Move to Jagran APP

IPL 2021: चेन्नई के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी, जानें- क्या कहते हैं आंकड़े, हेड टू हेड रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) कि टीम भले ही आइपीएल 2021 में शानदार फॉर्म में हो लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उसकी राह आसान नहीं होगी। आंकड़े इस बात के गवाह हैं।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 10:35 AM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 11:42 AM (IST)
IPL 2021: चेन्नई के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी, जानें- क्या कहते हैं आंकड़े, हेड टू हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) में मैच।

नई दिल्ली, जेएनएन। महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) कि टीम भले ही आइपीएल 2021 में शानदार फॉर्म में हो, लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उसकी राह आसान नहीं होगी। आंकड़े इसके गवाह हैं। दोनों टीमों के बीच अभी तक 30 मैच हुए हैं। मुंबई की टीम को 18 में जीत मिली है। वहीं चेन्नई की टीम केवल  12 मैच ही जीत सकी है। 

loksabha election banner

मुंबई का पलड़ा भारी

पिछले पांच मैचों की बात करें तो यहां भी मुंबई का पलड़ा भारी दिखाई देता है। मुंबई की टीम इसमें चार मैच जीती है। वहीं एक मैच चेन्नई के नाम रहा है। पिछले साल की बात करें तो दोनों टीमों को एक-एक मैच में जीत मिली थी। आइपीएल  2020 के पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई को पांच विकेट से हराया था। यह उस सीजन का पहला मैच था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 9 विकेट पर  162 रन बनाए थे। चेन्नई ने इस लक्ष्य को  चार गेंद रहते हासिल कर लिया। अंबाति रायुडू ने इस मैच में 48 गेंदों पर  71 रनों की पारी खेली थी। 

मुंबई ने पिछले मुकाबले में चेन्नई को 10 विकेट से हराया था

आइपीएल  2020 के दूसरे मैच में मुंबई ने शानदार वापसी करते हुए चेन्नई को 10 विकेट से हराया था। चेन्नई की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर  114 रन ही बना सकी थी। ट्रेंट बोल्ट ने  18 रन देकर  4 विकेट लिए थे। इसके जवाब में मुंबई ने यह टारगेट 12.2 ओवर में हासिल कर लिया। 10 विकेट से टीम को जीत मिली।  इशान किशन ने  68 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौका और पांच छक्के लगाए थे।कोरोना के कारण यूएई में खेले गए पिछले सत्र में चेन्नई का प्रदर्शन बढ़िया नहीं रहा था। पहली बार टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंची थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.