Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

DC vs GT Highlights: आखिरी गेंद पर जीता दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मुकाबले में 4 रन से गुजरात को दी शिकस्त

आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (GT) से हुआ। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने रोमांचक मैच में चार रन से मैच जीता।

By Priyanka Joshi Wed, 24 Apr 2024 11:53 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live Updates। आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (GT) से हुई।यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने गुजरात को चार रन से मात दी।

लक्ष्य का पीछा करते हुई गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन (66) और साहा (39) ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मैच में वापस ला दिया। 

हालांकि, रसिख सलाम, कुलदीप और अक्षर पटेल ने दिल्ली की वापसी कराई। हालांकि, डेविड मिलर ने (55) गुजरात की फिर वापसी कराई। हालांकि, मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचा और दिल्ली ने आखिरी ओवर में चार रन से मैच जीत लिया। रसिख सलाम को तीन विकेट मिला और कुलदीप को दो विकेट मिला। 

इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। 36 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को दो झटके लगे। पावरप्ले में संदीप वॉरियर ने दिल्ली को तीन झटके दिए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने टीम की पारी को संभाला और दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी बनी। 

अक्षर पटेल के आउट होने के बाद पंत ने मैदान पर कई बड़े शॉट्स लगाए। पंत ने आखिरी ओवर में मोहित शर्मा की जमकर धुनाई की। पंत के बल्ले से नाबाद 88 रन निकले। 

24 Apr 202411:20:00 PM
DC vs GT Live Score: चार रन से मिली गुजरात को मात

 दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को तीन से मात मिली। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। हालांकि, मुकेश कुमार ने दिल्ली को जीत दिला दी। 

24 Apr 202410:57:45 PM
DC vs GT Live Score: गुजरात को लगा सातवां झटका

 मुकेश कुमार ने डेविड मिलर को आउट कर गुजरात को सातवां झटका दिया। सलाम ने कैच लपका। मिलर 55 रन बनाकर आउट हुए। 

24 Apr 202410:55:11 PM
DC vs GT Live Score: डेविड मिलर का अर्धशतक

 21 गेंद पर डेविड मिलर ने इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा। नॉर्खिया के ओवर में 24 रन जड़े। 

17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 176/6

24 Apr 202410:48:14 PM
DC vs GT Live Score: गुजरात को लगा छठवां झटका

 कुलदीप यादव ने राहुल तेवतिया को आउट कर गुजरात को छठवां झटका दिया। यह कुलदीप की दूसरी विकेट हासिल की। तेवतिया 4 रन बनाकर आउट हुए।

16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 152/6

24 Apr 202410:41:15 PM
DC vs GT Live Score: गुजरात को लगा पांचवां झटका

 दिल्ली कैपिटल्स को पांचवीं सफलता मिली है। सलाम ने आईपीएल में दूसरी सफलता हासिल की। शाहरुख खान 8 रन बनाकर आउट हुए। राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 147/5, मिलर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

24 Apr 202410:31:38 PM
DC vs GT Live Score: गुजरात को लगा चौथा झटका

 रसिख सलाम ने सेट बल्लेबाज साई सुदर्शन को आउट कर गुजरात को बड़ा झटका दिया। डेविड मिलर और शाहरुख खान क्रीज पर हैं। 

13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 127/4

24 Apr 202410:20:44 PM
DC vs GT Live Score: गुजरात को लगा तीसरा झटका

 एक छोर पर खड़े साई सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, अक्षर पटेल ने 1 के स्कोर पर उमरजई को पवेलियन भेजकर गुजरात को तीसरा झटका दिया। डेविड मिलर क्रीज पर आए हैं। 

11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 109/11, साई सुदर्शन 59 रन बनाकर के खेल रहे। 

24 Apr 202410:17:23 PM
DC vs GT Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका

 रिद्धिमान साहा को कुलदीप यादव ने अक्षर पटेल का कवर पर शानदार कैच लपका। साहा 39 रन बनाकर आउट हुए। उमरजई क्रीज पर आए हैं। 

10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 98/2

24 Apr 202410:05:35 PM
DC vs GT Live Score: सुदर्शन और साहा के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

 रिद्धिमान साहा और साई सुदर्शन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई है। सुदर्शन 17 गेंद पर 28 रन बनाकर खे रहे हैं। वहीं, 20 गेंद पर 36 रन बनाकर साहा क्रीज पर हैं। 

7 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 71/1 

24 Apr 20249:51:15 PM
DC vs GT Live Score: सुदर्शन और साहा ने संभाली पारी

 रिद्धिमान साहा और साई सुदर्शन गुजरात की पारी को संभाल लिया है। टीम ने 50 का आंकड़ा छू लिया है। चौथे ओवर में 9 रन बने। साहा 10 गेंद पर 26 रन और सुदर्शन 9 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 50-1

24 Apr 20249:40:28 PM
DC vs GT Live Score: गिल हुए आउट

 दूसरे ओवर में नॉर्खिया ने शुभमन गिल को आउट कर गुजरात को पहला झटका दिया। गिल 5 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन बल्लेबाजी करने आए हैं। साहा भी क्रीज पर हैं। 

2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 24/1

24 Apr 20249:12:43 PM
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 225 रन का लक्ष्य

 दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 88 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में मोहित शर्मा की उन्होंने जमकर कुटाई की। दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 225 रन का टारगेट दिया।

24 Apr 20249:09:23 PM
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 200 रन के पार

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है।

24 Apr 20249:06:31 PM
DC vs GT Live score : ट्रिस्टन स्टब्स ने साई किशोर की जमकर की कुटाई

पारी के 19वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स ने साई किशोर की जमकर कुटाई की। ट्रिस्टन ने साई किशोर के ओवर में दो चौके और दो छक्के जड़े। इस ओवर में कुल 22 रन आए। 19 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 विकट के नुकसान पर 193 रन रहा।

24 Apr 20249:00:28 PM
DC vs GT Live Score: ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स की टी के कप्तान ऋषभ पंत ने 34 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया हैं। इससे पहले पंत ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी पूरी की।

24 Apr 20248:57:20 PM
DC vs GT Live Score: अक्षर पटेल बने नूर अहमद का शिकार

पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा। नूर अहमद ने अक्षर को साई किशोर के हाथों कैच आउट कराया।

24 Apr 20248:46:40 PM
DC vs GT Live Score: अक्षर पटेल ने जड़ा अर्धशतक

15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 127 रन रहा। अक्षर पटेल ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन पूरे किए।

24 Apr 20248:32:45 PM
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 रन के पार

12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट खोकर 105 रन रहा। पंत और अक्षर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

24 Apr 20248:27:11 PM
DC vs GT Live Score: 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 90 रन के पार

11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन रहा। ऋषभ पंत (20) और अक्षर पटेल (31) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

24 Apr 20248:14:38 PM
DC vs GT Live Score: अक्षर पटेल और पंत पारी संभालने में जुटे

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 8 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 59 रन रहा। अक्षर पटेल (17) और ऋषभ पंत (1) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

24 Apr 20248:04:42 PM
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का गिरा तीसरा विकेट

पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा। संदीप वॉरियर ने राशिद खान के हाथों शाई होप को कैच आउट कराया।

24 Apr 20247:55:37 PM
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दोहरा झटका

पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर संदीप वॉरियर ने जैक फ्रेजर को नूर अहमद के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर पृथ्वी शॉ को नूर अहमद के हाथों वॉरियर ने कैच आउट कराया। संदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के दोनों ओपनर्स को सस्ते में पवेलियन भेजा।

चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 36/2

24 Apr 20247:45:30 PM
DC vs GT Live Score: तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 34/0

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 34 रन हो गया है।

24 Apr 20247:38:49 PM
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की शानदार शुरुआत

पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट गंवाए 10 रन हो गया है।

24 Apr 20247:09:29 PM
DC vs GT Live Score: शुभमन गिल का आईपीएल में 100वां मैच

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आज अपने आईपीएल करियर का 100वां मैच खेल रहे हैं।

24 Apr 20247:06:38 PM
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 में दो बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किया है। शाई होप और सुमित कुमार को डेविड वॉर्नर और ललित की जगह प्लेइंग-11 में जगह मिली है।

24 Apr 20247:03:43 PM
DC vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

24 Apr 20246:05:40 PM
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात टाइटंस से भिड़ंत

 आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स आज गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us