विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: Mumbai Indians अपनी छठी हार के बाद भी क्या प्लेऑफ में पहुंच पाएगी? जानिए पूरा समीकरण यहां

Published: Sun, 28 Apr 2024 08:30 AM (IST)

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई की टीम को 10 रन से हराया। दिल्ली की टीम ...और पढ़ें

DC vs MI: Mumbai Indians कैसे IPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
DC vs MI: Mumbai Indians कैसे IPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंच सकती है?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 10 रन से हार मिली। अरुण जटेली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में मैच जीता। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई की टीम 9वें स्थान पर है। मौजूदा सीजन में अपनी छठी हार के बाद मुंबई की टीम के प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। ऐसे में जानते हैं कैसे मुंबई की टीम प्लेऑफ में अब भी पहुंच सकती है। चलिए बताते है पूरा समीकरण।

DC vs MI: Mumbai Indians कैसे IPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंच सकती है?

दरअसल, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम का अभी तक फ्लॉप प्रदर्शन रहा। मुंबई की टीम के बैटर और बॉलर के अच्छे परफॉर्मेंस के बाद टीम को हार ही मिल रही है। मुंबई की टीम ने अब तक 9मैचों में से 6 मैचों में हार और तीन मैचों में जीत हासि की है।

अब भी आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में अगर मुंबई इंडियंस पहुंचना चाहती है तो उसे अपने बचे हुए सभी पांचों मैच जीतने होंगे। अगर ये मुकाबला मुंबई सारे जीत जाती है तो उसके 6 अंक मिलाकर 16 अंक हो जाएंगे। हालांकि, ये बेहतर नेट रन रेट की वजह के अलावा बाकी टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करता है कि टीम जीत पाएगी की नहीं।

अगर बात करें मुंबई इंडियंस की टीम ने डबल हेडर के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऋषभ पंत की टीम ने 4 विकेट पर 257 रन बनाए। जैक फ्रेजर ने 27 गेंदों पर 84 रन बनाए। इसके जवाब में लक्ष्य पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 247 रन ही बना सकी।

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के अब बाकी बचे हुए मैच

30 अप्रैल 2024 - मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

3 मई 2024- मुंबई इंडियंस बनामकोलकाता नाइटराइडर्स

6 मई 2024 - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

11 मई 2024 - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

17 मई 2024 - मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स