मुंबई से हार के बाद चेन्नई को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर ये अहम खिलाड़ी हुआ बाहर
मुंबई से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। शनिवार को मुंबई इंडियंस ने धौनी की चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से मात देकर मौजूदा आइपीएल में दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा। इस आइपीएल में चेन्नई के लिए अहम खिलाड़ी रहे गेंदबाद दीपक चाहर दो हफ्ते तक मैदान से दूर रहेंगे। चहर को मुंबई के खिलाफ गेंदबाज़ी करते हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी।
चाहर अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद फेकते वक्त चोटिल हो गए थे। इसके बाद वो मैदान से बाहर चले और फिर वापस नहीं लौटे। चहर के इस ओवर को हरभजन सिंह ने पूरा किया। इसके बाद चाहर वापस मैदान पर नहीं लौटे और मैच खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चाहर की चोट की पुष्टि की है।
फ्लेमिंग ने बताया कि, चाहर को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई, अब वो कुछ हफ्तों तक क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे। जो टीम के लिए अच्छा नहीं है। हालांकि इस बीच सीएसके लिए एक अच्छी खबर भी है। पिता की मौत के बाद दक्षिण अफ्रीका लौटे दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाद लुंगी नजीडी वापस आ गए हैं।
IPL की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आइपीएल का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि इस आइपीएल में चाहर चेन्नई की टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। यहीं वजह है कि चाहर ने मौजूदा आइपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मैच खेले हैं। इस दौरान चाहर ने 25.50 की औसत से 6 विकेट झटके हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं चाहर का इकॉनमी रेट भी आठ से कम रहा है।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें