IPL 2019: कमाल, विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी ने पहले पिता और अब पुत्र दोनों का किया शिकार
धौनी ने अपने क्रिकेट करियर में पिता और पुत्र दोनों को विकेट के पीछे अपना शिकार बनाया और कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट की दुनिया का वो नाम हैं जिन पर एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज हैं और अभी वो लगातार कामयाबी का सफर तय करते जा रहे हैं। आइपीएल के इस सीजन में एक बार फिर से धौनी कमाल की कप्तानी कर रहे हैं और इसी बीच उनका एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आ गया जिसके बारे में जानकर सभी दंग रह गए। चलिए आपको बता दें कि धौनी ऐसे पहले विकेटकीपर बन गए हैं जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में विकेट के पीछे पिता और पुत्र दोनों को ही आउट किया है। इस सीजन में राजस्थान के खिलाफ खेले गए मैच में धौनी ने इस टीम के युवा बल्लेबाज रियान पराग को विकेट के पीछे कैच आउट किया था। इस मुकाबले में चेन्नई को चार विकेट से हार मिली थी।
वहीं धौनी ने रियान पराग के पिता पराग दास को भी एक घरेलू मैच के दौरान 19 वर्ष पहले विकेट के पीछे स्टंप आउट किया था। धौनी ने वर्ष 1999-2000 में बिहार की तरफ से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसे लेकर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्विटर पर एक रोमांचक आंकड़ा जारी करते हुए लिखा था कि कई वर्ष पहले रणजी ट्रॉफी का 1999-2000 सीजन में असम की दूसरी पारी का स्कोरबोर्ड देखिए। असम के ओपनर पराग दास को युवा विकेटकीपर धौनी ने स्टंप आउट किया था। पराग दास, रियान पराग के पिता हैं। धौनी ने ईस्ट जोन में असम के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में रियान के पिता पराग दास को स्टंप आउट किया था। उसे मैच में पराग ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए थे और इसमें बिहार की टीम को 191 रन सी जीत मिली थी।
वहीं कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही थी और इसमें रियान पराग धौनी के पहली बार जब मिले थे तब वो सिर्फ तीन वर्ष के थे। जैसे ही रियान आइपीएल में अपने प्रदर्शन के बाद चर्चा में आए ये तस्वीर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई। वहीं रियान और उनके पिता को धौनी ने विकेट के पीछे आउट किया ये जानकारी अपने आप में कमाल की है।
Riyan Parag with Dhoni in 2009 & now pic.twitter.com/99xjF3R3ni— Orange Army (@ranjithtweetz) April 27, 2019
RR's Riyan Parag meeting the same fan after 10 years #RRvDC @TheLyrebird1001 pic.twitter.com/p19OOPkmo4
— Short Third Man (@vyatikram188) April 22, 2019