Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    T20 किंग इज बैक: Suryakuamr Yadav ने IPL 2024 में मुंबई के लिए जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, फटाफट क्रिकेट में पूरे किए 7 हजार रन

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 12:07 AM (IST)

    चोट से उबरने के बाद सूर्यकुमार ने क्रिकेट में वापसी की है। आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2024 में मुंबई के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़कर बताया कि वह क्यों टी20 किंग हैं। यही नहीं मैच के दौरान 31 रन बनाते ही सूर्या ने टी20 क्रिकेट में अपने 7000 हजार रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले आठवें भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    Hero Image
    सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में पूरे 7 हजार रन। फोटो- सोशल मीडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। चोट से उबरने के बाद सूर्या ने टी20 क्रिकेट में अपने 7,000 रन पूरे कर लिए हैं। आईपीएल 2024 के 25वें में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ इस मुकाम को हासिल किया। सूर्या ने मैच के दौरान 31वें रन के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टी20 क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आठवें भारतीय बल्लेबाज हैं। वह केवल विराट कोहली (12,310), रोहित शर्मा (11,200 प्लस), शिखर धवन (9,783), सुरेश रैना (8,654), एमएस धोनी (7,309), रॉबिन उथप्पा (7,272) और केएल राहुल (7,159) से पीछे हैं। वहीं, केवल पांच अन्य भारतीय बल्लेबाजों के नाम 6,000 से अधिक टी20 रन हैं।

    जड़ी इस सीजन मुंबई के लिए सबसे तेज फिफ्टी

    आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। सूर्या ने 17 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। आउट होने से पहले सूर्यकुमार ने 19 गेंद का सामना करते हुए 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की तेज पारी खेली। सूर्या के नाम आईपीएल 3301 रन दर्ज हो चुके हैं।

    आईपीएल में MI के लिए सबसे तेज 50 (गेंद का सामना)

    • 16- ईशान किशन बनाम एसआरएच, 2021
    • 17- पोलार्ड बनाम केकेआर, 2016
    • 17- किशन बनाम केकेआर, 2018
    • 17- पोलार्ड बनाम सीएसके, 2021
    • 17- हार्दिक पांड्या बनाम केकेआर, 2019
    • 17- सूर्यकुमार यादव बनाम आरसीबी, 2024

    यह भी पढे़ं- IPL 2024: भारत छोड़ कनाडा में क्यों बसना चाहते थे Jasprit Bumrah? पत्नी के सवाल पर किया चौंकाने वाला खुलासा

    आकाशदीप के ओवर में जड़े 22 रन

    सूर्यकुमार जब बल्लेबाजी करने तो अपने रंग में दिखे। दिल्ली के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए सूर्यकुमार ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सूर्या ने आरसीबी के तेज गेंदबाज आकाशदीप को निशाना बनाया। आरसीबी की तरफ से 11वां ओवर लेकर आए आकाशदीप के ओवर में सूर्या ने एक चौका और तीन सिक्स के साथ कुल 22 रन लिए।

    यह भी पढे़ं- Glenn Maxwell ने जिस मैदान पर एक टांग पर खड़े होकर जड़ा था ऐतिहासिक दोहरा शतक, उसी जगह बनाया IPL में शर्मानाक रिकॉर्ड