Move to Jagran APP

IPL 2019: क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड पर होगी विराट कोहली की नजर

IPL 2019 RCB के कप्तान विराट कोहली की नजर क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर होगी। कोहली आइपीएल में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है।

By TaniskEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 11:15 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 01:27 PM (IST)
IPL 2019: क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड पर होगी विराट कोहली की नजर
IPL 2019: क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड पर होगी विराट कोहली की नजर

नई दिल्ली, जेएनएन। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लीगों में सुमार इंडियन प्रीमियर लीग 2019 (Ipl 2019) की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। आइपीएल सीजन 12 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)के बीच खेला जाएगा। आइपीएल के दौरान कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही होगा। इस दौरान RCB के कप्तान विराट कोहली की नजर क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर होगी। कोहली आइपीएल में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते। यह रिकॉर्ड गेल के नाम है। 

loksabha election banner

क्रिस गेल ने आइपीएल में कुल 112 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 175 रन है। यह स्कोर उन्होंने 2013 में पुणे वॉरीयर्स इंडिया (PWI) के खिलाफ बनाया था। फिलहाल क्रिस गेल शानदार फॉर्म में हैं। वह इस साल किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) से खेलेंगे। गेल ने आइपीएल में 41.18 के औसत 3994 रन बनाए हैं।  

विराट कोहली आइपीएल में शतक बनाने के मामले में क्रिस गेल से ज्यादा पीछे नहीं हैं। दोनों के बीच महज दो शतकों का फासला है। विराट ने आइपीएल में 163 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने चार शतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 113 है जो उन्होंने साल 2016 में पंजाब के खिलाफ बनाया था। कोहली ने आइपीएल में 50.29 के औसत से 4948 रन बनाए हैं। कोहली फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और उनके रिकॉर्डस इस बात के गवाह हैं कि वह क्रिस गेल को इस मामले में पिछे छोड़ देंगे।

कोहली ने चारों शतक मात्र एक ही सीजन में लगाए हैं। उन्होंने 2016 में यह करनामा किया था। उन्होंने दो शतक गुजरात लायंस के खिलाफ जबकि एक-एक शतक पुणे और पंजाब के खिलाफ लगाए हैं।  इसके अलावा यह करनामा शेन वाटसन भी कर सकते हैं। उन्होंने भी आइपीएल में चार शतक लगाए हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स से इस साल आइपीएल खेलेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.