Move to Jagran APP

IPL 2019 MI vs SRH: सुपर ओवर में मुंबई ने हैदराबाद को हराया, प्लेऑफ में पहुंची रोहित की टीम

IPL 2019 MI vs SRH Match Report मुंबई के वानखेडे में आइपीएल 2019 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सुपरओवर में हैदराबाद को हराया।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 06:19 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 12:13 AM (IST)
IPL 2019 MI vs SRH: सुपर ओवर में मुंबई ने हैदराबाद को हराया, प्लेऑफ में पहुंची रोहित की टीम
IPL 2019 MI vs SRH: सुपर ओवर में मुंबई ने हैदराबाद को हराया, प्लेऑफ में पहुंची रोहित की टीम

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 MI vs SRH Match report: मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में आइपीएल 2019 का 51वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए। हैदराबाद ने भी इसके जवाब में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बना दिए। इस तरह ये मैच टाई हो गया। लेकिन, सुपरओवर में मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को हराकर आइपीएल के 12वें सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया।  

loksabha election banner

सुपर ओवर का हाल

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह के सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर मनीष पांडे का विकेट रन आउट के रूप में गंवाया। दूसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर बुमराह ने मोहम्मद नबी को क्लीन बोल्ड कर दिया। जीत के लिए मुंबई को 9 रन का लक्ष्य दिया।   

9 रन के जवाब में मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या ने राशिद खान की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। दूसरी गेंद पर हार्दिक ने एक रन लिया। वहीं, राशिद खान की तीसरी गेंद पर किरोन पोलार्ड ने दो रन लेकर ये मैच मुंबई इंडियंस की झोली में डाल दिया। इसी जीत के साथ मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई। साथ ही आइपीएल 2019 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। 

हैदराबाद की पारी, पांडे का पचासा

163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को पहला झटका 40 रन पर लगा, जब जसप्रीत बुमराह ने रिद्धिमान साहा को 25 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। हैदराबाद का दूसरा विकेट मार्टिन गप्टिल के रूप में लगा। गप्टिल भी जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। गप्टिल 15 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद को तीसरा झटका कृणाल पांड्या ने दिया। कृणाल पांड्या ने कप्तान केन विलियमसन को 3 रन पर चलता किया। विजय शंकर के रूप में हैदराबाद को चौथा झटका कृणाल पांड्या ने दिया। विजय शंकर 12 रन बनाकर किरोन पोलार्ड को कैच थमा बैठे। 

हैदराबाद का पांचवां विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा। अभिषेक शर्मा हार्दिक पांड्या की गेंद पर 2 रन बनाकर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट हुए। हैदराबाद को छठा झटका मोहम्मद नबी के रूप में लगा। मोहम्मद नबी आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर ताबड़तोड़ 31 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हुए।मनीष पांडे ने नाबाद 47 गेंदों में 71 रन बनाए। साथ ही हार्दिक पांड्या की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच हारने से बचाया। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाए। 

मुंबई की पारी,  डिकॉक ने लगाया अर्धशतक

मुंबई की टीम को पहली पारी में पहला झटका खलील अहमद ने दिया। खलील ने टीम के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को अपना पहला शिकार बनाया। खलील की गेंद पर पुल शॉट खेलने के चक्कर में रोहित शर्मा ने मिड ऑन पर अपना कैच मो. नबी को थमा दिया। रोहित ने 18 गेंदों पर 24 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव के तौर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार खलील अहमद की गेंद पर अपना कैच राशिद खान को थमा बैठे। उन्होंने 17 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। इवान लेविस मो. नबी की गेंद पर अपना कैच सिर्फ एक रन के स्कोर पर विजय शंकर को थमा बैठे।

हार्दिक पांड्या ने 10 गेंदों पर तेज 18 रन की पारी खेली और उनकी पारी का अंत भुवी ने किया। भुवी की गेंद पर उनका कैच मो. नबी ने लपका। किरोन पोलार्ड को खलील अहमद ने 10 रन पर अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मुंबई के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक 58 गेंदों पर 69 रन की पारी खेलकर मैच के अंत तक नाबाद रहे। कृणाल पांड्या ने नौ रन बनाए और वो भी बिना आउट हुए पवेलियन लौटे। हैदराबाद की तरफ से खलील अहमद ने तीन जबकि भुवी व मो. नबी ने एक-एक विकेट लिए। 

MI की प्लेइंग इलेवन- 

क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), इविन लेविस, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या, बरिंदर सरां, राहुल चहर, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा। 

SRH की प्लेइंग इलेवन- 

रिद्धिमान साहा, मार्टिन गप्टिल, मनीष पांडे, केन विलियमसन (कप्तान), मो. नबी, विजय शंकर, राशिद खान, अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, बासिल थंपी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.