Move to Jagran APP

IPL 2019 Final: चौथी ट्रॉफी पर हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें, बताई वजह

IPL 2019 Final मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें टीम को चौथी बार चैंपियन बनाने पर हैं वजह का खुलासा किया।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 04:45 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 04:45 PM (IST)
IPL 2019 Final: चौथी ट्रॉफी पर हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें, बताई वजह
IPL 2019 Final: चौथी ट्रॉफी पर हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें, बताई वजह

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 Final: कुछ ही देर में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से आइपीएल 2019 के फाइनल में होगा। हैदराबाद में होने वाले महामुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि वो एक और ट्रॉफी मुंबई इंडियंस के लिए जीतना चाहते हैं। अब तक तीन बार मुंबई को आइपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा चौथी बार बतौर कप्तान फाइनल मैच में उतरेंगे। 

loksabha election banner

आइपीएल की ऑफिशियल बेवसाइट पर शेयर किए गए वीडियो में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि क्यों वे एक और ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। अपने कप्तानी करियर के शुरुआत से लेकर अब तक की कहानी बयां करने वाले रोहित शर्मा ने ये भी बताया है कि साल 2015 की आइपीएल ट्रॉफी उनके लिए क्यों खास थी? हिटमैन ने बताया कि उस साल उनकी रितिका सजदेह से इंगेजमेंट हुई थी। इसलिए वो सीजन उनके लिए खास था। 

रोहित शर्मा ने इस वीडियो में ये भी बताया कि बतौर कप्तान साल 2013 उनके लिए मुंबई इंडियंस में इसलिए भी खास था क्योंकि सचिन तेंदुलकर ने आइपीएल से संन्यास ले लिया था और वे कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाए थे। हालांकि, एक बार मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंची थी। लेकिन, चेन्नई से हार गई थी। उधर, साल 2013 मेें मुंबई ने चेन्नई को हराकर पहली बार खिताब जीता था, जिससे सचिन तेंदुलकर, नीता अंबानी और आकाश अंबानी के चेहरे पर खुशी आई थी। 

वहीं, साल 2017 के खिताब को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, ये साल भी उनके लिए खास रहा और तीसरी बार आइपीएल की ट्रॉफी मुंबई इंडियंस को दिलाई। इसी तरह वे इस साल भी मुंबई इंडियंस को विजेता बनते देखना चाहते हैं। बता दें कि आइपीएल के फाइनल तीन बार मुंबई और चेन्नई का सामना हो चुका है, जिसमें एक बार चेन्नई और दो बार मुंबई ने बाजी मारी है।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.