विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023 Closing Ceremony: तुझे जाने न दूंगा...और धमाकेदार गानों से 'किंग' ने बांधा समां, जमकर झूमे फैंस

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Mon, 29 May 2023 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2023 07:55 PM (IST)

आईपीएल 2023 का फाइनल मैच 29 मई (सोमवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच ...और पढ़ें

आईपीएल 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी। फाइनल मैच
आईपीएल 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी। फाइनल मैच

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल में खेला जा रहा है। मैच 28 मई को प्रस्तावित था, लेकिन बारिश होने के चलते मैच रिजर्व डे में खेला जा रहा है। फाइनल मुकाबले से पहले आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी (IPL 2023 Closing Ceremony) हुई।

आईपीएल 2023 का फाइनल मैच 29 मई (सोमवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले रैपर किंग ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म दी। क्लोजिंग सेरेमनी फाइनल मैच से पहले भारतीय समयनुसार शाम 6:35 से शुरू हुआ। क्लोजिंग सेरेमनी में अर्पण कुमार चंदेल (रैपर किंग) ने शानदार परफॉर्मेंस दी।

दोनों टीमों ने किया है ऑलराउंड प्रदर्शन

दोनों टीमों ने इस पूरे सीजन ऑलराउंड परफॉर्मेंस किए हैं। चाहे बॉलिंग डिपार्टमेंट, बैटिंग डिपार्टमेंट हो या फील्डिंग डिपार्टमेंट तीनों डिपार्टमेंट में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। इस सीजन में एक तरफ जहां गुजरात टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही। वहीं, चेन्नई टीम प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर थी।

पांचवीं बार भिड़ंत

चेन्नई की सबसे बड़ी शक्ति है कि उनके पास महेंद्र सिंह धोनी जैसा अनुभवी कप्तान है। वहीं, गुजरात सबसे बड़ी ताकत शुभमन गिल का मौजूदा फॉर्म है। बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन मैच गुजरात जीता है, जबकि एक बार चेन्नई की टीम जीती है।