विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GT vs CSK Pitch Report: अहमदाबाद में रनों का लगेगा अंबार या कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज, जानिए पिच का मिजाज

Published: Fri, 10 May 2024 06:00 AM (IST)

गुजरात टाइटंस का सामना आईपीएल 2024 के 59वें मैच में सीएसके से होना है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी ...और पढ़ें

GT vs CSK Pitch: कैसा खेलेगी अहमदाबाद की पिच?
GT vs CSK Pitch: कैसा खेलेगी अहमदाबाद की पिच?

HighLights

  1. आईपीएल 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस का सीएसके से सामना
  2. गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 की अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद
  3. पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को आरसीबी से 9 विकेट से हार मिली थी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ है। गुजरात की टीम को अपने आखिरी मैच में आरसीबी से हार झेलनी पड़ी थी। गुजरात की टीम मौजूदा समय में अंक तालिका पर आखिरी पायदान पर मौजूद है।

दूसरी तरफ सीएसके की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। सीएसके ने अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ जीता था।

अब दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में एक-दूसरे से भिड़ेगी। आइए जानते हैं अहमदाबाद की पिच बॉलर्स या बैटर्स किसके हक में होगी?

GT vs CSK Pitch: कैसा खेलेगी अहमदाबाद की पिच?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से कनेक्ट करती है और बैटर्स को शॉट लगाने काफी आसान रहता है। हालांकि, बाउंड्री बड़ी होने की वजह से इस मैदान पर स्पिनर्स विकेट निकालने में सफल रहते हैं। साथ ही स्पिनर्स को पिच से थोड़ी बहुत मदद भी मिलती है।

GT vs CSK: क्या कहते हैं आकंड़े?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने आईपीएल के कुल 32 मैचों की मेजबानी की है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली 14 टीमों ने जीत हासिल की, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली 18 टीम ने जीत दर्ज की। पहली पारी का औसत 171 का रहा।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साल 2023 में सबसे उच्चतम स्कोर गुजरात बनाम मुंबई के मैच में बना था। उस वक्त 233/3 का स्कोर बना। वहीं, मौजूदा सीजन में सबसे कम टोटल 89/10 रहा, जो गुजरात बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में बना।

इन स्टैट्स से यह पता चला है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बैटर्स को खूब फायदा होता है, जबकि पहली पारी का औसत 192 रन रहा। मौजूदा आईपीएल सीजन में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 5 मैच खेले गए, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने एक मैच जीता, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 4 मैच जीते।

GT vs CSK Head-to-Head Report: गुजरात और सीएसके के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मैच खेले गए- 6 मैच

गुजरात टाइटंस ने जीते- 3 मैच

सीएसके ने जीते- 3 मैच

बेनतीजा- 0