Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

DC vs CSK Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने खोला जीत का खाता, सीएसके को Vizag में चटाई धूल

IPL 2024 DC vs CSK Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में 20 रन से हराकर जीत का खाता खोल लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में शुरुआती दो मैच में मिली हार के बाद शानदार वापसी की।

By Umesh Kumar Mon, 01 Apr 2024 12:41 AM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 DC vs CSK Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में रविवार, 31 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स का सामना ऋतुराज गायकवाड़ की चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। 

दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में 20 रन से हराकर जीत का खाता खोल लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में शुरुआती दो मैच में मिली हार के बाद शानदार वापसी की। दिल्ली टीम की तरफ से बैटिंग करते हुए डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़े और 5 विकेट खोकर दिल्ली ने 191 रन बनाए।

इसके जवाब में सीएसके ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। मैच में सीएसके की टीम की तरफ से धोनी भी बैटिंग करने उतरे। धोनी ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। उनके अलावा जडेजा ने नाबाद 21 रन बनाए।

31 Mar 202411:28:09 PM
DC vs CSK Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को मिली आईपीएल 2024 की पहली जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को वाइजैग में 20 रन से हराया और इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। 192 रन का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। इस मैच में रहाणे ने 45 रन बनाए। मिचेल के बल्ले से 34 रन निकले।

धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार बैटिंग करते हुए नजर आए। धोनी और जडेजा ने अंत तक उम्मीद नहीं छोड़ी और शानदार बल्लेबाजी की। आखिरी ओवर में धोनी ने तूफानी बैटिंग करते हुए 20 रन कूटे। धोनी नाबाद 37 और जडेजा 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

31 Mar 202411:20:42 PM
DC vs CSK Live Score: 1 ओवर में सीएसके को 41 रन की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके के खिलाफ मैच अपनी मुट्टी में पूरी तरह कर लिया। एक ओवर में सीएसके को जीत के लिए 41 रन की जरूरत हैं। धोनी और जडेजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

31 Mar 202411:14:18 PM
DC vs CSK Live Score: 12 गेंद पर सीएसके को चाहिए जीत के लिए 46 रन

18 ओवर के बाद सीएसके को जीत के लिए 46 रन की दरकार हैं। क्रीज पर एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।

31 Mar 202411:09:21 PM
DC vs CSK Live Score: सीएसके का गिरा छठा विकेट

 मुकेश कुमार ने मैच में तीसरी सफलता हासिल की। शिवम दुबे को मुकेश ने आउट किया। सीएसके को छठा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा। मुकेश कुमार ने इस मैच में अपना तीसरा विकेट लिया। इसके बाद वाइजैग में धोनी की एंट्री हुई। एमएस धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार बैटिंग करने मैदान पर उतरे। जडेजा और धोनी इस वक्त क्रीज पर मौजूद हैं।

31 Mar 202410:48:09 PM
DC vs CSK Live Score: मुकेश ने दो गेंद पर चटकाए दो विकेट

 14वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर मुकेश कुमार ने सीएसके के दो बैटर्स को अपना शिकार बनाया। मुकेश ने पहले रहाणे को आउट किया। इसके बाद उन्होंने समीर रिजवी को खलील अहमद के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान समीर अपना खाता तक नहीं खोल सके।

14 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 103/5 रहा।

31 Mar 202410:43:39 PM
DC vs CSK Live Score: अर्धशतक से चूके रहाणे

पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर के हाथों मुकेश कुमार ने रहाणे को कैच आउट कराया। अंजिक्य रहाणे अपने अर्धशतक से चूके। वह 30 गेंदों पर 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

31 Mar 202410:41:16 PM
DC vs CSK Live Score: सीएसके का स्कोर 100 रन के पार

सीएसके का स्कोर 13 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 100 रन के पार पहुंच गया।

31 Mar 202410:34:23 PM
DC vs CSK: सीएसके को जीत के लिए चाहिए 100 रन

12 ओवर के बाद सीएसके टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 92/3 रन बना लिए हैं। दिल्ली की टीम ने शुरुआत से ही चेन्नई को बैकफुट पर धकेला। यहां से टीम को उम्मीद है कि रहाणे ऐसी क्रीज पर जमे रहे और टीम को मैच जिताए। सीएसके को यहां से जीत के लिए 48 गेंदों पर 100 रन की दरकार हैं।

31 Mar 202410:26:52 PM
CSK vs DC Live Score: अक्षर ने डेरिल को भेजा पवेलियन

पारी के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल के हाथ बड़ी सफलता मिली। अक्षर ने डेरिल मिशेल को शिकार बनाया। अपनी गेंद पर उन्होंने खुद ही कैच लपका और डेरिल को पवेलियन भेजा। इस दौरान डेरिल 34 रन बनाकर आउट हुए।

31 Mar 202410:19:32 PM
CSK vs DC Live Score: डेरिल-अंजिक्य के बीच अर्धशतक

9 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 2 विकेट खोकर 58 रन रहा। डेरिल और रहाणे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

31 Mar 202410:04:46 PM
CSK vs DC Live Score: पावरप्ले के बाद सीएसके का स्कोर 32/2

सीएसके ने छह ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। इस वक्त अंजिक्य रहाणे और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं।

31 Mar 202410:00:42 PM
DC vs CSK Live Score: 5 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 23/2

पांच ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन रहा। दिल्ली को खलील अहमद ने शानदार शुरुआत दिलाई और सीएसके के दोनों ओपनर्स को अपने जाल में फंसाया। ऋतुराज 1 रन और रचिन 2 रन बनाकर आउट हुए। पहली बाउंड्री के लिए सीएसके टीम को 23 गेंद का इंतजार करना पड़ा।

31 Mar 20249:51:01 PM
CSK vs DC Live Score: सीएसके का गिरा दूसरा विकेट

7 रन के सकोर पर सीएसके को दूसरा झटका लगा। खलील अहमद ने ट्रिस्टन के हाथों रचिन को कैच आउट कराया। इस दौरान रचिन दो रन ही बना सके।

तीन ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 7/2 रहा।

31 Mar 20249:39:16 PM
CSK vs DC Live Score: पहले ओवर में सीएसके को लगा पहला झटका

3 रन के स्कोर पर सीएसके को पहला झटका लगा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ खलील अहमद का शिकार बने। पंत ने उनका कैच विकेट्स के पीछे से पकड़ा।

31 Mar 20249:35:04 PM
DC vs CSK Live Score: सीएसके की बैटिंग शुरू

192 रन का पीछा करते हुए सीएसके की बैटिंग शुरू हो गई हैं। क्रीज पर रचिन रविंद्र और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

31 Mar 20249:20:16 PM
DC vs CSK Live Score: दिल्ली ने दिया ने 192 रन का टारगेट

 दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। वॉर्नर और पंत ने अर्धशतक जड़े। पृथ्वी शॉ ने 43 रन का योगदान दिया। पथिराना ने 4 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए। चेन्नई को जीत के लिए 192 रन बनाने हैं। 

31 Mar 20249:09:37 PM
DC vs CSK Live Score: पंत अर्धशतक बनाकर हुए आउट

 दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने 32 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। पथिराना ने चेन्नई को सफलता दिलाई। 

19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 179/5 

31 Mar 20248:45:24 PM
DC vs CSK Live Score: पथिराना ने मार्श को किया क्लीन बोल्ड

 मथिशा पथिराना ने मिचेल मार्श को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली को तीसरा झटका दिया। मार्श 18 रन बनाकर आउट हुए।

31 Mar 20248:42:28 PM
DC vs CSK Live Score: पंत और मार्श क्रीज पर

 दो विकेट खोने के बाद भी दिल्ली की रन गति नहीं रूक रही है। मार्श और पंत के बल्ले से रन निकल रहे हैं।  मार्श 14 तो पंत 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 129/2

31 Mar 20248:27:58 PM
DC vs CSK Live Score: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

 जडेजा ने चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई। पृथ्वी शॉ विकेट के पीछे लपके गए। शॉ 43 रन बनाकर आउट हुए। 

31 Mar 20248:24:13 PM
DC vs CSK Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका

 मुस्तफिजुर ने चेन्नई को पहली सफलता दिलाई।  पथिराना ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ा। वॉर्नर 52 रन बनाकर आउट हुए।

10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 95/1

31 Mar 20248:19:05 PM
DC vs CSK Live Score: डेविड वॉर्नर का अर्धशतक पूरा

 डेविड वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। पृथ्वी शॉ 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 91/0

31 Mar 20248:09:59 PM
DC vs CSK Live Score: अर्धशतक के करीब डेविड वॉर्नर

 दिल्ली के सलामी जोड़ी के बीच 75 रन की साझेदारी हो चुकी है। चेन्नई को अभी तक पहली विकेट नहीं मिली है। वार्नर 41 और शॉ 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

7 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 75/0

31 Mar 20247:59:33 PM
DC vs CSK Live Score: दीपक चाहर की हुई पिटाई

 डेविड वॉर्नर ने दीपक चहर में दो चौके और एक सिक्स लगाया। पांचवें ओवर में 18 रन बने। वॉर्नर 30 और शॉ 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 42/0

31 Mar 20247:52:17 PM
DC vs CSK Live Score: दिल्ली की सधी हुई शुरुआत

 शॉ और वॉर्नर ने दिल्ली को सधी हुई शुरुआत दी है। दोनों के बल्ले से लगातर रन निकल रहे हैं। वॉर्नर 13 और शॉ 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 24/0

31 Mar 20247:38:06 PM
DC vs CSK Live Score: पहले ओवर में बने 7 रन

 दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनिंग में चेंज करते हुए मार्श की जगह पृथ्वी शॉ को वॉर्नर के साथ भेजा है। दीपक चहर के ओवर में एक बाउंड्री के साथ कुल 7 रन बने। 

31 Mar 20247:07:48 PM
DC vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 दिल्ली ने कैपिटल्स दो चेंज के साथ उतरी है। चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

दिल्ली कैपिटल्स:- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद

चेन्नई सुपर किंग्सः- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान

31 Mar 20247:03:03 PM
DC vs CSK Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस

 दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us