IPL 2019 Stats: पिछले सीजन वानखेड़े पर 'इंडियंस' को नहीं हरा पाए थे 'किंग्स', जानें क्या कहते हैं आंकड़े
मुंबई ने जहां 40 रनों से मात दी थी वहीं पंजाब ने 6 विकेट से मैच जीता था।
मुंबई, जेएनएन। आइपीएल-12 में आज मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब का आमना सामना होना है। दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज़ हैं। मुंबई और पंजाब दोनों ने ही पिछले मैचों में मजबूत सनराइजर्स हैदराबाद को हाराया है। मुंबई ने जहां 40 रनों से मात दी थी वहीं, पंजाब ने 6 विकेट से मैच जीता था।
अब टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला मुंबई के वांखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। किंग्स इलेवन पंजाब इस वक्त अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। पंजाब आज का मुकाबला जीतकर टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी। वहीं, मुंबई अपना जीत का सफर जारी रखते हुए आइपीएल प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता आसान करना चाहेगी। दोनों टीमों की बात करें तो अब तक दोनों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में अच्छा रहा है। तो आइए जानते हैं कि आकड़ों के हिसाब से कौन किस पर भारी पड़ेगा:
1. अभी तक आइपीएल में मुंबई और पंजाब के बीच कुल 23 मुकाबले हो चुके हैं जिनमें से 12 मुंबई ने तो 11 पंजाब ने अपने नाम किए।
2. MI और KXIP के बीच वानखेड़े में अब तक 8 मैच खेले गए हैं। जिनमें से 4 मुंबई और 4 पंजाब ने जीते।
3. वहीं वानखेड़े में अब तक कुल 68 आइपीएल के मैच हुए हैं। जिनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 मैच जीते। जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 33 मैच जीते हैं।
3. वानखेड़े पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसतन 165 रन का स्कोर बनता है। वहीं दूसरी पारी में औसतन 153 रन।
4. मंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डि कॉक 133 रनों के साथ सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज हैं। जो ऑरेंज कैप होल्डर डेविड वॉर्नर से 216 रन पीछे हैं।
5. वानखेड़े पर अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बनाया है। बैंगलोर ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में 235 रनों का स्कोर खड़ा किया था। वहीं सबसे कम स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है। मंबई के खिलाफ खेलते हुए केकेआर 15.2 ओवर में 67 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
6. मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में डेक्कन चार्जर्स के 195 के लक्ष्य को हासिल किया था। जो अब तक इस स्टेडियम का हासिल करने वाला सबसे अधिक स्कोर है।
7. अहम खिलाड़ियों की बात की जाए को मुंबई इंडियंस की तरफ से क्विंटन डि कॉक, हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा पर नजर रहेगी। वहीं केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और सैम कर्रन पंजाब के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
8. KXIP मिडिल ओवर्स में सबसे हावी रहने वाली टीमों में से एक है। पंजाब की टीम 8.96 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाती है। मिडिल ओवर्स में पंजाब सबसे कम विकेट लुटाने वालों में से भी है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई मिडिल ओवर्स में खास परफॉर्म नहीं कर पाई है। मुंबई 7.60 प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाती है जो सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (6.89) से ही बेहतर है।