Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: 4 करोड़ की रेंज रोवर छोड़ Rohit Sharma ने चलाई बस, फैंस के साथ-साथ साथी खिलाड़ियों ने ली सेल्फी

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 08:43 PM (IST)

    आईपीएल 2024 में 29वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। एल क्लासिको मुकाबले से पहले दोनों टीमें वानखेड़े पहुंच चुकी हैं। इस बड़े मुकाबले से पहले मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

    Hero Image
    Rohit Sharma ने चलाई मुंबई इंडियंस की बस। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा के फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। क्रिकेट के फील्ड पर रोहित के सेंस ऑफ ह्यूमर का कोई जवाब नहीं हैं। युवा खिलाड़ियों के साथ वह मस्ती करने से बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह बस ड्राइव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई इंडियंस की बस चलाते दिखे रोहित 

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की बस चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ड्राइविंग सीट पर बैठने से पहले बस के सामने खड़े लोगों से हटने के लिए भी अनुरोध किया। इस दौरान टीम के साथियों ने और फैंस ने सेल्फी ली।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs RR: शिखर धवन पंजाब से तो जोस बटलर राजस्थान की प्लेइंग इलेवन से हुए बाहर, सैम करन-संजू सैमसन ने बताया कारण

    हाल ही रेंज रोवल के साथ दिखे थे रोहित

    हाल ही में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए रेंज रोवर चलाते हुए देखा गया था। रोहित शर्मा के पास रेंज रोवर के अलावा कार कलेक्शन में और भी कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। जो समय-समय पर ड्राइव करते हुए दिखाई देते रहते हैं।

    दो जीत के साथ मुंबई ने की वापसी

    गौरतलब हो कि आईपीएल के शुरुआती तीन मुकाबले हारने के बाद मुंबई इंडियंस की खूब आलोचना हो रही थी। हालांकि, दिल्ली और आरसीबी के खिलाफ दो लगातार जीत से मुंबई ने वापसी की है। रोहित और ईशान किशन ने मुंबई को तेज शुरुआत दी है।

    यह भी पढ़ें- Virat Kohli ने डाइट को बोला टाटा बाय-बाय? सिराज के सवाल पर क्यों दिया यह जवाब; वीडियो देख फैंस भी हैरान