RR vs PBKS score: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान को रौंदा, 5 रन से हारे रजवाड़े
RR vs PBKS score IPL 2023: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में आईपीएल का 8वां मैच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पांच रन से राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। RR vs PBKS IPL 2023: आईपीएल 2023 में राजस्थान ने धमाकेदार शुरुआत की है। राजस्थान के रजवाडों की टक्कर पंजाब किंग्स के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की। प्रभसिमरन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। 90 के स्कोर पर पंजाब को पहला झटका लगा। प्रभसिमरन को जेसन होल्डर ने बटलर के हाथों कैच करवाया।
शिखर ने खेली कप्तानी पारी
शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा और तेजी से रन बनाने जारी रखे। एक समय ऐसा लग रहा था कि पंजाब 200 का स्कोर आसानी से पार कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जितेश शर्मा ने 27 रन का योगदान दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाजी बड़े शॉट नहीं लगाए पाए। शिखर ने नाबाद 86 रन बनाए। पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। राजस्थान को जीतने के लिए 198 रन चाहिए।
राजस्थान की खराब शुरुआत
लक्ष्य का पिछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत खराब रही। ओपनिंग करने आए आर अश्विन बिना खाता खोले आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल 11 रन के योग पर आउट हुए। बटलर का भी बल्ला खामोश रहा।
कप्तान संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 42 रन बनाए। इसके बाद हेटमायर और जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान मैच जीत जाएगा। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। इसी ओवर में हेटमायर रन आउट हो गए। सैम करन ने 9 रन दिए। अंत में पंजाब ने 5 रन से मैच अपने पक्ष में किया। नेथन एलिस ने चार विकेट चटकाए।
अर्शदीप के ओवर में जुरेल ने दो चौका और एक सिक्स लगाया। मैच रोमांच मोड़ पर है। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 182/6
सैम करन के ओवर में हेटमायर ने एक सिक्स और एक चौका लगाया। आखिरी गेंद पर सिक्स लगाया।
18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 164/6
17वें ओवर में हेटमायर और जुरेल ने मिलकर 16 रन लिए। नेथन के स्पेल के आखिरी ओवर में दो सिक्स लगे। एक हेटमायर ने लगाया एक जुरेल ने। हेटमायर 14 रन और जुरेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
17 ओवर के बाद स्कोर- 145/6
राजस्थान को 15वें ओवर में दो झटके लिए पहली गेंद पर रियान पराग का विकेट गिरा। उसके बाद आखिरी गेंद पर देवदत्त पड़िक्कल क्लीन बोल्ड हो गए। एलिस ने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट चकाए।
15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 124/6
11वें ओवर की आखिरी गेंद पर नेथन संजू सैमसन का विकेट लिया था। 15वें ओवर की पहली गेंद पर रियान पराग को आउट किया। रियान के आउट होने के बाद हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
सिकंदर रजा के ओवर में पड़िक्कल ने एक चौका लगाया और रियान पराग ने बेहद शानदार सिक्स लगाया। पड़िक्कल 20 और पराग 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 115/4
11वें ओवर की आखिरी गेंद पर नेथन एलिस ने संजू सैमसन का विकेट लिया। संजू सैमसन ने 25 गेंद पर 42 रन बनाए। रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 91/4
10 ओवर का खेल हो गया है और राजस्थान रॉयल्स के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 89 रन लग चुके हैं। संजू सैमसन 41 पर पहुंच चुके हैं, जबकि पडिक्कल उनका साथ 10 रन बनाकर दे रहे हैं।
8 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 80 रन लग चुके हैं। संजू सैमसन 33 के स्कोर पर पहुंच गए हैं और उनका साथ देवदत्त पडिक्कल 5 रन बनाकर दे रहे हैं।
छह ओवर का पावरप्ले खत्म हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 57 रन लग चुके हैं। जोस बटलर पवेलियन लौट चुके हैं और अब टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी कप्तान संजू सैमसन के कंधों पर है। देवदत्त पडिक्कल संजू का साथ निभा रहे हैं।
जोस बटलर की 11 गेंदों पर खेली गई 19 रनों की पारी का अंत नाथन एलिस ने कर दिया है। एलिस ने अपनी गेंदबाजी में आगे की ओर दौड़ते हुए लाजवाब कैच लपका है। पंजाब के हाथ यह बड़ा विकेट लगा है। बटलर शानदार फॉर्म में थे और मैच को राजस्थान की तरफ मोड़ने की कोशिश में जुटे थे।
संजू सैमसन ने अपनी पारी का आगाज जोरदार सिक्स के साथ किया है।
रविचंद्रन अश्विन से ओपनिंग करवाने का फैसला राजस्थान रॉयल्स की टीम के पक्ष में नहीं गया है। अश्विन चार गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौट रहे हैं। अर्शदीप ने दिलाई है पंजाब को दूसरी सफलता।
3 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 25 रन लगा दिए हैं। जोस बटलर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अश्विन अब तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं।
जोस बटलर का कैच हरप्रीत बर्रार ने छोड़ दिया है। बटलर का यह कैच पंजाब किंग्स को बड़ा महंगा पड़ सकता है। बटलर को महज 5 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला है।
विकेट मतलब यानी अर्शदीप सिंह। पंजाब किंग्स को अर्शदीप सिंह ने पहली सफलता दिला दी है। अर्शदीप सिंह ने यशस्वी जायसवाल को 11 के स्कोर पर चलता कर दिया है। पहला विकेट राजस्थान ने 13 के स्कोर पर गंवाया है। नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर जोस बटलर अब मैदान पर उतर आए हैं।
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन का टारगेट सेट किया है। शिखर धवन ने नाबाद 86 रन बनाए। वहीं, प्रभसिमरन ने 60 रन बनाकर आउट हुए। जितेश ने 27 रन बनाए। बटलर ने मैच में दो शानदार कैच पकड़े। होल्डर ने दो विकेट लिए।
आसिफ ने 19वां ओवर किया। शिखर धवन ने एक सिस्क और एक चौका जड़ा। शिखर धवन 85 रन और शाहरुख खान 6 रन बनाकर खेल रहे।
19 ओवर के बाद पंचाब का स्कोर- 190/3
17वें ओवर की पहली गेंद पर अश्विन ने रजा को क्लीन बोल्ड कर दिया। अश्विन ने अपने ओवर में 6 रन दिए।
17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 165/3 शिखर धवन 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चहल ने 16वे ओवर की चौथी गेंद पर जितेश शर्मा को आउट किया। जितेश ने 16 गेंद पर 27 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर- 158/2
14वें ओवर में शिखर धवन ने चहल की गेंद पर तीन शानदार चौके लगाए। इस ओवर में कुल 16 रन बने। शिखर धवन 56 रन और जितेश 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 140/1
12वें ओवर में चहल ने 18 रन खर्च किए। जितेश ने दो शानदार चौके लगाए। आखिरी गेंद पर शिखर धवन ने शानदार सिक्स लगाया। शिखर धवन 36 रन बनाकर, वहीं, जितेश 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अश्विन के ओवर में शिखर धवन ने करारा शॉट मारा था। गेंद राजपक्षे के दाएं हाथ पर लगी। वह मैदान से बाहर चले गए।
10वें में कुल 6 रन बने। इसी ओवर में प्रभसिमरन का विकेट गिरा। राजपक्षे बल्लेबाजी के लिए आए हैं। शिखर धवन 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
90 के स्कोर पर पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा। जेसन होल्डर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए प्रभसिमरन और स्ट्रेट में खड़े जोस बटलर ने गजब का कैच पकड़ा। प्रभसिमरन ने 60 रन बने।
ट्रेंट बोल्ट के ओवर की पहली गेंद पर सिक्स लगाया। उसके बाद बोल्ट ने वापसी की। अगली पांच गेंद पर मात्र 3 रन दिए। इस ओवर में कुल 9 रन बने। प्रभसिमरन 59 रन और शिखर धवन 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सातवें ओवर में मात्र 5 रन बने। आठवें ओवर में 9 रन बने। इसी ओवर में एक रन लेकर प्रभसिमरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 77/0
तेज खेलते हुए प्रभसिमरन 45 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। छठवें ओवर में एक चौका मारा। हालांकि, आखिरी गेंद पर एक मुश्किल कैच छूटा। होल्डर के ओवर में 7 रन बने। प्रभसिमरन 45 और शिखर 14 रन बनाकर खेल रहे।
6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 65/0
पांचवें ओवर में राजस्थान ने गेंदबाजी में बदलाव किया। अश्विन के ओवर में प्रभसिमरन ने ताबड़तोड़ दो लगातार चौके लगाए। अश्विन के ओवर में 11 रन बने।
5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 56/0 प्रभसिमरन 39 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं।
अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए केएम आसिफ के ओवर की पहली गेंद पर प्रभसिमरन ने चौका जड़ा। अगली गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर प्रभसिमरन ने फिर चौका जड़ा। चौथी गेंद पर शानदार सिक्स लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका जड़। इस ओवर में कुल 19 रन बने।
4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 45/0 प्रभसिमरन 15 गेंद पर 30 रन खेल रहे हैं।
तीसरा ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया। ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी और तीसरी गेंद पर धवन ने शानदार चौका लगाया। उसके बाद की गेंदों पर एक-एक सिंगल मिले। इस ओवर में कुल 10 रन बने।
3 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर- 26/0 शिखर 12 और प्रभसिमरन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दूसरा ओवर केएम आसिफ ने किया। इस ओवर की पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर शिखर ने दो रन लिए। तीसरी गेंद डॉट रही चौथी पर सिंगल मिला। पांचवीं गेंद पर प्रभसिमरन ने मैच का पहला सिक्स जड़ा। छठी गेंद पर कोई रन मिला। इस ओवर में 9 रन बने।
2 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर- 16/0
ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में 7 रन बने। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरे गेंद पर प्रभसिमरन ने एक रन लेकर खाता खोला। तीसरी गेंद वाइड रही और दोनों बल्लेबाजों ने दौड़कर एक रन लिया। अगली गेंद पर चौका लगा। उसके बाद सारी गेंदें डॉट रही।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शिखर और प्रभसिमरन मैदान पर। राजस्थान के फील्डर भी मैदान पर पहुंच गए हैं।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI: शिखर धवन, प्रभासिमरन सिंह, भानुका राजपक्षा, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नॉथन एलिस, हरप्रीत बर्रार, राहुल चहर, अर्शदीप।
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट
राजस्थान के कप्तान सैंजू सैमसन ने टॉस जीता है। पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करेगी।
