Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

RR vs DC Highlights: रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को मिली जीत, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार

IPL 2024, RR vs DC Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रनों से हरा दिया है। 12 रनों से जीत हासिल कर राजस्थान ने लगातार दूसरा मैच जीता है।

By Umesh Kumar Thu, 28 Mar 2024 11:47 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024, RR vs DC Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 9वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। रियान पराग की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 185-5 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 20 ओवर में 173-5 स्कोर बना सकी और 12  रनों से मुकाबले को हार गई है। 

इस आईपीएल में दिल्ली की टीम की ये लगातार दूसरी हार है, जबकि राजस्थान की खाते में ये बैक टू बैक जीत है। दिल्ली की तरफ से डेविड वॉर्नर 49 और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार पारियां जरूर खेलीं, लेकिन वह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही।

इससे पहले रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान 45 बॉल में 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 84 रनों की नाबाद पारी खेली है। आईपीएल में रियान का ये सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उनकी इस इंनिग के दम पर राजस्थान मजबूत स्कोर तक पहुंच सका।

28 Mar 202411:31:12 PM
RR vs DC Live Score: राजस्थान ने जीता मैच, दिल्ली को मिली लगातार दूसरी हार

 जयपुर में खेले गए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में RR की टीम ने 12 से जीत हासिल की है। 186 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में 173-5 रनों का स्कोर बना सकी और मुकाबले को हार बैठी। 

राजस्थान की इस आईपीएल सीजन में ये लगातार दूसरी जीत है। जबकि दिल्ली की टीम 2 मैचों के बाद भी जीत का खाता नहीं खोल सकी है। बता दें कि आखिरी ओवर में आवेश खान ने 17 रनों को डिफेंड कर राजस्थान को विनर बनाया। उससे पहले रियान पराग की धमाकेदार 84 रनों की पारी की मदद से RR की टीम मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी। 

28 Mar 202411:10:13 PM
RR vs DC Live Score: रोमांचक हुआ मुकाबला, दिल्ली को 32 रनों की जरूरत

लगातार विकेट गिरने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स ने दमखम दिखाया है। ट्रिस्टन स्टब्स की शानदार पारी की मदद से अब दिल्ली को एक ओवर में 17 रनों की जरूरत है। 

28 Mar 202411:01:58 PM
RR vs DC Live Score: चहल को मिली दूसरी सफलता, दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा

 दिल्ली कैपिटल्स का 5वां विकेट गिर गया है। दिल्ली के पिछले मैच के हीरो अभिषेक पोरेल 9 रनों पर चहल का दूसरा शिकार बने हैं। दिल्ली का स्कोर अब 112-5 (15.3) है।

28 Mar 202410:52:32 PM
RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की हालत पस्त, कप्तान पंत हुए आउट

दिल्ली कैपिटल्स को कप्तान ऋषभ पंत के रूप में बड़ा झटका लग गया है। राजस्थान के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने उन्हें 28 के स्कोर कैच आउट कराया है। दिल्ली का स्कोर अब 14 ओवर में 109-4 हो गया है।

28 Mar 202410:39:02 PM
RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, वॉर्नर फिफ्टी से चूके

 दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लग गया है। ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 49 रन के स्कोर पर आवेश खान का शिकार बने हैं। संदीप शर्मा ने उनका हैरतअंगेज कैच लपका है। 

28 Mar 202410:37:36 PM
RR vs DC Live Score: दिल्ली ने टारगेट की तरफ बढ़ाए कदम, स्कोर 93-2 (11)

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मिले 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार तरीके से कदम आगे बढ़ा दिए हैं। टीम का स्कोर अब 11 ओवर में 93-2 है। 

28 Mar 202410:26:59 PM
RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने किया कमबैक, स्कोर 80-2

 कप्तान ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाला लिया है। 9 ओवर के बाद टीम का स्कोर 80-2 हो गया है। 

28 Mar 202410:13:43 PM
RR vs DC Live Score: पावरप्ले में दिल्ली का धमाका, स्कोर 58-2

दो विकेट गिरने के बाद डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को संभाल लिया है। पावरप्ले में धमाकेदार खेल दिखाते हुए दिल्ली ने 6 ओवर में 59-2 रन बना लिए हैं।

28 Mar 202410:00:00 PM
RR vs DC Live Score: दिल्ली के दो विकेट आउट, मिचेल के साथ चलते बने भुई

तेज शुरुआत के बाद दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़ा झटका लग गया है। ओपनर मिचेल मार्श 23 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। इसके दो गेंद बाद रिक्की भुई भी कैच आउट हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के पेसर नान्द्रे बर्गर ने इन दोनों को पवेलियन की राह दिखाई है। 

28 Mar 20249:51:12 PM
RR vs DC Live Score: दिल्ली की पारी शुरू, स्कोर 15-0 (2)

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत हो गई है। टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर डटे हुए हैं। टीम का स्कोर 2 ओवर में 15-0 है। 

28 Mar 20249:29:18 PM
RR vs DC Live Score: पराग बने राजस्थान के सूत्रधार, दिल्ली के सामने 186 का टारगेट

राजस्थान रॉयल्स की पारी के आखिरी ओवर रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के पेसर एनरिच नोर्तेजे के खिलाफ 25 रन जड़े। इसकी बदौलत दिल्ली की टीम को 20 ओवर में 186 रनों का लक्ष्य मिला। पराग ने अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 45 बॉल में नाबाद 84 रन बनाए हैं। जिनमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। 

28 Mar 20249:11:39 PM
RR vs DC Live Score: राजस्थान का 5वां विकेट गिरा, जुरेल हुए आउट

 रियान पराग और ध्रुव जुरेल के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के पेसर एनरिच नोर्तेज ने जुरेल को 20 रनों पर प्ले डाउन कर राजस्थान को 5वां झटका दे दिया है। 

28 Mar 20249:01:48 PM
RR vs DC Live Score: पराग ने जड़ा पचासा, 34 बॉल में पूरा किया अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स के संकटमोचन बनकर रियान पराग ने अपनी टीम को संभाला है। 34 बॉल में आईपीएल करियर की तीसरी फिफ्टी पूरी करते हुए पराग ने रॉयल्स के लिए सम्मानजनक स्कोर की नींव रख दी है। 

28 Mar 20248:53:41 PM
RR vs DC Live Score: रियान पराग ने खोले हाथ, राजस्थान का स्कोर 100 के पार

रियान पराग की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान स्कोर 14वें ओवर में 100 रनों के पार पहुंच गया है। 

28 Mar 20248:45:16 PM
RR vs DC Live Score: अश्विन की अच्छी पारी का अंत, अक्षर को मिली सफलता

 रविचंद्रन अश्विन की 29 रनों की शानदार पारी की खत्म हो गई है। दिल्ली कैपिल्स के फिरकी बॉलर अक्षर पटेल ने उन्हें आउट किया है। 

28 Mar 20248:42:53 PM
RR vs DC Live Score: लगातार झटकों से उभरी राजस्थान, स्कोर 88-3 (13)

 राजस्थान रॉयल्स की पारी के 13 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम का स्कोर 88-3 है। अश्विवन 28 (17) और रियान पराग 24 (24) पर नाबाद हैं।

28 Mar 20248:32:23 PM
RR vs DC Live Score: अश्विन ने बढ़ाई राजस्थान के रनों की रफ्तार

 एक के बाद एक विकेटों के पतन से उभरने के लिए राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी रवि चंद्रन अश्विन ने दो ओवर में तीन छक्के जड़कर रनों की रफ्तार बढ़ाई है। ऐसे में अब RR का स्कोर-  73-3 (11) 

28 Mar 20248:22:11 PM
RR vs DC Live Score: पराग ने संभाला मोर्चा, राजस्थान का स्कोर 46-3

 राजस्थान रॉयल्स की पारी का लगभग आधा खेल समाप्त हो गया है। 9 ओवर के बाद टीम का स्कोर 46-3 है। 

28 Mar 20248:17:56 PM
RR vs DC Live Score: बटलर हुए आउट, कुलदीप ने भेजा पवेलियन

 राजस्थान रॉयल्स की हालत खराब होती जा रही है। दिल्ली के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने जॉस बटलर को 11 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। 8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर अब 38-3 है।

28 Mar 20248:08:27 PM
RR vs DC Live Score: राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा, कप्तान सैमसन हुए आउट

रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 15 रन के स्कोर पर दिल्ली के पेसर खलील अहमद ने कैच आउट करवाया है। पावरप्ले की समाप्ति के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 31-2 है।

28 Mar 20247:56:55 PM
RR vs DC Live Score: सैमसन ने लगाई चौकों की हैट्रिक, RR का स्कोर 26-1

 पारी के चौथे ओवर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने दिल्ली कैपिटल्स के विकेट टेकर मुकेश कुमार को आडे़ हाथों ले लिया है। इस दौरान संजू ने तीन लगातार चौकों की हैट्रिक लगाई है। ऐसे में अब RR का स्कोर 4 ओवर के बाद 26-1 है।

28 Mar 20247:44:52 PM
RR vs DC Live Score: राजस्थान को पहला झटका, जायसवाल क्लीन बोल्ड

राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहला झटका लग गया है। 5 के निजी स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया है। RR का स्कोर 9-1

28 Mar 20247:38:57 PM
RR vs DC Live Score: राजस्थान की सधी शुरूआत

पहले ओवर की समाप्ति की बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 4-0 है। 

28 Mar 20247:32:15 PM
RR vs DC Live Score: क्रीज पर जायसवाल और बटलर

 टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू हो गई है। सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं।

28 Mar 20247:26:15 PM
RR vs DC Live Score: पंत ने आईपीएल में हासिल की खास उपलब्धि

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरते ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने खास उपलब्धि हासिल कर ली है। आज का मैच पंत के आईपीएल करियर का 100वां मुकाबला है। 

28 Mar 20247:10:17 PM
RR vs DC Live: राजस्थान-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन:- डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रिक्की बुई, ट्रिस्टन स्टब्स, एनर‍िच नॉर्ट्जे, कुलदीप यादव, सुमित कुमार, खलील अहमद, मुकेश कुमार

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन:-  यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, रियान पराग, संजू सैमसन, सिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, ट्रेंट बॉल्ट, युजवेंद्र चहल, आवेश खान

28 Mar 20247:01:55 PM
RR vs DC Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, राजस्थान पहले करेगी बल्लेबाजी

आईपीएल 2024 का 9वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us