विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरभजन सिंह ने किया खुलासा, बताया क्यों CSK के लिए नहीं खेले थे IPL 2020

By Vikash GaurEdited By:
Published: Thu, 01 Apr 2021 03:02 PM (IST)

IPL 2020 से दूर हटने वाले हरभजन सिंह ने आइपीएल के नए सीजन से पहले खुलासा किया है कि उन्होंने ...और पढ़ें

हरभजन सिंह पिछले साल आइपीएल नहीं खेले थे।
हरभजन सिंह पिछले साल आइपीएल नहीं खेले थे।

नई दिल्ली, पीटीआइ। क्रिकेट के टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह पहली बार बायो-बबल का हिस्सा होंगे, क्योंकिउन्होंने व्यक्तिगत कारणों से पिछले संस्करण में टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया था। अब दिग्गज ऑफ स्पिनर ने कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के लिए आइपीएल खेलने से पहले खुलासा किया कि उन्होंने पिछले साल यूएई में अपनी पिछली फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टूर्नामेंट क्यों नहीं खेला था।

हरभजन सिंह ने न्यूज एजेंसी को बताया, "पिछले साल, जब आइपीएल का आयोजन हुआ था तो उस समय भारत में कोविड -19 वायरस अपने चरम पर था। मैं अपने परिवार के बारे में चिंतित था और वापस आने के बाद भारत में कठिन क्वारंटाइन के बारे में भी, लेकिन इस साल यह भारत में हो रहा है और हमें अब न्यू नॉर्मल में आने की आदत हो गई है। वैक्सीन भी आ गई है। इसके अलावा मेरे परिवार ने मेरा साथ दिया। मेरी पत्नी गीता ने मुझे बोला कि मुझे जाना चाहिए और खेलना चाहिए।"

क्रिकेट में सक्रिय होने को लेकर हरभजन सिंह ने कहा, "ये सवाल इसलिए पूछे जाते हैं, क्योंकि मैंने बहुत दिनों से क्रिकेट नहीं खेला है। इसलिए टीमें नीलामी में थोड़ा रक्षात्मक हैं और वे मेरे लिए बोली नहीं लगाना चाहती थीं, लेकिन मैं आपको यह सब याद दिला दूं कि जब मैंने 2019 के आइपीएल में सीएसके के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, तो मैंने कोई घरेलू क्रिकेट नहीं खेला था। मैं कैंप में आया, तैयारी की और मैच में गया। मेरे स्तर और अनुभव पर, मुझे पता है कि क्या करने की आवश्यकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने और युवा प्रतिभा को पनपने से रोकने की जरूरत नहीं है। उस लड़के को मुझसे ज्यादा उस मौके की जरूरत है। हमारे पास एक अच्छी टीम है। T20 एक टीम में तीन खिलाड़ियों के बारे में है, उस विशेष दिन पर जो क्लिक करें, वे कोई भी तीन हो सकते हैं। आप देख रहे हैं कि मुंबई इंडियंस एक ऐसा पक्ष है, जिसके सभी ठिकानों को कवर किया गया है, लेकिन उन्हें अब भी हराया जा सकता है।"