Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

DC vs RR Highlights: दिल्ली ने राजस्थान को 20 रन से हराया, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

DC vs RR Live Score: आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं।

By Shubham Mishra Tue, 07 May 2024 11:28 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Live Score: आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई। अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 20 रन से मात दी। इस जीत के साथ दिल्ली के भी 12 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है। 

दिल्ली के 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत खराब रही। 67 के स्कोर पर दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन और शुभम दुबे ने पारी को संभाला और मैच में वापसी कराई।

हालांकि, संजू के आउट होते ही मैच पूरी तरह से पलट गया। संजू सैमसन शतक से चूके और 86 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 15 गेंद के अंदर राजस्थान ने 4 विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और खलील अहमद ने दो-दो विकेट लिए। 

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। टीम की ओर से अभिषेक पोरेल ने 65 रन की धांसू पारी खेली, जबकि जैक फ्रेजर मेकगर्क ने 50 रन का योगदान दिया।

वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 रन की धमाकेदार पारी खेली। गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।

DC vs RR Playing 11

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: जैक फ्रेजर मेकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

7 May 202411:28:27 PM
DC vs RR Live Score: दिल्ली ने राजस्थान को हराया

 दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हराकर अपने प्लेऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा है। राजस्थान को मिले 221 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान 201 रन ही बना सकी। 

7 May 202411:15:50 PM
DC vs RR Live Score: कुलदीप यादव ने दो बल्लेबाजों का भेजा पवेलियन

 कुलदीप यादव ने 18वें ओवर में दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। पहले फरेरा और फिर अश्विन का विकेट लिया। ट्रेट बोल्ट और रोवमैन पॉवेल क्रीज पर हैं। 

7 May 202411:07:17 PM
DC vs RR Live Score: शुभम दुबे भी लौटे पवेलियन

 संजू सैमसन के बाद शुभम दुबे भी पवेलियन लौट गए। खलील अहमद की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने गजब का कैच पकड़ा। वह 25 रन बनाकर आउट हुए। डॉनोवन फरेरा क्रीज पर आए हैं। 

17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 181/5

7 May 202411:02:34 PM
DC vs RR Live Score: शतक से चूके संजू सैमसन

 राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया है। वह शतक से चूके। संजू 86 रन बनाकर आउट हुए। शाई होप ने अद्भुत कैच पकड़ा। हालांकि, विवादित रहा। क्रीज पर रोवमैन पॉवेल आए हैं। 

7 May 202410:52:53 PM
DC vs RR Live Score: शतक के करीब पहुंच संजू सैमसन

 राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन शतक के करीब हैं। शुभम दुबे उनका साथ दे रहे हैं। रियान पराग 27 रन बनाकर आउट हुए हैं। मैच में राजस्थान और दिल्ली दोनों बनीं हुई हैं। 

15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 159/3, संजू 85 और शुभम 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

7 May 202410:27:18 PM
DC vs RR Live Score: संजू सैमसन का अर्धशतक पूरा

सिक्स के साथ 28 गेंदों पर संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कमाल की पारी संजू द्वारा, लेकिन अभी काम बाकी है।

7 May 202410:25:10 PM
DC vs RR Live Score: रसिख ने किया पराग को बोल्ड

 27 रन के स्कोर पर रसिख सलाम ने रियान पराग को क्लीन बोल्ड कर दिया है। राजस्थान ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है।

7 May 202410:23:58 PM
DC vs RR Live Score: सैमसन अर्धशतक के करीब

 राजस्थान रॉयल्स ने मैच पर पकड़ बना ली है। कप्तान संजू सैमसन एक और अर्धशतक के करीब है। रियान पराग उनका साथ दे रहे हैं। टीम को 54 गेंद पर 119 रन की आवश्यकता है। 

11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 103/2  संजू 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 May 202410:09:12 PM
DC vs RR Live Score: बटलर लौटे पवेलियन

 अक्षर पटेल ने बटलर को अपने जाल में फंसाया। बटलर 17 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन 44 रन बनाकर खेला है। रियान पराग साथ रहे हैं।

7 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 70/2

7 May 202410:00:32 PM
DC vs RR Live Score: बटलर को मिला जीवनदान

 राजस्थान को दूसरा बड़ा झटका लग सकता था लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। ट्रिस्टन स्टब्स ने कैच ड्रॉप कर दिया। मुकेश कुमार को सफलता मिल सकती थी। संजू सैमसन के बल्ले से लगातार चौके-छक्के लग रहे हैं। 

5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 57/1

7 May 20249:46:04 PM
DC vs RR Live Score: राजस्थान को पहले ही ओवर में लगा बड़ा झटका

 राजस्थान रॉयल्स को खलील अहमद ने पहले ही ओवर में बड़ा झटका दिया। फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल को आउट किया। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। जोश बटलर का साथ देने के लिए कप्तान संजू सैमसन क्रीज पर हैं।

3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 27/1 , संजू 13 रन और बटलर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

7 May 20249:14:20 PM
DC vs RR Live Score: राजस्थान के सामने 222 रन का लक्ष्य

 पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 221 रन लगाए हैं। राजस्थान को इस मैच को जीतने के लिए 222 रन बनाने होंगे। 

7 May 20249:10:58 PM
DC vs RR Live Score: स्टब्स चले पवेलियन

 ट्रिस्टन स्टब्स को 41 रन के स्कोर पर संदीप शर्मा ने चलता कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स को सातवां झटका लग गया है।

7 May 20248:59:17 PM
DC vs RR Live Score: स्टब्स मचा रहे तबाही

 18वें ओवर का अंत ट्रिस्टन स्टब्स ने जोरदार सिक्स के साथ किया है। युजवेंद्र चहल के ओवर से 21 रन आए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 189 रन लग चुके हैं।

7 May 20248:49:57 PM
DC vs RR Live Score: 16 ओवर बाद दिल्ली 164/5

 16 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 164 रन लगा दिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 6 और गुलबदीन नैब 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 May 20248:39:34 PM
DC vs RR Live Score: दिल्ली को लगा पांचवां झटका

 युजवेंद्र चहल के स्पिन जाल में ऋषभ पंत फंस गए हैं। बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में दिल्ली के कप्तान 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दिल्ली ने 150 के स्कोर पर गंवाया है पांचवां विकेट।

7 May 20248:34:08 PM
DC vs RR Live Score: अभिषेक की पारी का हुआ अंत

 अभिषेक पोरेल की 36 गेंदों पर खेली गई 65 रन की तेज तर्रार पारी का अंत आर अश्विन ने कर दिया है। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक संदीप शर्मा को कैच थमा बैठे। अश्विन की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है और यह उनका इस मैच में तीसरा विकेट है।

7 May 20248:26:32 PM
DC vs RR Live Score: अभिषेक का अर्धशतक पूरा

 छक्के के साथ अभिषेक पोरोल ने जोरदार अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभिषेक के बल्ले से इस सीजन की यह पहली फिफ्टी निकली है। दिल्ली अब मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

7 May 20248:23:58 PM
DC vs RR Live Score: अक्षर चले पवेलियन

 अक्षर पटेल को 15 रन के स्कोर पर आर अश्विन ने चलता कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लग गया है।

7 May 20248:23:58 PM
DC vs RR Live Score: अक्षर चले पवेलियन

 अक्षर पटेल को 15 रन के स्कोर पर आर अश्विन ने चलता कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लग गया है।

7 May 20248:15:07 PM
DC vs RR Live Score: अभिषेक पोरेल ने खोले हाथ

 8 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 98 रन लगा दिए हैं। अभिषेक पोरेल का बल्ला जमकर बोल रहा है और उन्होंने युजवेंद्र चहल के ओवर से 14 रन बटोरे हैं। अभिषेक सिर्फ 22 गेंदों पर 40 रन पर पहुंच गए हैं।

7 May 20248:01:29 PM
DC vs RR Live Score: शाई होप हुए रनआउट

 संदीप शर्मा की समझदारी के चलते शाई होप को पवेलियन लौटना होगा। संदीप की गेंद को अभिषेक पोरेल ने सामने की तरफ खेला और संदीप ने सिर्फ आती हुई गेंद में हाथ लगा दिया। इसके बाद गेंद डायरेक्ट स्टंप पर आकर लग गई। होप एक रन बनाकर आउट हुए।

7 May 20247:55:18 PM
DC vs RR Live Score: जैक फ्रेजर चले पवेलियन

 जैक फ्रेजर मेकगर्क की तूफानी बल्लेबाजी पर आर अश्विन ने ब्रेक लगा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला विकेट 60 के स्कोर पर खो दिया है।

7 May 20247:53:18 PM
DC vs RR Live Score: जैक फ्रेजर का अर्धशतक

 आवेश खान के एक ही ओवर में 28 रन कूटने के साथ ही जैक फ्रेजर ने महज 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कमाल की बल्लेबाजी इस कंगारू बल्लेबाज द्वारा। पूरे स्टेडियम में अब एक ही नाम का शोर है और वह है जैक फ्रेजर मेकगर्क।

7 May 20247:42:38 PM
DC vs RR Live Score: 2 ओवर बाद दिल्ली 16/0

 2 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 16 रन लगा दिए हैं। जैक फ्रेजर 7 और अभिषेक पोरेल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। ओवर का अंत अभिषेक ने शानदार चौके के साथ किया है।

7 May 20247:34:33 PM
DC vs RR Live Score: जैक फ्रेजर हुए चोटिल

 ट्रेंट बोल्ट की रफ्तार भरी गेंद से जैक फ्रेजर मेकगर्क बुरी तरह से घायल हो गए हैं। फ्रेजर दर्द में दिखाई दे रहे हैं। फिजियो को मैदान पर आना पड़ गया है।

7 May 20247:10:22 PM
DC vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

 राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: जैक फ्रेजर मेकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

7 May 20247:04:10 PM
DC vs RR Live Score: राजस्थान की पहले गेंदबाजी

 राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।

7 May 20246:55:05 PM
DC vs RR Live Score: थोड़ी देर में उछलेगा टॉस

 कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। अब से थोड़ी सी देर में उछलेगा दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के टॉस का सिक्का। अरुण जेटली में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है, ऐसे में आज का मुकाबला भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है।

7 May 20245:58:17 PM
DC vs RR Live Score: गेंदबाजी दिल्ली की कमजोर कड़ी

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी इस सीजन टीम के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय रही है। टीम के स्पिनर्स ने तो अच्छा काम किया है, लेकिन तेज गेंदबाजों ने दिल खोलकर रन लुटाए हैं। 

7 May 20245:56:16 PM
DC vs RR Live Score: दिल्ली बनाम राजस्थान

नमस्कार, स्वागत है आपका दिल्ली बनाम राजस्थान के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले में। दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में उस स्थिति पर खड़ी है, जहां से टीम के लिए अब तीनों ही मैच जीतना जरूरी है। वहीं, राजस्थान प्लेऑफ के टिकट से सिर्फ एक जीत दूर है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us