Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

DC Vs SRH Live IPL Today Match: दिल्ली ने सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा

SRH Vs DC Live IPL Match Score: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2025 का 10वां मुकाबला खेला गया, जिसमें दिल्ली की टीम ने हैदराबाद को 7 विकेट से धूल चटाई और मौजूदा सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल की।

By Priyanka Joshi Sun, 30 Mar 2025 06:44 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SRH Vs DC Live IPL Match Score: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज IPL 2025 का 10वां मुकाबला खेला गया। इस मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया।  

हैदराबाद की टीम 163 रन पर ऑलआउट हो गई। हैदराबाद की तरफ से अनिकेत वर्मा ने 74 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए और मोहित शर्मा को एक सफलता मिली।

इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 16 ओवर में लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से हैदराबाद को मात दी। यह दिल्ली की टीम की लगातार मौजूदा सीजन में दूसरी जीत रही, जबकि हैदराबाद को तीन मैचों में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।  

30 Mar 20256:44:49 PM
DC Vs SRH Live Score: अभिषेक पोरेल ने लगाया विनिंग सिक्स

पारी के 16वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के अभिषेक पोरेल ने विनिंग सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी और सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद की टीम को लगातार सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

30 Mar 20256:39:46 PM
DC Vs SRH Live Score: दिल्ली को जीत के लिए 14 रन चाहिए

15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 14 रन की जरूरत है। क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल की जोड़ी मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 150/3 रहा।

30 Mar 20256:30:00 PM
DC Vs SRH Live Score: दिल्ली को जीत के लिए 36 रन की जरूरत

13 ओवर के खेल के बाद दिल्ली की टीम को जीत के लिए 36 रन की जरूरत है। दिल्ली की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं।

30 Mar 20256:17:01 PM
DC Vs SRH Live Score: दिल्ली का स्कोर 100 रन के पार

11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। केएल राहुल और अभिषेक पोरेल क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स को 57 गेंदों पर 56 रन की दरकार हैं।

30 Mar 20256:12:28 PM
DC Vs SRH Live: दिल्ली का गिरा पहला विकेट

81 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को फाफ डुप्लेसिस के रूप में पहला झटका लगा। 27 गेंदों का सामना करते हुए दिल्ली की टीम ने 50 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जीशान अंसारी ने फाफ को अपना शिकार बनाया।

30 Mar 20256:06:02 PM
DC Vs SRH Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 90 रन की जरूरत

हैदराबाद की टीम के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत के लिए 90 रन की जरूरत है। 12 ओवर में दिल्ली को 90 रन बनाने है। फाफ डुप्लेसिस और जेक फ्रेजर मैकगर्क क्रीज पर मौजूद हैं।

30 Mar 20255:54:34 PM
DC Vs SRH Live Score: फाफ-जैक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

दिल्ली की तूफानी पारी जारी है। जेक फ्रेजर मैकगर्क और फाफ डुप्लेसी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

30 Mar 20255:52:41 PM
DC Vs SRH Live Score: दिल्ली का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा

6 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 52 रन पहुंच गया है। जैक फ्रेजर (15) और फाफ डुप्लेसिस (32) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

30 Mar 20255:41:56 PM
DC Vs SRH Live Score: 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 26/0

हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर तीन ओवर के खेल के बाद 26 रन रहा। जैक (8) और फाफ डुप्लेसिस (14) रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

30 Mar 20255:37:56 PM
DC Vs SRH Live: फाफ डुप्लेसिस ने खोले हाथ

पारी के तीसरे ओवर में फाफ डुप्लेसिस ने पहली गेंद पर सिक्स, दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया।

30 Mar 20255:13:43 PM
DC Vs SRH Live Score: 163 रन पर सिमटी हैदराबाद की पारी

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर का खेल नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर पर ही 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने पांच विकेट लेकर कोहराम मचाया और हैदराबाद का घमंड तोड़ने में अहम रोल निभाया। उनके अलावा कुलदीप ने 3 विकेट लिए। अनिकेत वर्मा ने आईपीएल में पहला अर्धशतक जड़ा और हैदराबाद की टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।

30 Mar 20254:56:48 PM
DC Vs SRH Live Score: हैदराबाद के गिरे 8 विकेट

पारी के 16वें ओवर के बाद हैदराबाद की टीम के 8 विकेट गिरे। फ्रेजर मैकगर्क ने अनिकेत वर्मा का कमाल का कैच लपका। कुलदीप यादव को इस तरह तीसरी सफलता मिली। अनिकेत वर्मा (74 रन बनाकर) चलते बने।

30 Mar 20254:52:01 PM
DC Vs SRH Live: अनिकेत वर्मा ने जड़ा आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जहां हैदराबाद की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती रही, तो अनिकेत वर्मा ने टीम की पारी को मजबूती देने का काम किया। उन्होंने 34 गेंदों पर 50 रन पूरे किए।

30 Mar 20254:49:39 PM
DC Vs SRH Live Score: कुलदीप ने दूसरी सफलता हासिल की

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने कप्तान पैट कमिंस को चलता किया। फ्रेजर मैकगर्क ने उनका कैच लपका। इस दौरान पैट कमिंस 2 रन बनाकर चलते बने। 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 7 विकेट पर 123 रन रहा।

30 Mar 20254:42:29 PM
DC Vs SRH Live Score: हैदराबाद के गिरे 6 विकेट

हैदराबाद की टीम को छठा झटका लगा है। हेनरिक क्लासेन के बाद अभिनव आउट हो गए हैं। कुलदीप ने अभिनव को 4 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। 12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 119/6 रहा।

30 Mar 20254:23:05 PM
DC Vs SRH Live Score: अनिकेत ने संभाली जिम्मेदारी

हैदराबाद की टीम के बड़े-बड़े सूरमाओं के आउट होने के बाद अनिकेत वर्मा ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। अनिकेत ने 14 गेंद पर 33 रन बना लिए हैं। वह 250 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं। 9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट खोकर 98 रन रहा।

30 Mar 20254:10:13 PM
DC Vs SRH Live Score: स्टार्क का शिकार बने ट्रेविस हेड

पांचवें ओवर में हैदराबाद की टीम को चौथा झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने ट्रेविस हेड को आउट किया। इससे पहले उन्होंने ईशान और नीतीश को अपने जाल में फंसाया था। 4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 38/4 रहा।

30 Mar 20253:58:03 PM
DC Vs SRH Live Score: मिचेल स्टार्क ने ईशान के बाद नितीश को बनाया शिकार

ईशान किशन के आउट होने के बाद मिचेल स्टार्क रुके नहीं उसी ओवर में उन्होंने नितीश रेड्डी को कप्तान अक्षर के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन रहा।

30 Mar 20253:53:01 PM
DC Vs SRH Live Score: मिचेल स्टार्क ने ईशान के बाद नितीश को बनाया शिकार

ईशान किशन के आउट होने के बाद मिचेल स्टार्क रुके नहीं उसी ओवर में उन्होंने नितीश रेड्डी को कप्तान अक्षर के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन रहा।

30 Mar 20253:49:41 PM
DC Vs SRH Live Score: ईशान किशन सस्ते में लौटे पवेलियन

पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन मिचेल स्टार्क का शिकार बने। इस दौरान वह महज 2 रन ही बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स ने इनका कैच लपका।

30 Mar 20253:42:33 PM
SRH Vs DC Live Score: हैदराबाद का गिरा पहला विकेट

11 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहला झटका लगा। ओपनर अभिषेक शर्मा रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

30 Mar 20253:34:54 PM
SRH Vs DC Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग शुरू

सनराइदर्स हैदराबाद की तरफ से पारी का आगाज करने ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी मैदान पर उतरी है। दिल्ली की तरफ से पहला ओवर मिचेल स्टार्क डालने आए हैं।

30 Mar 20253:10:09 PM
DC Vs SRH Live Score: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (सी), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी

30 Mar 20253:08:45 PM
DC Vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने प्लेइंग-11 का एलान करते हुए बताया कि समीर रिजवी बाहर हो गए है और केएल राहुल को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। केएल राहुल आज दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करेंगे।

30 Mar 20252:37:30 PM
DC Vs SRH Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 10वां मैच 3:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच का टॉस 3 बजे होना है।

30 Mar 20252:16:02 PM
DC vs SRH Live Score: KL Rahul की वापसी से किसका कटेगा पत्ता?

केएल राहुल हाल ही में पिता बने। उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया। इस वजह से वह दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग मैच नहीं खेल पाए थे। अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए वह डेब्यू करने को पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी वापसी से समीर रिजवी को प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता हैं।

30 Mar 20252:13:55 PM
DC Vs SRH Live Score: केएल राहुल करेंगे दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेब्यू

केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में डेब्यू करेंगे।

30 Mar 20252:04:56 PM
DC Vs SRH IPL 2025 Live: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
  • कुल खेले गए मैच- 24
  • दिल्ली कैपिटल्स ने जीते -11
  • सनराइजर्स हैदराबाज ने जीते- 13
  • बेनतीजा- 0
  • हाईएस्ट टोटल- 266 (सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा)
30 Mar 20251:56:55 PM
DC Vs SRH Live Score: दिल्ली-हैदराबाद की टीमें इस प्रकार-

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, एडम जैम्पा, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, नीतीश रेड्डी, अथर्व ताइडे, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल , जेक फ्रेजर मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

30 Mar 20251:45:57 PM
DC Vs SRH Live Score: दिल्ली से हैदराबाद की भिड़ंत आज

आईपीएल 2025 का 10वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला विशाखापट्टनम के वाई एस राजाशेखरा रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us