Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

CSK vs SRH Highlights: चेन्नई ने पकड़ी अपनी रफ्तार, सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रन से दी मात

आईपीएल 2024 के 46वें मैच में सीएसके का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने हैदराबाद को 78 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 212 रन बनाए थे। हैदराबाद 18.5 ओवर में 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

By Priyanka Joshi Sun, 28 Apr 2024 11:52 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 46वें मैच में सीएसके का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने हैदराबाद को 78 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 212 रन बनाए थे। हैदराबाद 18.5 ओवर में 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में हैदराबाद को झटके लगे। ट्रेविस हेड और अनमोलप्रीत तुषार देशपांडे का शिकार बने। इन दो झटकों के बाद टीम उबर नहीं पाई। 

तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी

टीम की तरफ से एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन के बल्ले से 20 रन निकले। चेन्नई की तरफ से तुषार देशपांडे ने 3 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। मुस्ताफिजुर और पथिराना को दो-दो विकेट मिले। 

मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 98 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने नाबाद 39 रन बनाए।

आखिरी ओवर में एमएस धोनी की मैदान पर एंट्री हुई और धोनी 5 रन की नाबाद पारी खेलकर वापस लौटे। सीएसके की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 212 रन का स्कोर खड़ा किया।

28 Apr 202411:34:00 PM
CSK vs SRH Live Score: सीएसके ने एसआरएच को 78 रन से दी मात

 चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 78 रन से मात दी। हैदराबाद की टीम 18.5 ओवर में 134 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम की तरफ से एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। तुषार देशपांडे ने चार विकेट लिए। 

28 Apr 202411:15:15 PM
CSK vs SRH Live Score: हार के मुहाने तक पहुंची हैदराबाद की टीम

 सनराइजर्स हैदराबाद हार के मुहाने तक पहुंच गई है। पथिराना ने हेनरिक क्लासेन को आउट कर हैदराबाद को छठवां झटका दिया। हैदराबाद को जीत के लिए 24 गेंद पर 95 रन चाहिए। 

16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 118/6

28 Apr 202410:57:14 PM
CSK vs SRH Live Score: 14 ओवर हुए समाप्त

 हैदराबाद की पारी के 14 ओवर समाप्त हो गए हैं। हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद क्रीज पर टिके हैं। क्लासेन 17 रन और समद 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 106/5

28 Apr 202410:44:34 PM
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई की पकड़ मजबूत

 हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई की पकड़ मजबूत है। पथिराना ने एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड कर हैदराबाद को पांचवां झटका दिया। मार्करम ने 32 रन बनाए। इससे पहले जडेजा ने नितीश रेड्डी को धोनी के हाथों कैच करवाया। 

11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 86/5

28 Apr 202410:14:10 PM
CSK vs SRH Live Score: पहला पावरप्ले हुआ समाप्त

 हैदराबाद की पारी का पहला पावरप्ले समाप्त हो गया है। चेन्नई ने दबदबा बनाया हुआ है। हैदराबाद को एक अच्छी साझेदारी की तलाश है। मार्करम (19) और नितीश रेड्डी (7) क्रीज पर हैं।

6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 53/3 

28 Apr 202410:04:32 PM
CSK vs SRH Live Score: अभिषेक शर्मा भी लौटे पवेलियन

 सीएसके को तुषार देशपांडे ने तीसरी सफलता दिलाई। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। नितीश रेड्डी और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। 

4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 42/3

28 Apr 20249:59:10 PM
CSK vs SRH Live Score: तुषार देशपांडे ने दो पर दिलाई दो विकेट

 सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे ओवर में दो गेंद पर दो विकेट गंवाए। पहले ट्रेविस हेड को 13 के स्कोर पर आउट किया। फिर अनमोलप्रीत को शून्य पर पवेलियन भेजा। अभिषेक शर्मा और एडेन मार्करम क्रीज पर टिके हैं। 

3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 33/2

28 Apr 20249:26:51 PM
CSK vs SRH Live Score: सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 213 रन का लक्ष्य

सीएसके की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 212 रन का स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे (नाबाद 39 रन) और एमएस धोनी (नाबाद 5 रन) बनाकर वापस लौटे। रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला इस मैच में जमकर बोला। रुतुराज गायकवाड़ शतक जड़ने से महज 2 रन से चूके।

28 Apr 20249:23:25 PM
CSK vs SRH Live Score: रुतुराज के आउट होते ही धोनी की मैदान पर एंट्री

 रुतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद मैदान पर एमएस धोनी की एंट्री हुई, जिसका हर किसी को इंतजार था। धोनी ने मैदान पर कदम रखते ही पहली गेंद पर चौका लगाया। 

28 Apr 20249:22:37 PM
CSK vs SRH Live Score: रुतुराज गायकवाड़ शतक से चूके

पारी के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ 98 रन बनाकर आउट हुए। टी नटराजन ने उन्हें नीतीश के हाथों कैच आउट कराया।

28 Apr 20249:20:36 PM
CSK vs SRH Live Score: सीएसके का स्कोर 200 रन के पार

सीएसके का स्कोर 19 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 200 रन रहा। शिवम दुबे और रुतुराज के बीच अच्छी साझेदारी बनी।

28 Apr 20249:11:27 PM
CSK vs SRH Live Score: शिवम दुबे ने पकड़ी रफ्तार

सीएसके की तरफ से शिवम दुबे और रुतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रुतुराज जहां शतक के करीब हैं, तो वहीं, शिवम दुबे धमाकेदार बैटिंग कर रहे हैं। 17 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 176 रन रहा।

28 Apr 20248:55:46 PM
CSK vs SRH Live score: रुतुराज गायकवाड़ शतक के करीब

 15 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 148 रन रहा। रुतुराज गायकवाड़ 80 रन बना चुके हैं। वह अपने शतक के करीब हैं।

28 Apr 20248:50:55 PM
CSK vs SRH Live Score: 14 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 130 रन के पार

सीएसके का स्कोर 14 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 134 रन रहा। रुतुराज (68) और शिवम दुबे (1) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

28 Apr 20248:46:29 PM
CSK vs SRH Live Score: सीएसके को लगा दूसरा झटका

126 रन क स्कोर पर सीएसके को दूसरा झटका डैरिल मिचेल के रूप में लगा। जयदेव उनादकट ने मिचेल को नीतीश रेड्डी के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान मिचेल 52 रन बनाकर आउट हुए।

28 Apr 20248:39:24 PM
CSK vs SRH Live Score: डैरिल मिचेल ने जड़ा अर्धशतक

पारी के 13वें ओवर में डैरिल मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 1 विकेट खोकर 130 रन रहा।

28 Apr 20248:35:10 PM
CSK vs SRH Live Score: सीएसके का स्कोर 100 रन के पार

 12 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 115 रन रहा। डैरिल मिचेल अपने अर्धशतक जड़ने से महज 5 रन दूर हैं। रुतराज गायकवाड़ 58 रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

28 Apr 20248:34:20 PM
CSK vs SRH Live Score: 10 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 92 रन

सीएसके का स्कोर 10 रन के बाद 92/1 रहा। रुतुराज 55 रन और डैरिल 26 रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

28 Apr 20248:20:29 PM
CSK vs SRH Live Score: रुतुराज गायकवाड ने जड़ा अर्धशतक

रुतुराज गायकवाड़ ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया हैं। 9 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन रहा।

28 Apr 20248:16:13 PM
CSK vs SRH Live Score: रुतुराज-डैरिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

आठ ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन रहा। डैरिल (12) और रुतुराज (44) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

28 Apr 20248:07:26 PM
CSK vs SRH Live Score: पावरप्ले के बाद सीएसके का स्कोर 50 रन के पार

7 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 59 रन रहा। सीएसके की टीम की तरफ से डैरिल मिचेल और रुतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

28 Apr 20248:00:11 PM
CSK vs SRH Live Score: पांच ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 45/1

पांच ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 1 विकेट खोकर 45 रन रहा। रुतुराज (28) और डेरिल (6) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

28 Apr 20247:51:09 PM
CSK vs SRH Live Score: सीएसके का गिरा पहला विकेट

19 रन के स्कोर पर सीएसके ने अपना पहला विकेट गंवाया। अंजिक्य रहाणे भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। शाहबाज अहमद ने उनका कैच लपका। इस दौरान रहाणे 12 गेंदों पर 9 रन ही बना सके।

28 Apr 20247:45:32 PM
CSK vs SRH Live Score: दो ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 13/0

सीएसके की बैटिंग शुरू हो चुकी है। सीएसके की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। दो ओवर के बाद सीएसके का स्कोर बिना विकेट गंवाए 13 रन रहा।

28 Apr 20247:22:27 PM
CSK vs SRH Live Score: सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11

सीएसके- अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना।

इंपैक्ट सब- समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, शाइक रशीद, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर।

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी. नटराजन।

इंपैक्ट सब- उमरान मलिक, मयंक मारकंडे, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर।

28 Apr 20247:04:24 PM
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

सीएसके के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया।हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। मयंक मारकंडे को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया है।

28 Apr 20246:17:09 PM
CSK vs SRH Live Score: सीएसके का सनराइजर्स हैदराबाद से होगा सामना

सीएसके का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us