विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs MI Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे दिल्ली बनाम मुंबई मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

Published: Sat, 27 Apr 2024 07:00 AM (IST)

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी। दिल्ली ने अपना आखिरी मैच ...और पढ़ें

DC vs MI: मुंबई के साथ होगी दिल्ली की भिड़ंत।
DC vs MI: मुंबई के साथ होगी दिल्ली की भिड़ंत।

HighLights

  1. आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली से भिड़ेगी मुंबई की टीम
  2. गुजरात को हराकर जीत की पटरी पर लौट चुकी है दिल्ली

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात को हराकर जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड पर शनिवार को मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेगी। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत, जबकि पांच मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। दूसरी ओर, मुंबई की हालत और भी खस्ता है। हार्दिक पांड्या की टोली 8 में से सिर्फ 3 में ही जीत का स्वाद चख सकी है।

IPL 2024 में DC vs MI का मैच कब खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 43वां मैच 27 अप्रैल को खेला जाएगा।

आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच आईपीएल 2024 का 43वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आया Sunil Narine का तूफान, मजाक बना पंजाब किंग्स का बॉलिंग अटैक, खेली एक और विस्फोटक पारी

DC vs MI का मैच कितने बजे शुरू होगा?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 43वां मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

DC vs MI मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

DC vs MI के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

दिल्ली और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2024 में दिल्ली के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। गेंदबाजों के लिए इस ग्राउंड पर रनों पर लगाम लगाना काफी मुश्किल साबित हुआ है। दिल्ली और गुजरात के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में 40 ओवर में कुल 444 रन बने थे। दिल्ली द्वारा रखे गए 225 रन के लक्ष्य से गुजरात महज 4 रन ही दूर रह गई थी।

क्या कहते हैं आंकड़े?

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम ने अब तक कुल 86 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 39 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 46 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी चेज करना इस ग्राउंड पर ज्यादा फायदे का सौदा नजर आता है।