विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hardik Pandya Bad Captaincy: नीता अंबानी मायूस तो काव्या का खिल उठा चेहरा! MI के गेंदबाजों की धुनाई देख पांड्या पर फूटा फैंस का गुस्सा

Published: Wed, 27 Mar 2024 10:37 PM (IST)

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में गेंदबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद जमकर ...और पढ़ें

Hardik Pandya फिर ट्रोलर्स के निशाने पर, MI की गेंदबाजी देख फैंस हुए नाराज
Hardik Pandya फिर ट्रोलर्स के निशाने पर, MI की गेंदबाजी देख फैंस हुए नाराज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 27 मार्च 2024 का दिन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम के लिए कभी नहीं भूलने वाला रहा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाया। हैदराबाद की टीम ने 3 विकेट खोकर 277 रन का स्को खड़ा किया। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा के बाद हेनरिक क्लासेन ने तूफानी अर्धशतक जड़कर मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को अपने दूसरे मैच में भी जमकर ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा। मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश काफी निराश नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि नीता अंबानी ने मैच देखना भी बंद कर दिया और वह अपना फोन चलाते हुए दिख रही है।

Hardik Pandya फिर ट्रोलर्स के निशाने पर, MI की गेंदबाजी देख फैंस हुए नाराज

दरअसल ,आईपीएल 2024 की शुरुआत मुंबई इंडियंस (MI) की बेहद खराब रही। पहले मैच में गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद मुंबई से उम्मीद थी कि वह दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छा परफॉर्म करेगी, लेकिन इस मैच में भी हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर जमकर सवाल खड़े हुए।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी देख कई दिग्गज पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई के नए कप्तान हार्दिक को ट्रोल कर रहे हैं। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 277 रन का बड़ा स्कोर बनाया। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल रहा।

मुंबई के गेंदबाजों को हैदराबाद टीम के बैटर्स के हाथों पिटता देख नीता अंबानी का रिएक्शन वायरल हो रहा है। नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश गेंदबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन से नाखुश दिखे और उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जबकि हैदराबाद की शानदार बैटिंग देख उनकी मालिक काव्या मारन का रिएक्शन भी वायरल हुआ, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही है।

Nita Ambani का रिएक्शन हुआ वायरल