Move to Jagran APP

IPL 2019: युवराज सिंह को KKR के खिलाफ मिलेगा मौका, संभालेंगे मुंबई का मिडिल ऑर्डर!

मुंबई इंडियंस आइपीएल के 12वें सीजन का अपना आखिरी लीग मैच आज मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 03:19 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 03:19 PM (IST)
IPL 2019: युवराज सिंह को KKR के खिलाफ मिलेगा मौका, संभालेंगे मुंबई का मिडिल ऑर्डर!
IPL 2019: युवराज सिंह को KKR के खिलाफ मिलेगा मौका, संभालेंगे मुंबई का मिडिल ऑर्डर!

नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई इंडियंस आइपीएल के 12वें सीजन का अपना आखिरी लीग मैच आज मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। आइपीएल 2019 के प्लेऑफ में पहुंचना है तो फिर कोलकाता को मुंबई को उसके घर में हराना ही होगा। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस मैच को जीतकर केकेआर से हिसाब चुकता कर आइपीएल की प्वाइंट्स टेबल में टॉप 2 में रहना चाहेगी।

loksabha election banner

खबर ये भी है कि आज मुंबई इंडियंस फिर से विंटेज युवराज सिंह को मौका देगी। दरअसल, आइपीएल 2019 में एक करोड़ की कीमत में मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को खरीदा था। यहां तक कि युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने सीजन के पहले चार मैच खिलाए, जिनमें सिक्सर किंग युवराज सिंह ने 24.50 के औसत और 130.67 के शानदार स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए। इस दौरान युवी के बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला। लेकिन, युवराज सिंह को ड्रॉप कर दिया गया।

हैरान करने वाली बात ये री कि है युवराज सिंह की जगह जिस भी बल्लेबाज को मौका मिला वो भी उन मौकों को भुना नहीं पाया। युवराज सिंह की जगह सबसे पहले मुंबई ने ईशान किशन को मौका दिया लेकिन, ईशान किशन इन मैचों में 50 रन बना पाए। ऐसे में ईशान किशन को युवराज सिंह की तरह ड्रॉप किया और वेस्टइंडीज के ईवन लुइस को मौका दिया। लेकिन, ईवन लुइस भी मुंबई इंडियंस के लिए रन नहीं बना पाए।

ऐसे में एक बार फिर मुंबई युवराज सिंह का रुख कर सकती है और केकेआर के खिलाफ अहम मैच में मौका दे सकती है। वैसे भी युवराज सिंह प्रैक्टिस सेशन में चौके-छक्के मारते देखे गए हैं। कुछ ही घंटे बाद साफ हो जाएगा क्या युवी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं? मुंबई बनाम कोलकाता मैच आज रात आठ बजे से है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.