विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs MI: Hardik Pandya का मुंबई इंडियंस की करारी हार के बाद सामने आया रिएक्शन, बताया कहां हुई चूक

Published: Sat, 27 Apr 2024 09:37 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया। दिल्ली से मिली हार के बाद मुंबई की ...और पढ़ें

DC vs MI: Hardik Pandya ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद क्या कहा?
DC vs MI: Hardik Pandya ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद क्या कहा?

HighLights

  1. DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस से हार का हिसाब किया चुकता
  2. DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया
  3. DC vs MI: हार्दिक पांड्या ने जैक फ्रेजर मेकगर्क की जमकर की तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुंबई इंडियंस (MI) से पिछली हार का बदला ले लिया। मुंबई इंडियंस ने पहले अपने घर में दिल्ली को हराया था और अब दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घर पर मुंबई को मात दी। प्वाइंट्स टेबल में दो अंक का फायदा लेकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीएसके से ऊपर पांचवें पायदान पर पहुंच गई है।

वहीं, हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम 9वें पायदान पर विराजमान है। दिल्ली कैपिटल्स से मैच में मिली 10 रन की हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) काफी निराश नजर आए।

DC vs MI: Hardik Pandya ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद क्या कहा?

दरअसल, मुंबई इंडियंस की हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेंशन में कहा कि खेल और भी करीब होता गया था। कुछ ही ओवरों का अंतर होता था, अब यह कुछ गेंदों का होता जा रहा है। जिस तरह के खेल और गेंदबाज दबाव में होते हैं, उसके कारण हमने ऐसा करने के लिए खुद को तैयार किया। अगर मुझे कुछ चुनना होता तो हम बीच के ओवरों में कुछ और मौके बना सकते थे। बाएं हाथ के खिलाड़ी शायद अक्षर को हिट कर सकते थे, यह कुछ ऐसा है जिसे हम खेल की जागरूकता के मामले में मिस कर गए।

हार्दिक ने आगे कहा कि जिस तरह से जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने बल्लेबाजी की, वह काफी शानदार थे, उन्होंने सोच-समझकर जोखिम उठाया, उन्होंने मैदान पर वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: DC vs MI: मुंबई पर मिली धमाकेदार जीत के बावजूद इस नियम पर उठाए कप्तान Rishabh Pant ने सवाल, युवा बैटर की जमकर की तारीफ

Mumbai Indians की मौजूदा सीजन में पांचवीं हार

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई की टीम ने शानदार वापसी की, लेकिन इसके बार हार का सिलसिला जारी रहा। मुंबई की टीम अभी तक 9 मुकाबले खेल लिए है, जबकि उन्हें केवल 3 मैचों में जीत नसीब हुई है।