IPL 2019 DD vs RCB: विराट की टीम 'ऑउट ऑफ फॉर्म', लेकिन आंकड़ों में दिल्ली पर भारी बैंगलोर
आरसीबी के होम ग्राउंड के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह 5 बार दिल्ली को हरा चुकी है।
बेंगलुरू, जेएनएन। आइपीएल-12 के 20वें मकाबले में बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स आमने सामने होंगी। आरसीबी के होम ग्राउंड के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह 5 बार दिल्ली को हरा चुकी है। इसी मैदान पर एक दफा दिल्ली और बेंगलोर के बीच का मैच बारिश की वजह से रद्द भी हो चुका है। आईए एक नजर डालते हैं बेंगलुरु में आज होने वाले मुकाबले के आंकड़ों पर:
1. इस मैदान पर दिल्ली और बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज रहे हैं एबी डिविलियर्स। एबी ने अब तक कुल 347 रन बनाए हैं। उन्होंने 281 रन आरसीबी के लिए खेलते हुए बनाए जबकि दिल्ली की तरफ से 66 रन बनाए।
2. आइपीएल 2012 में दिल्ली ने बैंगलोर के खिलाफ 137/7 का स्कोर बनाया जो इन दो टीमों के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे कम स्कोर है।
3. वहीं आइपीएल 2016 में दिल्ली ने इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। दिल्ली ने बैंगलोर के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा था।
4. 2016 में इस मैदान पर दिल्ली के लिए खेलते हुए क्विंटन डी कॉक ने कुल 108 रन बनाए। जो इन दोनों टीमों के बीच मैचों में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
5. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच मैचों में अब तक 15 अर्धशतक लग चुके हैं। जिसमें से तीन एबी डिलिवियर्स ने लगाए।
6. वहीं 102 छक्के लग चुके हैं। जिसमें से रिषभ पंत ने सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाए हैं।
7. आरसीबी के युजवेंद्र चहल द्वारा लिए गए 6 विकेट इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच मैचों में किसी खिलाड़ी द्वारा लिए गए सबसे अधिक विकेट हैं।
8. दिनेश कार्तिक द्वारा 3 डिस्मिसल (2 डीसी के लिए और 1 RCB के लिए) किसी भी विकेटकीपर द्वारा सबसे अधिक है।