Move to Jagran APP

IPL 2022 DC VS MI: दिल्ली के पास प्लेआफ में पहुंचने का आखिरी मौका, मुंबई के खिलाफ कैसा होगा प्लेइंग इलेवन

मुंबई की टीम ने इससे पहले चेन्नई के प्लेआफ में पहुंचने का सपना तोड़ा था और दिल्ली को टीम से सतर्क रहना होगा। इस मुकाबले में टीम अपने सबसे बेहतरीन प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी क्योंकि यहां एक चूक का मतलब होगा टूर्नामेंट से बाहर।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 12:21 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 12:21 PM (IST)
IPL 2022 DC VS MI: दिल्ली के पास प्लेआफ में पहुंचने का आखिरी मौका, मुंबई के खिलाफ कैसा होगा प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत के साथ पृथ्वी और खलील (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में आज शाम दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करने का इरादा लेकर उतरेगी। मुंबई की टीम ने इससे पहले चेन्नई के प्लेआफ में पहुंचने का सपना तोड़ा था और दिल्ली को टीम से सतर्क रहना होगा। इस मुकाबले में टीम अपने सबसे बेहतरीन प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी क्योंकि यहां एक चूक का मतलब होगा टूर्नामेंट से बाहर।

loksabha election banner

ओपनिंग जोड़ी पर दारोमदार 

दिल्ली के लिए अच्छी खबर है कि पृथ्वी शा फिट हैं और इस अहम मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। डेविड वार्नर के साथ पिछले मैच में सरफराज खान ने पारी की शुरुआत की थी लेकिन पृथ्वी के आने की सूरत में वही यह जिम्मेदारी निभाएंगें।

ओपनिंग के बाद बल्लेबाजी में कौन 

मिचेल मार्श के लगातार रन बनाने की वजह से अब दिल्ली का मिडिल आर्डर पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है। कप्तान रिषभ पंत और ललित यादव के साथ रोवमैन पावल टीम के लिए तेजी से निकले क्रम में रन जुटा सकते हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर से भी बल्लेबाजी में बेहतर की उम्मीद होगी।

गेंदबाजी में दिखाना होगा दम

टीम के पास रफ्तार के सौदागर एनरिक नार्खिया हैं जो मुंबई के लिए मुश्किल बन सकते हैं। खलील अहमद के साथ अब शार्दुल ठाकुर भी टीम के लिए सही वक्त पर विकेट चटका रहे हैं। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की फिरकी मुंबई को छोटे स्कोर तक रोकने में अहम भूमिका निभा सकती है।

दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन:

डेविड वार्नर, सरफराज खान/पृथ्वी शा, मिचेल मार्श, रिषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पावेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नार्खिया, खलील अहमद।

IPL 2022, DC vs MI: करो या मरो के मुकाबले में दिल्ली का सामना मुंबई से, कब और कैसे उठाएं मैच का मजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.