Move to Jagran APP

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट खेल सकता हूं लेकिन इस बल्लेबाज की तरह शॉट नहीं लगा सकता: विराट

विराट आइपीएल के 11वें सत्र में हुए चार मैचों में अब तक 201 रन बना चुके हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 12:13 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 06:26 PM (IST)
क्रिकेट के सभी फॉर्मेट खेल सकता हूं लेकिन इस बल्लेबाज की तरह शॉट नहीं लगा सकता: विराट
क्रिकेट के सभी फॉर्मेट खेल सकता हूं लेकिन इस बल्लेबाज की तरह शॉट नहीं लगा सकता: विराट

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली जब फॉर्म में आते हैं उनकी बल्लेबाजी देखने लायक होती है। विराट आइपीएल के 11वें सत्र में हुए चार मैचों में अब तक 201 रन बना चुके हैं।

loksabha election banner

इसके बावजूद आरसीबी के कप्तान का मानना है कि एबी डिविलियर्स उनसे बेहतर खिलाड़ी हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके जैसा मैं नहीं खेल सकता। विराट ने कहा कि वह डिविलियर्स की तरह आसानी से बड़े शॉट्स नहीं खेल सकते और उन्हें डिविलियर्स की तरह खेलना नहीं आता है।

IPL की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

विराट ने कहा कि मैंने अक्सर इस मुद्दे पर चर्चा होते हुए सुना है कि मुझमें और डिविलियर्स में कौन बेहतर खिलाड़ी है। मैं सभी प्रारूप में खेल सकता हूं लेकिन उनके जैसा शॉट्स नहीं लगा सकता। कोहली और डिविलियर्स दुनिया के सबसे धुरंधर बल्लेबाज होने के साथ-साथ करीबी दोस्त भी हैं। ये दोनों आरसीबी की बल्लेबाजी की कमान संभालते हैं।

IPL 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 
    खिलाड़ी                                         मैच                रन              उच्चतम स्कोर
विराट कोहली (आरसीबी)                        4                 201                92*
संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)             4                185                 92*
क्रिस गेल (किंग्स इलेवन पंजाब)              2                167                104*
नीतीश राणा (केकेआर)                          5                162                 59
आंद्रे रसेल (केकेआर)                             5                153                 88* 
 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.