Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

GT vs DC Match Highlights: गिल के गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स की बड़ी जीत, गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से धोया

GT vs DC Match Highlights: आईपीएल के 32वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से हुई। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को उसी के घर में 6 विकेट से धूल चटाई। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए गुजरात की टीम पूरा 20 ओवर नहीं खेल पाई और 18 ओवर के अंदर ही सिर्फ 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।।

By Umesh Kumar Wed, 17 Apr 2024 11:14 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। GT vs DC Match Highlights: आईपीएल के 32वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से हुई। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।  

दिल्ली कैपिटल्स ने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को उसी के घर में 6 विकेट से धूल चटाई। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए गुजरात की टीम पूरा 20 ओवर नहीं खेल पाई और 18 ओवर के अंदर ही सिर्फ 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

गुजरात के लिए राशिद ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से मुकेश कुमार ने 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में दिल्ली ने बैटर्स की छोटी, लेकिन तेज पारियों के दम पर 9वें ओवर में ये लक्ष्य हासिल किया।

दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत में मुकेश कुमार ने 3 विकेट लेकर गुजरात टाइटंस की बैटर्स की कमर तोड़ी। उनके अलावा ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 2-2 विकेट लिए। दिल्ली की जीत में ओपनर जेक फ्रेजर का भी हाथ रहा, जिन्होंने 20 रन की तूफानी पारी खेली और दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई। उसके बाद अभिषेक पोरेल और शाई होप ने छक्कों की बरसात कर मैच को एकतरफा बना दिया। अंत में कप्तान पंत जीत के रियल हीरो बने, जिन्होंने 16 रन बनाए। पंत की अहमदाबाद में कैप्टेंसी,विकेटकीपिंग और बैटिंग शानदार रही।

17 Apr 202410:18:11 PM
GT vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से चटाई धूल

गुजरात टाइटंस द्वारा मिले 90 रन के लक्ष्य का पीछे करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में 92 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की।

17 Apr 202410:12:48 PM
GT vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 6 रन की दरकार

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 72 गेंदों में 6 रन की दरकार हैं। ऋषभ पंत और सुमित कुमार क्रीज पर मौजूद हैं।

17 Apr 202410:04:25 PM
GT vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा चौथा झटका

67 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा। राशिद खान ने शाई होप को मोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। राशिद ने ये विकेट लेकर शानदार तरीके से जश्न मनाया। 6 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 67/4 रन रहा। अब दिल्ली की टीम को 84 गेंदों पर 23 की दरकार है।

17 Apr 20249:58:02 PM
GT vs DC Live Score: पांच ओवर के खेल तक दिल्ली के गिरे 3 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर पांच ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 65 रन रहा। संदीप वॉरियर ने अभिषेक पोरेल को बोल्ड किया। इस ओवर में अभिषेक ने एक चौका और तीन छक्के जड़े थे, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर संदीप ने अभिषेक से बदला ले लिया।

17 Apr 20249:44:07 PM
GT vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का गिरा दूसरा झटका

31 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा विकेट गिरा। संदीप वॉरियर्स ने पृथ्वी शॉ को जॉनसन स्पेंसर के हाथों चलता किया। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 31/2 रहा।

17 Apr 20249:37:24 PM
GT vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की तेज शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात के खिलाफ शानदार शुरुआत रही। दो ओवर के बाद दिल्ली की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। स्पेंसर जॉनसन ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को अभिनव मनोहर के हाथों कैच आउट कराया।

17 Apr 20249:10:41 PM
GT vs DC Live Score: 89 पर सिमटी गुजरात की पारी

 गुजरात टाइटंस का 9वां विकेट गिरा। एक छोर संभलकर रन बना रहे राशिद खान को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। राशिद ने 24 गेंद पर 31 रन बनाए। इसी ओवर में मुकेश ने नूर को आउट कर गुजरात की पारी समाप्त कर दी।

17.3 ओवर में गुजरात का स्कोर- 89/10

17 Apr 20248:53:33 PM
GT vs DC Live Score: राशिद खान ने संभाल रखा है मोर्चा

 टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के पवेलियन लौट जाने के बाद राशिद खान ने मोर्चा संभाल रखा है। राशिद खान 13 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहित शर्मा 1 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। 

14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 75/7

17 Apr 20248:32:30 PM
GT vs DC Live Score: 9वें ओवर में गिरे दो विकेट

 गुजरात ने 9वें ओवर में दो विकेट गंवाए। अभिनव मनोहर 8 रन बनाकर स्टब्स का पहला शिकार बने। वहीं, शाहरुख खान बिना खाता खोले आउट हुए। 

9 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 54/6

17 Apr 20248:24:22 PM
GT vs DC Live Score: गुजरात टाइटंस की हालत खराब

 दिल्ली के खिलाफ गुजरात टाइटंस की हालत खराब है। 9वें ओवर में ही उसके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। स्टब्स ने आईपीएल में अपनी पहली सफलता हासिल की।

8.3 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर- 47/5  राहुल तेवतिया 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

17 Apr 20248:06:11 PM
GT vs DC Live Score: गुजरात टाइटंस को लगा चौथा झटका

 पांचवें ओवर में ईशांत शर्मा  ने आखिरी गेंद पर चौथा विकेट गिरा। डेविड मिलर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिनव और राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं। 

पांच ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 30/4

17 Apr 20247:58:11 PM
GT vs DC Live Score: गुजरात टाइटंस को लगा तीसरा झटका

 गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका लगा। साई सुदर्शन रन आउट होकर पवेलियन लौटे। सुमित कुमार ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया। 

17 Apr 20247:44:22 PM
GT vs DC Live Score: गुजरात की बल्लेबाजी जारी

 गुजरात की तरफ से शुभमन गिल और  रिद्धिमान साहा ओपनिंग करने आए हैं। खलील ने पहली गेंद वाइड की। पहले ओवर में 6 रन बने। दूसरे ओवर में ईशांत शर्मा ने गिल को पवेलियन भेज दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। साई सुदर्शन क्रीज पर आए हैं। 

2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 12/1

17 Apr 20247:08:22 PM
GT vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

 दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस में डेविड मिलर की वापसी हुई है। वहीं, डेविड वॉर्नर दिल्ली की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। 

17 Apr 20247:01:29 PM
GT vs DC Live Score: गुजरात में हुई डेविड मिलर की वापसी

 डेविड मिलर गुजरात टाइटन्स के लिए वापस आ गए हैं और उन्हें आज रात के मुकाबले के लिए केन विलियमसन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।  

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us