Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    IPL 2022: मैच के दौरान आई RCB के स्टार के बहन के निधन की खबर, IPL छोड़ लौटा घर

    By Viplove KumarEdited By:
    Updated: Sun, 10 Apr 2022 01:37 PM (IST)

    कल (शनिवार 9 अप्रैल) जब बैंगलोर और मुंबई का मैच चल रहा था तब हर्षल की बहन का निधन हो गया। वह मैच के तुरंत बाद एक दिन के लिए अपने घर गए हैं। एक दिन बाद टीम से जुड़ेंगे। बहन बीमार थीं इतनी जानकारी मिली है।

    Hero Image
    कोलकाता के खिलाफ हर्षल पटेल (फोटो ट्विटर पेज)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 15वें सीजन के 18वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हुआ था। इस मैच में मुंबई की टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान बैंगलोर के स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल को बेहद दिल तोड़ देने वाली खबर मिली। उनके बहन जो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी उनका निधन हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को डबल हेडर मुकाबले के दूसरे मैच में बैगलोर का सामना मुंबई की टीम के साथ हुआ। इस मैच के दौरान ही बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल के बहन के निधन की खबर आई। इस दुख की घड़ी में टीम अपने इस खिलाड़ी के साथ नजर आई और मैनेजमेंट ने तुरंत ही घर जाने का इंतजाम किया। इस वक्त वह टूर्नामेंट खेलने की वजह से बायो बबल का हिस्सा हैं। उनको बायो बबल से बाहर निकलकर अपने घर जाना पड़ा इसकी वजह से अब उनको वापस बबल में वापसी करने के लिए क्वारंटीन के नियम का पालन करना पड़ सकता है। 

    कल जब बैंगलोर और मुंबई का मैच चल रहा था तब हर्षल की बहन का निधन हो गया। वह मैच के तुरंत बाद एक दिन के लिए अपने घर गए हैं। एक दिन बाद टीम से जुड़ेंगे। बहन बीमार थीं, इतनी जानकारी मिली है। 

    शाम के मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 6 विकेट पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया था। हर्षल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुे 4 ओवर में 23 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने 18.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल की। अनुज रावत ने नाबाद 66 रन की पारी खेली जबकि विराट कोहली 48 रन बनाकर आउट हुए।