Move to Jagran APP

IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स को 7 साल बाद मिली ये सफलता, बदल गए 7 कप्तान

IPL 2019 DC vs RCB दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को हराकर आइपीएल के 12वें सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 08:47 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 12:17 AM (IST)
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स को 7 साल बाद मिली ये सफलता, बदल गए 7 कप्तान
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स को 7 साल बाद मिली ये सफलता, बदल गए 7 कप्तान

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला मैदान पर आरसीबी को हराकर आइपीएल के 12वें सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दिल्ली ने आइपीएल 2019 के 46वें मैच में बैंगलोर को 16 रन से हराया है। 2012 के बाद ऐसा पहली बार है जब दिल्ली की टीम आइपीएल का प्लेऑफ मैच खेलेगी। यहां तक कि मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स आइपीएल 2019 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। 

loksabha election banner

नाम बदला, सफलता मिली

आइपीएल 2019 से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रखा। नया नाम, नए खिलाड़ी और नए सीजन में आसमानी जर्सी के साथ मैदान पर उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने आइपीएल 2019 में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर अच्छी शुरुआत की। इस बीच दिल्ली ने एक दो मुकाबले गवाएं तो ऐसा लगा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। लेकिन, इसके बाद दिल्ली विजय के रथ पर सवार होकर ऐसी निकली कि कई टीमों को हराकर प्लेऑफ के लिए दूसरे नंबर पर क्वालीफाई कर लिया।

सात साल बाद प्लेऑफ में जगह

आखिरी बार दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2012 में वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में प्लेऑफ खेली। इसके बाद से दिल्ली डेयरडेविल्स(अब दिल्ली कैपिटल्स) के सात कप्तान बदल गए। लेकिन, टीम की किस्मत नहीं बदली। वीरेंद्र सहवाग के बाद, रोस टेलर, महेला जयवर्धने, डेविड वार्नर, केविन पीटरसन, जेपी डुमनी, गौतम गंभीर, जहीर खान और करुण नायर ने कप्तानी की। लेकिन, कोई भी दिल्ली की टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं करा पाया। 

श्रेयस को जाता है दिल्ली की सफलता का श्रेय

साल 2018 में जब गौतम गंभीर केकेआर से आए तो उन्हें कप्तानी मिली। लेकिन, दो बार केकेआर को आइपीएल चैंपियन बनाने वाले गंभीर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और टीम की कप्तानी बीच में छोड़ दी। ऐसे में युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया। श्रेयस अय्यर ने पिछले साल 8 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से चार मुकाबले टीम ने जीते।

साल 2018 में दिल्ली केवल पांच मुकाबले जीत पाई थी और अंकतालिका में आठवें नंबर पर रही थी। लेकिन, इस बार 12 में 8 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस बार भी कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। कप्तान रहते हुए श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए रन भी बनाए हैं।अय्यर ने 12 मैचों में 383 रन बना दिए हैं। श्रेयस अय्यर, शिखर धवन (451) के बाद दूसरे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस बार सबसे ज्यादा रन टीम के लिए बनाए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.