यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DC vs GT: 'वो टीम इंडिया के लिए जल्द करेगा डेब्यू', हार्दिक ने 21 साल के इस खिलाड़ी को बताया भारत का भविष्य
DC vs GT Hardik Pandya on Sai Sudharsan दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से मिली जीत के बाद हार्दिक ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Hardik Pandya On Sai Sudharsan DC vs GT, IPL 2023। 4 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही गुजरात टीम ने इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैच में डेविड मिलर, साई सुदर्शन ने अंत में शानदार अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
इस मैच में मिली जीत के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) काफी कॉन्फिडेंट नजर आए। उन्होंने इस दौरान इस जीत का श्रेय एक खिलाड़ी को दिया। आइए जानते हैं हार्दिक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या कहा?
DC vs GT: Hardik Pandya ने इस खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे
.jpg)
दरअसल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ये दिल्ली टीम की इस सीजन की लगातार दूसरी हार रही। वहीं, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की तरफ से डेविड मिलर ने इस मैच में दमदार वापसी कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उनके अलावा साथ साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) का बल्ला जमकर गरजा, जिन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इस जीत के बाद कप्तान हार्दिक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा,
''मुझे काफी खुशी हो रही है कि हमने ये मुकाबला जीत लिया। हमने पावरप्ले में कुछ 15-20 रन ज्यादा दिए थे, लेकिन फिर अच्छी वापसी की। मैंने मैच से पहले अपने साथियों से कहा था कि गेम को इन्जॉय करो। वहीं, मैच में साई ने शानदार परफॉर्म किया। पिछले 15-20 दिनों से साई काफ़ी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहा है। वह आने वाले समय में हमारी फ्रेंचाइजी और देश के लिए काफ़ी कुछ अच्छा करेगा।''
DC vs GT: गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स को रौंदा
दरअसल, मैच में दिल्ली टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाए। वहीं, 163 रन का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया। इस जीत में डेविड मिलर और साई सुदर्शन ने मैच विनिंग पारियां खेली।
डेविड मिलर ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा साई ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 62 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
