IPL 2019: नो बॉल विवाद में सौरव गांगुली ने किया धौनी का सपार्ट, पढ़ें क्या कहा!
सौरव गांगुली ने नो बॉल को लेकर हुए विवाद में धौनी का समर्थन किया है।
कोलकाता, पीटीआइ। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आइपीएल 2019 में नो बॉल को लेकर हुए विवाद में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का समर्थन करते हुए कहा है कि हम सभी इंसान हैं।
ऐसा आइपीएल में पहली बार देखने को मिला जब कोई कप्तान अंपायर के फैसले से नाराज होकर डगआउट से मैदान पर आया हो। अंपायर उलहास गांधे ने राजस्थान रॉयल्स के बेन स्टोक्स की फुल टॉस गेंद को बीमर मानकर नो बॉल करार दी, लेकिन फौरन ही वह इससे मुकर गए। इसके बाद, जडेजा अंपायर से बात करने लगे। तभी धौनी चेन्नई के डगऑउट से उठकर मैदान पर आ गए। वह काफी गुस्से में दिख रहे थे। उन्होंने दोनों अंपायरों से बहस भी की। हालांकि दोनों अंपायरों ने अपना फैसला नहीं बदला और चेन्नई को नो बॉल नहीं दी।
जब गांगुली से इस विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "सभी इंसान हैं। धौनी ने जो किया उससे उनकी प्रतिस्पर्धा की क्षमता दिखती है। जो असाधारण है।" इस विवाद के बाद धौनी बैन से बच गए लेकिन उनकी मैच फीस पर 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
दिल्ली जोरदार वापसी खुश हैं दादा
इसी बीच अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स की जोरदार वापसी से सौरव गांगुली बेहद खुश दिखा। आपको बता दें कि गांगुली दिल्ली की टीम से सलाहकार के रूप में जुड़े हैं। दिल्ली ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में ईडन गार्डन्स में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स पर सात विकेट से जीत दर्ज की। गांगुली ने कहा, " दिल्ली ने दोनों
मैचों में कोलकाता को हराया है, जो काबिले-तारीफ है। मैं बहुत खुश हूं। ईडन की हार बात खास है। यहां का ग्राउंड बेस्ट है और यहां तक कि देश की सबसे अच्छी पिच भी यहीं है।"