CSK vs PBKS Highlights: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से दी मात, जिंदा रखी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद
Chennai Super kings vs Punjab Kings Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 49वां मैच खेला गया। पंजाब ने चेन्नई को उसी के घर में 7 विकेट से मात दी। पंजाब की इस जीत से प्लेऑफ की रेस में रोमांच बढ़ गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Chennai Super kings vs Punjab Kings Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 49वां मैच खेला गया। पंजाब ने चेन्नई को उसी के घर में 7 विकेट से मात दी। पंजाब की इस जीत से प्लेऑफ की रेस में रोमांच बढ़ गया है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही। प्रभसिमरन 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राइली रूसो और जॉनी बेयरस्टो ने कमान संभाली। दोनों ने संभलकर खेलते हुए टीम को 100 के करीब लेकर गए। बेयरस्टो 46 और राइली रूसो 43 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद कप्तान सैम करन ( नाबाद 26) और शशांक सिंह (नाबाद 25) ने पंजाब को 17.5 ओवर में 163 रन बनाकर जीत दिला दी। चेन्नई के तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने पंजाब किंग्स को 163 रनों का लक्ष्य दिया। रुतुराज ने 48 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। पंजाब की तरफ से हरप्रीत बरार और राहुल चाहर को दो-दो सफलता मिली।
पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ प्लेऑफ रेस मजेदार हो गई है। पंजाब की भी उम्मीदें जिंदा है। वहीं, चेन्नई के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
राइली रूसो का विकेट पंजाब ने गंवा दिया है। वह 43 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब का पलड़ा भारी है। शार्दुल ठाकुर ने क्लीन बोल्ड किया।
14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 134/3
शिवम दुबे बेयरस्टो को आउट कर चेन्नई को उम्मीद दी है। राइली रूसो अभी भी क्रीज पर हैं। रूसो का साथ देने शशांक सिंह आए हैं।
11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 99/2
पंजाब की पारी के 8 ओवर समाप्त हो गए हैं। स्पिन जोड़ी गेंदबाजी करनी शुरू कर दी है। मोईन अली पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। जॉनी बेयरस्टो 39 और राइली रूसो 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 73/1
पहले ओवर की दो गेंद करने के बाद दीपक चाहर चोटिल होकर मैदान के बाहर चले गए हैं। शार्दुल ठाकुर ने ओवर पूरा किया। पहले ओवर में 12 रन बने। दूसरा ओवर रिचर्ड ग्लीसन ने किया। इस ओवर मात्रा एक चौका लगा।
2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 16/0
सीएसके ने पंजाब किंग्स को 163 रन का लक्ष्य दिया। अर्शदीप सिंह ने धोनी को आखिरी गेंद पर रन आउट किया। धोनी पहली बार मौजूदा आईपीएल सीजन में आउट हुए। इस दौरान धोनी 14 रन ही बना सके।
सीएसके का स्कोर 19 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन रहा।
147 रन के स्कोर पर सीएसके को छठ झटका लगा। राहुल चाहर ने मोईन अली को बोल्ड किया। इस दौरान मोईन अली 15 रन बनाकर आउट हो गए।
रुतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद एमएस धोनी की मैदान पर एंट्री हो गई हैं।
पारी के 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ 62 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और दो सिक्स जड़े।
16 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 111/4 रन रहा। मोईन अली (2) और रुतुराज (45) रन रहा।
15 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन रहा। रुतुराज (43) और समीर (17) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स मुश्किल में है। पंजाब की कसी गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आ रही है। कप्तान रुतुराज और समीर रिजवी रन गति बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर- 102/3
पंजाब किंग्स के हरप्रीत ने एक ही ओवर में चेन्नई को दोहरा झटका दिया। बरार ने रहाणे को आउट करने के बाद शिवम दुबे को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा।
9 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 67/2 रहा।
64 रन के स्कोर पर सीएसके को पहला झटका अंजिक्य रहाणे के रूप में लगा। हरप्रीत बराबर ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस दौरान रहाणे 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
पांच ओवर के बाद सीएसके का स्कोर बिना विकेट गंवाए 37 रन रहा। रुतुराज (24) और अंजिक्य (12) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
तीन ओवर के बाद सीएसके का स्कोर बिना विकेट गंवाए 20 रन रहा। रहाणे और रुतुराज की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।
सीएसके का स्कोर पहले ओवर के बाद 4 रन रहा। रुतुराज (2) और अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरेल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रविंद्रन जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड गिलसन और मुस्ताफिजुर रहमान
जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिले रोसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके की बैटिंग शुरू हो गई है। रुतुराज गायकवाड़ के साथ अंजिक्ये रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला। शिखर धवन अब तक फिट नहीं हुए हैं। उनकी जगह सीएसके के खिलाफ मैच के लिए भी सैम करन ही टीम की कमान संभाल रहे होंगे।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि सीएसके की प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए। मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे की खराब तबीयत के चलते उन्हें आराम दिया गया और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर की प्लेइंग-11 में वापसी हुई।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी।
