DC vs SRH Highlights: बल्लेबाजों के धूम-धड़ाके के बाद गेंद से चमके नटराजन, सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली को घर में चटाई धूल
DC vs SRH Highlights: आईपीएल 2024 के 35वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रन से हराया। एसआरएच से मिले 267 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 199 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। DC vs SRH Highlights: आईपीएल 2024 के 35वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रन से हराया। एसआरएच से मिले 267 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 199 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की से जैक फ्रेजर मेकगर्क ने सर्वाधिक 65 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 44 रन का योगदान दिया।
इससे पहले, दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। ट्रेविस हेड ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले 6.2 ओवर में 131 रन की साझेदारी कर टी20 क्रिकेट इतिहास के पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया।
हेड ने 16 गेंद पर संयुक्त रूप से इस सीजन सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। हालांकि वह 89 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 46 रन की पारी खेली। इसके बाद कुलदीप और अक्षर पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी कर दिल्ली की वापसी कराई। कुलदीप ने चार विकेट लिए।
वहीं, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला। अंत में शाहबाज ने नाबाद 59 रन की पारी खेल स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया। एसआरएच ने इस सीजन की पांचवीं जीत का स्वाद चखा है, जबकि दिल्ली को 5वीं हार का मुंह देखना पड़ा है।
DC vs SRH Live Update:
कप्तान ऋषभ पंत को 44 रन के स्कोर पर आउट करने के साथ नीतीश रेड्डी ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक और बड़ी जीत दिला दी है। हैदराबाद ने दिल्ली को 67 रन से मात दे दी है। दिल्ली की पूरी टीम 199 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
टी नटराजन ने एक ही ओवर में तीसरा विकेट चटका दिया है। कुलदीप यादव को नटराजन ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी है।
एनरिक नॉर्किया को टी नटराजन ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स को आठवां झटका 199 के स्कोर पर लगा है।
अक्षर पटेल को महज 6 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। दिल्ली कैपिटल्स हार की कगार पर खड़ी है। दिल्ली ने अपना सातवां विकेट 199 के स्कोर पर गंवा दिया है।
18 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 199 रन लगा दिए हैं। अक्षर पटेल 6 और ऋषभ पंत 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी 12 गेंदों पर दिल्ली को जीत के लिए 68 रन बनाने हैं।
16 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 179 रन लगा दिए हैं। अक्षर पटेल 2 और कप्तान ऋषभ पंत 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ललित यादव महज 7 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।
14 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 159 रन लगा दिए हैं। ऋषभ पंत बुरी तरह संघर्ष कर रहे हैं और 20 गेंदों में सिर्फ 16 रन ही बना सके हैं। वहीं, ललित यादव 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ट्रिस्टन स्टब्स महज 10 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। दिल्ली के हाथ से जीत अब फिसलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, ऋषभ पंत एक तरफ खड़े हुए हैं।
11 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 143 रन लगा दिए हैं। स्टब्स 9 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
22 गेंदों पर 42 रन की आतिशी पारी खेलने के बाद अभिषेक पोरेल पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। मयंक ने आज की शाम अपना दूसरा विकेट चटका दिया है।
8 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 131 रन लगा दिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 3 और अभिषेक पोरेल 21 गेंदों पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। जैक फ्रेजर 18 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं।
जैक फ्रेजर ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कमाल की पारी फ्रेजर द्वारा इस रन चेज में। दिल्ली ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
6 ओवर का पावरप्ले खत्म हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स के स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 88 रन लग चुके हैं। जैक फ्रेजर 46 और अभिषेक पोरेल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5 ओवर का अंत हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 81 रन लगा दिए हैं। अभिषेक पोरेल 15 और जैक फ्रेजर 13 गेंदों पर 46 रन पर पहुंच गए हैं।
जैक फ्रेजर ने वॉशिंगटन सुंदर के ओवर से 30 रन बटोरते हुए दिल्ली कैपिटल्स के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। फ्रेजर 10 गेंदों पर 35 रन पर पहुंच गए हैं।
डेविड वॉर्नर को 1 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन की राह दिखा दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपना दूसरा विकेट 25 के स्कोर पर गंवा दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लग गया है। लगातार चार चौके जमाने के बाद पृथ्वी शॉ वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ गलती कर बैठे हैं। शॉ 16 रन बनाकर चलते बने हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना दिए। आखिरी ओवर में शाहबाज ने अपना अर्धशतक पूरा किया। साथ ही सिक्स लगाकर पारी का अंत किया। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए।
हैदराबाद की पारी के 16 ओवर समाप्त हो गए हैं। शाहदाब 27 और रेड्डी 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली ने रनगति पर ब्रेक लगा दिया है।
16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 210/4
हैदराबाद की पारी के 13 ओवर समाप्त हो चुके हैं। सनराइजर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। नितीश रेड्डी 16 रन और शाहबाज अहमद 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कुलदीप यादव ने तीन विकेट लेकर रनगति पर ब्रेक लगाया तो अक्षर पटेल ने हेनरिक क्लासेन को आउट कर दिल्ली की वापसी कराई। स्पिनर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी की। हेड 89 रन और क्लासेन 15 रन बनाकर आउट हुए।
10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 158/4
दिल्ली के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर रन गति पर ब्रेक लगा दिया है। अभिषेक और मार्करम को आउट कर दो बड़े झटके दिए। 7वें ओवर में 8 रन बने। हेड 88 और क्लासेन 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 138/2
अभिषेक शर्मा 46 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने अक्षर के हाथ कैच कराकर हैदराबाद को पहला झटका दिया।
हैदराबाद ने टी20 क्रिकेट इतिहास में पहले पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। ट्रेविस हेड 26 गेंद पर 84 रन और अभिषेक शर्मा 10 गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी तक कुल 11 सिक्स और 13 चौके लग चुके हैं।
6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 125/0
ट्रेविस हेड और अभिषेक के बल्ले से लगातार सिक्स निकल रहे हैं। अभिषेक 10 गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। हेड और अभिषेक 5-5 छक्के लगा चुके हैं।
5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 103/0
एक छोर से ट्रेविस हेड गेंदबाजों की कुटाई कर रहे हैं तो वहीं, अभिषेक शर्मा दूसरे छोर से पिटाई कर रहे हैं। हेड 18 गेंद पर 61 रन तो अभिषेक 6 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे ओवर में 21 रन बने।
4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 83/0
ट्रेविस हेड ने 16 गेंद पर अपना अर्धशतक जड़ा। नॉर्खिया के ओवर में कुल 22 रन बने। हेड ने नॉर्खिया ने चार चौके और एक सिक्स लगाया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज शुरुआत की है। ट्रेविस हेड 10 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे है। अभिषेक 2 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे। दूसरे ओवर में दो चौके और दो सिक्स के साथ कुल 21 रन बने।
2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 40/0
खलील अहमद के ओवर में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने ताबतोड़ बल्लेबाजी की। पहले ओवर में तीन चौके और एक सिक्स लगा। इस ओवर में कुल 19 रन बने।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करने आएगी।
दो मैच वाइजैक में खेलने के बाद दिल्ली कैपिट्ल्स वापस अपने घरेलू मैदान दिल्ली लौट आई है। इस सीजन पहली बार दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी।
