Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

DC vs MI Highlights: तिलक की तूफानी पारी नहीं आई मुंबई इंडियंस के काम, होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स ने चुकता किया हार का हिसाब

DC vs MI Live Highlights: आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया। 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी।

By Shubham Mishra Sat, 27 Apr 2024 07:50 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Capitals vs Mumbai Indians Highlights: आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया। 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी।

टीम की ओर से तिलक वर्मा 32 गेंदों पर 63 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 46 रन का योगदान दिया।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा टोटल स्कोर बोर्ड पर टांगा। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जैक फ्रेजर मेकगर्क ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर 84 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स् ने 25 गेंदों पर नाबाद 48 रन जड़े। दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है। 

27 Apr 20247:42:04 PM
DC vs MI Live Score: दिल्ली ने मारी 10 रन से बाजी

 दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया है। 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी। 

27 Apr 20247:36:52 PM
DC vs MI Live Score: तिलक हुए रनआउट

 तिलक वर्मा 32 गेंदों पर 62 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। दो रन चुराने के प्रयास में तिलक रनआउट हो गए हैं। अब यहां से दिल्ली की जीत पूरी तरह से तय हो गई है। 

27 Apr 20247:31:12 PM
DC vs MI Live Score: नबी चले पवेलियन

 4 गेंदों पर 7 रन बनाने के बाद मोहम्मद नबी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। अब यहां से मुंबई की जीत बेहद मुश्किल दिखाई देती है। दिल्ली ने शिकंजा कस लिया है।

27 Apr 20247:25:18 PM
DC vs MI Live Score: टिम डेविड आउट

 17 गेंदों पर 37 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद टिम डेविड पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। मुकेश कुमार ने दिलाई है दिल्ली को बड़ी सफलता।

27 Apr 20247:19:51 PM
DC vs MI Live Score: 18 गेंदों पर 64 रन की दरकार

 17 ओवर का खेल हो गया है। मुंबई को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 64 रन बनाने हैं। टिम डेविड 21 और तिलवक वर्मा 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच अभी दिल्ली की पकड़ में है।

27 Apr 20247:12:28 PM
DC vs MI Live Score: 16 ओवर बाद मुंबई 187/5

 16 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 187 रन लगा दिए हैं। टिम डेविड 18 और तिलक वर्मा 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5 ओवर में अब मुंबई को 71 रन बनाने हैं।

27 Apr 20247:08:08 PM
DC vs MI Live Score: तिलक ने ठोका अर्धशतक

 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। शानदार, लाजवाब पारी मुंबई के इस युवा बल्लेबाज द्वारा।

27 Apr 20246:55:19 PM
DC vs MI Live Score: मुंबई को लगा दोहरा झटका

 सिर्फ 2 गेंदों पर नेहाल वढ़ेरा 4 रन बनाकर चलते बने हैं। मुंबई इंडियंस को लगातार दो बड़े झटके लगे हैं। 

27 Apr 20246:51:44 PM
DC vs MI Live Score: हार्दिक चले पवेलियन

 मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या 24 गेंदों पर 46 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अब इस मैच पर शिकंजा कस लिया है। 

27 Apr 20246:48:50 PM
DC vs MI Live Score: अर्धशतक के करीब हार्दिक

 12 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 134 रन लगा दिए हैं। हार्दिक अपने अर्धशतक के करीब हैं और 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक वर्मा 23 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

27 Apr 20246:42:47 PM
DC vs MI Live Score: 9 ओवर में 138 रन की दरकार

 11 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 120 रन लगा दिए हैं। तिलक वर्मा 22 और हार्दिक पांड्या 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20246:36:21 PM
DC vs MI Live Score: 10 ओवर बाद मुंबई 115/3

 हार्दिक पांड्या का बल्ला बोल रहा है और 14 गेंदों पर 31 रन ठोक चुके हैं। मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 115 रन लग चुके हैं। अगले 10 ओवर में जीत के लिए 143 रन बनाने हैं।

27 Apr 20246:31:35 PM
DC vs MI Live Score: हार्दिक ने खोले हाथ

 9वें ओवर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने 19 रन बटोरे हैं। हार्दिक 29 पर पहुंच गए हैं और उनका साथ तिलक वर्मा 8 रन बनाकर दे रहे हैं। मुंबई ने 100 रन का आंकड़ा पार कर दिया है।

27 Apr 20246:28:01 PM
DC vs MI Live Score: 8 ओवर बाद मुंबई 82/3

 8 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 82 रन लगा दिए हैं। तिलक वर्मा 7 और हार्दिक पांड्या 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 72 गेंदों पर जीत के लिए अभी मुंबई को 176 रन बनाने हैं।

27 Apr 20246:18:50 PM
DC vs MI Live Score: सूर्या चले पवेलियन

 मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव का बड़ा विकेट गंवा दिया है। सूर्य 13 गेंदों पर 26 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। 

27 Apr 20246:08:16 PM
DC vs MI Live Score: ईशान चले पवेलियन

 रोहित शर्मा के बाद अब ईशान किशन भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। ईशान 20 रन बनाकर आउट हुए हैं। दूसरा झटका ुंबई को 45 के स्कोर पर लगा है। 

27 Apr 20246:01:16 PM
DC vs MI Live Score: रोहित चले पवेलियन

 रोहित शर्मा को महज 8 रन के स्कोर पर खलील अहमद ने पवेलियन की राह दिखा दी है। हिटमैन आज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। 

27 Apr 20246:00:04 PM
DC vs MI Live Score: लय में रोहित-ईशान की जोड़ी

 3 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस के स्कोर बोर्ड पर 35 रन लग चुके हैं। रोहित 8 और ईशान किशन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20245:53:47 PM
DC vs MI Live Score: 2 ओवर बाद मुंबई 29/0

 2 ओवर में ही मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 29 रन लगा दिए हैं। ईशान किशन 13 और रोहित शर्मा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20245:47:32 PM
DC vs MI Live Score: पहले ओवर बाद मुंबई 12/0

 पहले ओवर में ही रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 12 रन लग गए हैं।

27 Apr 20245:29:34 PM
DC vs MI Live Score: दिल्‍ली की पारी का हाल

दिल्‍ली की पारी का हाल

जैक फ्रेजर मैकगर्क (84) और शाई होप (41) व ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स (48*) की उम्‍दा पारियों की बदौलत दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी दिल्‍ली को मैकगर्क ने तूफानी शुरुआत दिलाई और केवल 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

जैक फ्रेजर को अभिषेक पोरेल (36) का अच्‍छा साथ मिला और दोनों ने पहले विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। पीयूष चावला ने मैकगर्क को डीप मिडविकेट पर मोहम्‍मद नबी के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

जल्‍द ही मोहम्‍मद नबी ने अभिषेक पोरेल को स्‍टंपिं कराकर दिल्‍ली को दूसरा झटका दिया। इसके बाद शाई होप (41) और कप्‍तान ऋषभ पंत (29) ने टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। होप की पारी पर ल्‍यूक वुड ने विराम लगाया और डीप मिडविकेट पर तिलक वर्मा ने अच्‍छा कैप लपका।

19वें ओवर में बुमराह ने ऋषभ पंत को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर दिल्‍ली को चौथा झटका दिया। दिल्‍ली ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया। मुंबई की तरफ से पीयूष चावला, मोहम्‍मद नबी, ल्‍यूक वुड और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला।  

27 Apr 20245:22:05 PM
DC vs MI Live Score: दिल्‍ली ने मुंबई को जीत के लिए 258 रन का लक्ष्‍य

 नुवान तुषारा पारी का आखिरी ओवर करने आए। स्‍टब्‍स ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। इसके बाद चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने डीप-मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाया। इस ओवर में 17 रन बने।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स 48* और अक्षर पटेल 11* रन बनाकर नाबाद रहे।

27 Apr 20245:16:11 PM
DC vs MI Live Score: बुमराह ने किया पंत का शिकार

 जसप्रीत बुमराह पारी का 19वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर ऋषभ पंत को डीप मिडविकेट पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। बुमराह ने धीमी गति की बाउंसर डाली, जिस पर पंत ने पुल शॉट खेला और पांड्या ने आसान कैच लपका। ऋषभ पंत ने 19 गेंदों में दो चौके और दो छक्‍के की मदद से 29 रन बनाए। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।


19 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 240/4। ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स 40* और अक्षर पटेल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20245:09:33 PM
DC vs MI Live Score: बुरी तरह कुटे ल्‍यूक वुड

 ल्‍यूक वुड पारी का 18वां ओवर करने आए। ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स ने शुरुआती दो गेंदों में लगातार दो स्‍कूप शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। तीसरी गेंद पर रिवर्स स्‍वीप शॉट से छक्‍का जड़ दिया। चौथी गेंद पर रिवर्स स्‍वीप शॉट खेलकर चौका जमाया। वुड ने लाइन बदली, लेकिन स्‍टब्‍स ने नतीजा नहीं बदलने दिया। शॉर्ट गेंद पाकर मिडविकेट-लांग ऑन के बीच बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर फिर चौका। इस ओवर में 26 रन बने।

18 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 234/3। ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स 39* और ऋषभ पंत 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20244:58:03 PM
DC vs MI Live Score: बुमराह का दमदार ओवर

 जसप्रीत बुमराह पारी का 16वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स ने सिंगल लिया। पंत ने जड़ा पावरफुल सिक्‍स। बुमराह ने पैड लाइन पर गेंद डाली, जिस पर पंत ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमा दिया। बुमराह के ओवर में 9 रन बने।

16 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 199/3। ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स 6* और ऋषभ पंत 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20244:45:36 PM
DC vs MI Live Score: वुड ने किया होप का शिकार

 ल्‍यूक वुड पारी का 14वां ओवर करने आए। शाई होप ने डीप स्‍क्‍वायर लेग पर छक्‍का जमाकर उनका स्‍वागत किया। होप ने लगातार दूसरी गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में ही छक्‍का जड़ा। इसी के साथ होप और पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। चौथी गेंद पर वुड ने होप को डीप मिडविकेट पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। शाई होप ने 17 गेंदों में 5 छक्‍के की मदद से 41 रन बनाए। ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स क्रीज पर आए। इस ओवर में 14 रन बने और एक विकेट आया।

14 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 181/3। ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स 1* और ऋषभ पंत 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20244:35:40 PM
DC vs MI Live Score: होप ने जड़े दो शानदार छक्‍के

 मोहम्‍मद नबी ने पारी का 12वां ओवर डाला। शाई होप ने ओवर की तीसरी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्‍का जमाया। इसके बाद आखिरी गेंद पर होप ने मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाकर टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। इस ओवर में 16 रन बने।

12 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 154/2। शाई होप 26* और ऋषभ पंत 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20244:29:37 PM
DC vs MI Live Score: चावला के ओवर में 10 रन बने

 पीयूष चावला पारी का 11वां ओवर करने आए। शाई होप ने तीसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर होप ने सिंगल लिया। इस ओवर में 10 रन बने।

11 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 138/2। शाई होप 12* और ऋषभ पंत 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20244:25:58 PM
DC vs MI Live Score: मोहम्‍मद नबी ने किया पोरेल का शिकार

मोहम्‍मद नबी पारी का 10वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर होप ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर पोरेल ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर होप ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर नबी ने अभिषेक पोरेल को स्‍टंपिंग कराया। पोरेल आगे बढ़े तो नबी ने देखकर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली। किशन को स्‍टंपिंग करने में दिक्‍कत नहीं हुई। अभिषेक पोरेल ने 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 36 रन बनाए। ऋषभ पंत क्रीज पर आए और पहली गेंद डॉट जाने दी। आखिरी गेंद पर पंत ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।

10 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 128/2। ऋषभ पंत 1* और शाई होप 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

27 Apr 20244:20:48 PM
DC vs MI Live Score: वुड के ओवर में 8 रन बने

 ल्‍यूक वुड पारी का 9वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर पोरेल ने थर्डमैन की दिशा में चौका जमाया। तीसरी गेंद पर पोरेल थोड़ा सा घायल हुए। चौथी गेंद पर पोरेल ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर होप ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद डॉट रही। इस ओवर में 8 रन बने।

9 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 124/1। अभिषेक पोरेल 35* और शाई होप 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20244:13:58 PM
DC vs MI Live Score: पीयूष चावला ने किया फ्रेजर मैकगर्क की पारी का अंत

 पीयूष चावला पारी का आठवां ओवर करने आए। उन्‍होंने तीसरी गेंद पर आक्रामक जैक फ्रेजर मैकगर्क को डीप मिडविकेट पर मोहम्‍मद नबी के हाथों कैच आउट कराया। चावला ने गूगली डाली, जिस पर फ्रेजर ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन टाइमिंग की गड़बड़ी हुई। मोहम्‍मद नबी ने आसान कैच लपका। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्‍के की मदद से 84 रन बनाए। शाई होप क्रीज पर आए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया।

8 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 116/1। अभिषेक पोरेल 28* और शाई होप 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20244:09:25 PM
DC vs MI Live Score: हार्दिक पांड्या की फिर हुई कुटाई

 हार्दिक पांड्या पारी का सातवां ओवर करने आए। पहली गेंद पर रन नहीं निकाल सके पोरेल। दूसरी गेंद फिर डॉट रही। तीसरी गेंद पर पोरेल ने फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। पांड्या अपनी लाइन भटके हुए दिखे। पांड्या ने चौथी गेंद शॉर्ट डाली, जिस पर पोरेल ने डीप स्‍क्‍वायरल लेग पर पुल शॉट के सहारे शानदार छक्‍का जड़ दिया। दिल्‍ली का स्‍कोर 100 रन के पार पहुंचा। पांचवीं गेंद पर पोरेल को 5 रन मिल गए। पोरेल ने लेंथ गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया, जहां टिम डेविड ने स्‍ट्राइकर्स एंड पर दौड़ रहे मैकगर्क को रनआउट करने का असफल प्रयास किया। गेंद ओवरथ्रो के जरिये चौके के लिए गई। आखिरी गेंद पर मैकगर्क ने पांड्या की धीमी गति की गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से छक्‍का जड़ दिया। इस ओवर में 21 रन बने।

7 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 113/0। जैक फ्रेजर मैकगर्क 84* और अभिषेक पोरेल 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20244:02:01 PM
DC vs MI Live Score: बुमराह की शानदार वापसी

 जसप्रीत बुमराह पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। बुमराह ने अपनी गेंदों से अभिषेक पोरेल को खासा परेशान किया। इस ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं लगी। ओवर में केवल 3 रन बने।

6 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 92/0। जैक फ्रेजर मैकगर्क 78* और अभिषेक पोरेल 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 Apr 20243:59:10 PM
DC vs MI Live Score: हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी से खिलवाड़

मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या पारी का पांचवां ओवर करने आए। जैक फ्रेजर मैकगर्क बिलकुल आक्रामक मूड में नजर आए। जैक ने कवर्स के ऊपर से चौका जमाकर हार्दिक का गेंदबाजी पर स्‍वागत किया। तीसरी गेंद पर फ्रेजर ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर फ्रेजर ने मिड ऑफ के पास से चौका जमाया। आखिरी गेंद पर फ्रेजर ने डीप स्‍क्‍वायर लेग पर छक्‍का जमाकर ओवर का सुखद अंत किया। इस ओवर में 20 रन बने।

5 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 89/0। जैक फ्रेजर मैकगर्क 78* और अभिषेक पोरेल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

27 Apr 20243:56:26 PM
DC vs MI Live Score: जैक फ्रेजर मैकगर्क का अर्धशतक

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने केवल 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभिषेक पोरेल उनका अच्‍छा साथ निभा रहे हैं। पीयूष चावला ने पारी का चौथा ओवर किया, जिसमें 14 रन बने।


4 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 69/0। जैक फ्रेजर मैकगर्क 58* और अभिषेक पोरेल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

27 Apr 20243:45:16 PM
DC vs MI Live Score: बुमराह की हुई कुटाई

जसप्रीत बुमराह पारी का दूसरा ओवर करने आए। बुमराह ने पहली ही गेंद नो डाली, जिस पर जैक फ्रेजर मैक‍गर्क ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। अगली ही गेंद पर फ्रेजर ने मिड ऑन के पास से चौका जमाया। बुमराह ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन आखिरी गेंद पर फ्रेजर ने मिडविकेट की द‍िशा में बाउंड्री जमाकर ओवर का सुखद अंत किया। इस ओवर में 18 रन बने।

2 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 37/0। जैक फ्रेजर मैकगर्क 34* और अभिषेक पोरेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

27 Apr 20243:39:22 PM
DC vs MI Live Score: मैकगर्क की तूफानी शुरुआत

मुंबई इंडियंस की तरफ से ल्‍यूक वुड ने पहला ओवर किया। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने मिडविकेट और मिड ऑन के बीच से चौका जमाकर पारी का आगाज किया। अगली ही गेंद पर फ्रेजर ने एक और चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर फ्रेजर ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जड़ दिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर कवर्स के ऊपर से मैकगर्क ने चौका जमा दिया। आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर जेम्‍स ने स्‍ट्राइक अपने पास रखी।

1 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 19/0। जैक फ्रेजर मैकगर्क 19* और अभिषेक पोरेल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

27 Apr 20243:11:15 PM
DC vs MI Live Score: दिल्ली की प्लेइंग 11

 दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: जैक फ्रेजर मेकगर्क, कुमार कुशाग्र, साई होप, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

27 Apr 20243:09:06 PM
DC vs MI Live Score: मुंबई की प्लेइंग 11

 मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नेहर वढ़ेरा, हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, लुक वुड, जसप्रीत बुमराह नुवान तुषारा।

27 Apr 20243:03:27 PM
DC vs MI Live Score: दिल्ली की पहले बल्लेबाजी

 मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।

27 Apr 20242:55:04 PM
DC vs MI Live Score: कैसी खेलेगी अरुण जेटली की पिच?

 अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। गेंदबाज की हालत इस मैदान पर बद से बदतर रही है। आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

27 Apr 20242:30:49 PM
DC vs MI Live Score: फॉर्म में लौट चुके हैं पंत

 दिल्ली के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान ऋषभ पंत फॉर्म में लौट चुके हैं। पंत ने गुजरात के खिलाफ 43 गेंदों पर 88 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

27 Apr 20242:20:56 PM
DC vs MI Live Score: गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी दिल्ली

 दिल्ली के गेंदबाजों का हाल इस सीजन बेहाल रहा है। गुजरात के खिलाफ भी दिल्ली के गेंदबाजों ने 220 रन लुटाए थे और जैसे-तैसे टीम दर्ज करने में सफल रही थी।

27 Apr 20242:03:21 PM
DC vs MI Live Score: जीत की पटरी पर लौट चुकी है दिल्ली

 दिल्ली कैपिटल्स गुजरात टाइटंस को हराने के साथ ही जीत की पटरी पर लौट चुकी है। दिल्ली इस लय को मुंबई के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us