Move to Jagran APP

IPL 2019 CSK vs DC: क्या दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे धौनी, जानें क्या कहा कोच फ्लेमिंग ने!

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धौनी खेलेंगे या नहीं इसका फैसला टॉस से कुछ देर पहले ही लिया जाएगा।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 04:34 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 04:34 PM (IST)
IPL 2019 CSK vs DC:  क्या दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे धौनी, जानें क्या कहा कोच फ्लेमिंग ने!
IPL 2019 CSK vs DC: क्या दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे धौनी, जानें क्या कहा कोच फ्लेमिंग ने!

चेन्नई, पीटीआइ। चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मंगलवार को कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बारे में जरूरी जानकारी दी। फ्लेमिंग ने कहा कि पिछले हफ्ते से धौनी की तबीयत कुछ ठीक नहीं है और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह खेलेंगे या नहीं इसका फैसला टॉस से कुछ देर पहले ही लिया जाएगा। बुखार के कारण वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके थे।

loksabha election banner

"धौनी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है हालांकि, उनके स्वास्थ में सुधार आया है। धौनी प्लेइंग इलेवन टीम में शामिल होंगे या नहीं इसका फैसला मैच से पहले ही होगा। यह अच्छा है कि उनका स्वास्थ तेज़ी से ठीक हो रहा है।" धौनी सोमवार को हुए अभ्यास का हिस्सा नहीं थे। यहां तक कि मंगलवार को हुए ट्रेनिंग सेशन में भी नहीं आए। कोच ने ये भी साफ किया कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ 26 अप्रैल को हुए मैच में CSK के खराब प्रदर्शन के पीछे वजह धौनी के न खेलना और टीम में हुए बदलाव नहीं हैं।

फ्लेमिंग ने कहा, " हमें पिछले मैच में काफी अनचाहे बदलाव करने पड़े थे। लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह बदलाव नहीं थे। चेपॉक मैदान पर चेन्नई का परफॉर्मेंस बेहतरीन रहा है और इसलिए दिल्ली के खिलाफ मैच में हम पूरे आत्मविश्वास से उतरेंगे। कभी-कभी सफलता के लिए झटके मिलना भी जरूरी होता है। हम कोशिश करते हैं कि सिलेक्शन सही हो। हम चाहते कि CSK लगातार अच्छा प्रदर्शन करे।    

दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी और रविंद्र जडेजा की उपलब्धता के बारे में फ्लेमिंग ने कहा, "फाफ ठीक हैं। जडेजा भी अभ्यास कर रहे हैं। वे कल खेल सकते हैं।' धौनी के नहीं खेलने पर उसकी भरपाई कैसे करेंगे, यह पूछने पर फ्लेमिंग ने कहा कि दूसरे खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हमारे पास कई बड़े खिलाड़ी हैं जो चल नहीं पा रहे हैं। हमें आखिरी चार मैचों में उनसे उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.