Move to Jagran APP

IPL 2021 के प्लेआफ के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ठोकी दावेदारी, अब 3 पायदानों के लिए होगी जंग!

IPL 2021 के प्लेआफ के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने लगभग क्वालीफाइ कर लिया है। दिल्ली की टीम के खाते में अब 16 अंक हो गए हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा अंक दिल्ली कैपिटल्स के हैं क्योंकि दिल्ली ने अपने 10 मैचों में से 8 मैच जीत लिए हैं।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 07:25 PM (IST)
IPL 2021 के प्लेआफ के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ठोकी दावेदारी, अब 3 पायदानों के लिए होगी जंग!
दिल्ली कैपिटल्स लगभग प्लेआफ के लिए क्वालीफाइ कर चुकी है

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। IPL 2021 Playoffs: शनिवार 25 सितंबर को अबू धाबी में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के 36वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रायल्स को हरा दिया। इसी के साथ आइपीएल 2021 के प्लेआफ में पहुंचने वाली एक टीम लगभग पक्की हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स के खाते में इस समय 16 अंक हैं और टीम सबसे पहले इस सीजन में 16 अंक हासिल करने वाली टीम बन गई है।

loksabha election banner

दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैचों में 8 मैच जीतकर कुल 16 अंक हासिल कर लिए हैं और टीम प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम लगभग बन चुकी है, जिसका आधिकारिक एलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन पूरी तरह से कहा जा सकता है कि दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेआफ की बर्थ पक्की कर ली है, क्योंकि आइपीएल के 13 सीजन अब तक खेले जा चुके हैं और कभी भी ऐसा नहीं हुआ है, जब 16 अंक हासिल करने वाली टीम प्लेआफ में नहीं पहुंची हो।

यही कारण है कि 16 अंक हासिल कर चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेआफ के लिए अपनी बर्थ पक्की कर ली है। हालांकि, अभी तक आइपीएल 2021 की अंकतालिका में दिल्ली के नाम के आगे Q यानी क्वालीफाइ करने का टैग नहीं लगा है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द दिल्ली कैपिटल्स के नाम के आगे Q का टैग लग जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में सिर्फ दो मैचों में हार मिली है। दिल्ली को राजस्थान रायल्स और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हराया है।

बता दें कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स रिषभ पंत की कप्तानी में खेल रही है और श्रेयस अय्यर के ठीक होने के बाद भी उनको कप्तानी नहीं दी गई है। दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने युवा रिषभ पंत को ही इस सीजन के लिए कप्तान बनाए रखा है और उन्होंने साबित भी कर दिखाया है कि उनमें कप्तानी करने की काबिलियत है। दिल्ली की टीम ने शायद ही अपने आइपीएल करियर में कभी अपने पहले 10 मैचों में से 8 मैच जीते होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.