विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RR vs DC: 'हम इस हार से...' लगातार दूसरी शिकस्त से हताश दिखे Rishabh Pant, अगले मैच के लिए कर दिया यह वादा

Published: Fri, 29 Mar 2024 06:00 AM (IST)

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 रन से ...और पढ़ें

आईपीएल 2024 में दिल्ली की लगातार दूसरी हार।
आईपीएल 2024 में दिल्ली की लगातार दूसरी हार।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। दिल्ली की लगातार दूसरी हार से कप्तान ऋषभ पंत काफी नाराज दिखे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह हार निराश करने वाली, लेकिन इससे सीखने की जरूरत है। पंत ने कहा कि हम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने करने की कोशिश करेंगे।

मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा, निश्चित तौर पर निराश हूं। इससे सबसे अच्छी बात जो हम कर सकते हैं वह है इससे सीखना। गेंदबाजों ने 15-16 ओवर तक वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, बल्लेबाज कभी-कभी डेथ ओवरों में तेजी से खेलते हैं और तेजी से रन बनाते हैं, इस मैच में यही हुआ।

मार्श और वॉर्नर की तारीफ

पंत ने आगे कहा, मार्श और वॉर्नर ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन बीच के ओवरों में हमने कुछ विकेट गंवाए और अंत में हमें काफी रन बनाने पड़े। अन्य विकल्प भी हैं, हम चाहते थे कि नॉर्खिया डेथ ओवरों में गेंदबाजी करें और कभी-कभी आप रन के लिए जा सकते हैं, उम्मीद है कि हम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढे़ं- RR vs DC: Rishabh Pant ने दिल्ली के लिए जड़ा 'स्पेशल शतक', अमित मिश्रा को छोड़ा पीछे; मिली खास जर्सी

आवेश ने आखिरी ओवर में की दमदार गेंदबाजी

गौरतलब हो कि शुरुआत में जब राजस्थान ने महज 36 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे तब दिल्ली ने पकड़ बना ली थी। इसके बाद मैच के अंतिम तीन ओवर में मैच का पलड़ा वापस दिल्ली के पक्ष में झुक गया था। दिल्ली की गेंदबाजी में नॉर्खिया ने 25 रन दिए थे और राजस्थान की ओर से आवेश ने आखिरी ओवर में सिर्फ चार रन ही दिए और यही मैच में असली फर्क रहा।

यह भी पढे़ं- 'मैं गलत नहीं था, वह एक बदला हुआ...' T20 किंग ने Riyan Parag को लेकर किया बड़ा खुलासा, NCA में मुलाकात की बताई कहानी