Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

CSK vs LSG LIVE SCORE: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिखाया 'चैंपियन' वाला खेल, लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से दी मात

CSK vs LSG LIVE SCORE IPL 2023 : आईपीएल 2023 के छठे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हराया। चेपॉक के मैदान पर चेन्नई से मिले 218 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में लखनऊ की टीम 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। रुतुराज गायकवाड़ ने 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में मोईन अली ने 4 विकेट झटके।

By Shubham MishraMon, 03 Apr 2023 11:41 PM (IST)
News Article Hero Image

CSK vs LSG LIVE SCORE, IPL 2023: आईपीएल 2023 के छठे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हराया। सीएसके से मिले 218 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में लखनऊ की टीम 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। 

लखनऊ की ओर से काइल मेयर्स ने सर्वाधिक 53 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन ने 32 रनों का योगदान दिया। हालांकि, लखनऊ ने बीच के ओवरों में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके चलते टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। मोईन अली ने चेन्नई की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि तुषार देशपांडे ने दो विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 217 रन बनाए। टीम की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने एकबार फिर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 57 रन कूटे। वहीं, डेवोन कॉन्वे ने 29 गेंदों में 47 रन जड़े। शिवम दुबे ने 27 रनों का योगदान दिया, तो अंबाती रायुडू ने आखिरी ओवरों में 14 गेंदों पर 27 रन ठोके। धोनी ने 4 गेंदों पर 12 रन बनाए। 

3 Apr 202311:33:27 PM
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

 चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हरा दिया है। चेपॉक में चार बाद वापसी लौटी सीएसके की टीम ने इस सीजन की पहली जीत का स्वाद चख लिया है।

3 Apr 202311:30:33 PM
CSK vs LSG Live Score: आयुष बदोनी चले पवेलियन

 तुषार देशपांडे ने आयुष बदोनी की पारी का अंत कर दिया है। अब यहां से जीत चेन्नई सुपर किंग्स की जेब में दिख रही है।

3 Apr 202311:25:44 PM
CSK vs LSG Live Score: आखिरी ओवर में लखनऊ को 28 रनों की दरकार

 राजवर्धन हंगरगेकर ने कमाल का 19वां ओवर फेंका है। एक भी बाउंड्री नहीं आई है इस ओवर में और अब मैच पूरी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ झुक चुका है। आखिरी ओवर में जीत के लिए लखनऊ को 28 रनों की दरकार है।

3 Apr 202311:19:33 PM
CSK vs LSG Live Score: दो ओवर में लखनऊ को 37 रनो की दरकार

 पारी के 18वें ओवर से आए हैं सिर्फ 7 रन और अब लखनऊ को जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 37 रनों की दरकार है। कृष्णप्पा गौतम और आयुष बदोनी की जोड़ी क्रीज पर है और सेट नजर आ रही है। 

3 Apr 202311:13:33 PM
CSK vs LSG LIVE: रोमांचक हुआ चेपॉक में मुकाबला

 17 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ ने स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 174 रन लगा दिए हैं। आखिरी तीन ओवरों में लखनऊ को 44 रनों की दरकार है। क्रीज पर आयुष बदोनी और कृष्णप्पा गौतम मौजूद हैं। 

3 Apr 202311:11:36 PM
CSK vs LSG Live Score: गौतम को मिला जीवनदान

 कृष्णप्पा गौतम का कैच शिवम दुबे ने टपका दिया है। गौतम को जीवनदान मिल गया है और यह कैच कहीं सीएसके को भारी ना पड़ जाए। 

3 Apr 202311:06:06 PM
CSK vs LSG Live Score: पूरन चले पवेलियन

 निकोलस पूरन की 32 रनों की तूफानी पारी का अंत तुषार देशपांडे ने कर दिया है। पूरन पर लखनऊ की उम्मीदें टिकी हुई थीं और अब यह मैच चेन्नई की ओर झुक गया है। लखनऊ ने अपना छठा विकेट 156 के स्कोर पर गंवाया है।

3 Apr 202311:04:20 PM
CSK vs LSG Live Score: पूरन मचा रहे तबाही

 निकोलस पूरन ने रवींद्र जडेजा के ओवर में जमकर हाथ खोले हैं। पूरन ने दो छक्के समेत ओवर से 14 रन ठोक डाले हैं। 15 ओवर में लखनऊ ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। पूरन 15 गेंदों में 31 रनों पर पहुंच गए हैं। 

3 Apr 202310:54:45 PM
CSK vs LSG Live Score: मोईन अली का कमाल का स्पैल

 कमाल का स्पैल फेंका है आज रात मोईन अली ने। चार ओवर में सिर्फ 26 रन खर्च किए मोईन ने और चार बड़े विकेट अपने नाम किए।

3 Apr 202310:51:15 PM
CSK vs LSG Live Score: स्टोइनिस हुए क्लीन बोल्ड

 मोईन अली ने मार्कस स्टोइनिस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। स्टोइनिस बड़ा शॉट लगाने की ताक में थे, लेकिन बॉल का बैट के साथ संपर्क नहीं हो सका। स्टोइनिस 21 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। लखनऊ की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है।

3 Apr 202310:45:40 PM
CSK vs LSG LIVE: पूरन ने खोले हाथ

 निकोलस पूरन ने आते के साथ ही हाथ खोले हैं। पारी के 12वें ओवर से पूरन ने 15 रन बटोरे। लखनऊ के स्कोर बोर्ड पर अब 4 विकेट खोकर 125 रन लग चुके हैं। लखनऊ के लिहाज से पूरन क्रीज पर खड़े रहने बेहद अहम है। 

3 Apr 202310:37:01 PM
CSK vs LSG Live Score: क्रुणाल ने भी पकड़ी पवेलियन की राह

 लखनऊ की पारी बुरी तरह से लड़खड़ाई गई है और टीम ने अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है। क्रुणाल पांड्या मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। 11 ओवर के बाद लखनऊ के स्कोर बोर्ड पर 110 रन लग चुके हैं।

3 Apr 202310:24:47 PM
CSK vs LSG Live Score: सैंटनर ने किया राहुल को भी चलता

काइल मेयर्स के आउट होते ही लखनऊ की पारी लड़खड़ा से गई है। दीपक हुड्डा के बाद अब कप्तान केएल राहुल भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे हैं। राहुल के खाते में आए हैं 20 रन और लखनऊ ने अपना तीसरा विकेट 82 के स्कोर पर गंवा दिया है।

3 Apr 202310:22:17 PM
CSK vs LSG Live Score: दीपक हुड्डा भी आउट

 मिचेल सैंटनर ने दीपक हुड्डा को पवेलियन भेज दिया है। दीपक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बेन स्टोक्स के हाथों में आसान सा कैच दे बैठे। दीपक हुड्डा के खाते में आए महज 2 रन। 

3 Apr 202310:18:48 PM
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ के नाम रहा पावरप्ले

 6 ओवर के पावरप्ले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 80 रन बनाए हैं। केएल राहुल 19 और दीपक हुड्डा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

3 Apr 202310:15:57 PM
CSK vs LSG Live Score: मेयर्स चले पवेलियन

 काइल मेयर्स की पारी का मोईन अली ने अंत कर दिया है। मेयर्स 22 गेंदों में 53 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर पवेलियन लौट रहे हैं। लखनऊ को पहला झटका 79 के स्कोर पर लगा है।

3 Apr 202310:14:13 PM
CSK vs LSG Live Score: मेयर्स का अर्धशतक पूरा

 21 गेंदों में काइल मेयर्स ने अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। कमाल की पारी कैरेबियाई खिलाड़ी द्वारा। 

3 Apr 202310:12:29 PM
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ की सलामी जोड़ी मचा रही धमाल

 5 ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्कोर बोर्ड पर 73 रन लग चुके हैं। काइल मेयर्स 20 गेंदों में 48 पर पहुंच चुके हैं, जबकि राहुल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Apr 202310:02:33 PM
CSK vs LSG Live Score: मेयर्स जमा रहे चेपॉक में रंग

 तुषार देशपांडे काइल मेयर्स के आगे दबाव में नजर आ रहे हैं। एक ही ओवर में वह दो नो बॉल और इतनी ही वाइड फेंक चुके हैं। काइल मेयर्स ने देशपांडे के इस ओवर से 18 रन बटोरे हैं। मेयर्स 17 गेंदों में 39 रनों पर पहुंच चुके हैं। लखनऊ के स्कोर बोर्ड पर 4 ओवर में ही 56 रन लग गए हैं।

3 Apr 20239:56:01 PM
CSK vs LSG Live Score: बोल रहा काइल मेयर्स का बल्ला

 काइल मेयर्स बल्ले से जमकर तबाही मचा रहे हैं। दीपक चाहर के दूसरे ओवर में मेयर्स ने चौकों की बौछार कर डाली है। मेयर्स 11 गेंदों में 27 रन पर पहुंच चुके हैं और लखनऊ के स्कोर बोर्ड पर महज तीन ओवर में 38 रन लग गए हैं।

3 Apr 20239:50:30 PM
CSK vs LSG Live Score: मेयर्स ने खोले हाथ

काइल मेयर्स ने एकबार फिर अपने तूफानी अंदाज में आगाज किया है। बेन स्टोक्स के दूसरे ओवर में मेयर्स ने दो चौके और एक छक्का जमाता हुए 18 रन बटोरे। लखनऊ के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 25 रन लग गए हैं। 

3 Apr 20239:45:13 PM
CSK vs LSG Live Score: राहुल ने खोला चौके का खाता

 पहले ओवर में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने चौके का खाता खोल दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 7 रन लग चुके हैं। 

3 Apr 20239:41:13 PM
CSK vs LSG Live Score: तुषार देशपांडे चेन्नई के इम्पैक्ट प्लेयर

 इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने तुषार देशपांडे को अंबाती रायुडू की जगह पर मैदान पर उतारा है। 

3 Apr 20239:40:19 PM
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

 लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का आगाज करने के लिए कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। लखनऊ को इस मैच को जीतने के लिए 218 रन बनाने होंगे।

3 Apr 20239:37:28 PM
CSK vs LSG Live Score: रवि बिश्नोई ने किया गेंद से कमाल

 भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है, लेकिन रवि बिश्नोई ने आज की रात अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। बिश्नोई ने अपने स्पैल में महज 28 रन खर्च किए और तीन बड़े विकेट चटकाए।

3 Apr 20239:24:47 PM
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ को मिला 218 रनों का लक्ष्य

 चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 217 रन लगाए हैं। लखनऊ को इस मैच को जीतने के लिए 218 रन बनाने होंगे। अंबाती रायुडू 14 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे। 

3 Apr 20239:22:13 PM
CSK vs LSG Live Score: धोनी चले पवेलियन

 दो गेंदों पर दो छक्के लगाने के बाद एमएस धोनी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। माही ने चेपॉक के मैदान में फैन्स का जमकर मनोरंजन किया है। 4 गेंदों में माही 12 रन बनाकर आउट हुए हैं।

3 Apr 20239:18:30 PM
CSK vs LSG Live Score: धोनी ने छक्के के साथ खोला खाता

 माही ने अपने पारी का आगाज जोरदार सिक्स के साथ किया है। लीजिए एक और छक्का निकला है अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के बल्ले से। 

3 Apr 20239:16:45 PM
CSK vs LSG Live Score: जडेजा सस्ते में लौटे पवेलियन

 रवींद्र जडेजा की पारी का अंत हो गया है। जडेजा महज 3 रन बनाकर चलते बने हैं। सीएसके ने अपना छठा विकेट 203 के स्कोर पर गंवाया है।

3 Apr 20239:14:42 PM
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई ने छूआ 200 का आंकड़ा

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 19 रोमांचक ओवर खत्म हो गए हैं। सीएसके ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 203 रन लगा दिए हैं। अंबाती रायुडू फिनिशिंग टच देने का काम कर रहे हैं और 26 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं, उनका साथ जडेजा 3 रन बनाकर दे रहे हैं।

3 Apr 20239:04:46 PM
CSK vs LSG Live Score: स्टोक्स चले पवेलियन

 बेन स्टोक्स को आवेश खान ने पवेलियन की राह दिखा दी है। स्टोक्स 8 गेंदों का सामना करने के बाद 8 ही रन बना सके। चेन्नई सुपर किंग्स की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। 

3 Apr 20238:55:34 PM
CSK vs LSG Live Score: बिश्नोई ने मोईन अली को किया चलता

 रवि बिश्नोई ने चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका दे दिया है। मोईन अली पिछले ओवर में लगातार तीन चौके जमाने के बाद 19 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं। सीएसके ने अपना चौथा विकेट 166 के स्कोर पर गंवा दिया है। नए बल्लेबाज के तौर पर अंबाती रायडू मैदान पर उतरे हैं। 16 ओवर के बाद चेन्नई के स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 170 रन लग चुके हैं। 

3 Apr 20238:53:07 PM
CSK vs LSG Live Score: मोईन अली ने खोले हाथ

 मोईन अली ने 15वें ओवर का अंत लगातार तीन चौके के साथ किया है। आवेश खान के ओवर से आए हैं कुल 14 रन और सीएसके के स्कोर बोर्ड पर अब 3 विकेट खोकर 164 रन लग गए हैं। मोईन 19 और बेन स्टोक्स 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Apr 20238:47:13 PM
CSK vs LSG Live Score: शिवम दुबे चले पवेलियन

 दो छक्के खाने के बाद शिवम दुबे की 16 गेंदों पर खेली गई 27 रनों की आतिशी पारी का अंत रवि बिश्नोई ने कर दिया है। सीएसके ने अपना तीसरा विकेट 150 के स्कोर पर गंवाया है। नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर अब बेन स्टोक्स उतरे हैं।

3 Apr 20238:44:02 PM
CSK vs LSG Live Score: दुबे जी ने खोले हाथ

 शिवम दुबे ने यश के ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर हाथ खोले हैं। सीएसके के स्कोर बोर्ड पर 13 ओवर के बाद 137 रन लग गए हैं। शिवम दुबे 15 और मोईन अली 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Apr 20238:40:06 PM
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ के पास वापसी का सुनहरा मौका

 12 ओवर का खेल हो चला है और सीएसके ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 125 रन लगा दिए हैं। शिवम दुबे और मोईन अली दोनों ही चार रन बनाकर खेल रहे हैं। 

3 Apr 20238:31:49 PM
CSK vs LSG Live Score: कॉन्वे चले पवेलियन

 क्रुणाल पांड्या ने लाजवाब कैच पकड़ते हुए डेवोन कॉन्वे की पारी का अंत कर दिया है। कॉन्वे 29 गेंदों पर 47 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट रहे हैं। सीएसके को दूसरा झटका 118 के स्कोर पर लगा है। नए बल्लेबाज के तौर पर मोईन अली क्रीज पर उतरे हैं।

3 Apr 20238:29:58 PM
CSK vs LSG Live Score: 10 ओवर के बाद सीएसके 114/0

 सीएसके की आधी पारी खत्म हो चुकी है और टीम के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 114 रन लग गए हैं। कॉन्वे क्रीज पर जम चुके हैं और 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम दुबे ने अभी बस अपना खाता खोला है।

3 Apr 20238:25:49 PM
CSK vs LSG Live Score: रुतुराज की पारी का हुआ अंत

रवि बिश्नोई ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ की 31 गेंदों पर खेली गई 57 रनों की आतिशी पारी का अंत कर दिया है। बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में रुतुराज बॉल को हवा में खेल बैठे और मार्क वुड ने कोई गलती नहीं की। नए बल्लेबाज के तौर पर शिवम दुबे मैदान पर उतरे हैं।

3 Apr 20238:19:57 PM
CSK vs LSG Live Score: सीएसके का शतक पूरा

 क्रुणाल पांड्या के ओवर में दो सिक्स लगाते हुए डेवोन कॉन्वे ने चेन्नई सुपर किंग्स के स्कोर बोर्ड पर 100 रन लगा दिए हैं। कॉन्वे 39 पर पहुंच गए हैं, जबकि रुतुराज 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। सीएसके ने 8 ओवर में 101 रन बना लिए हैं। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।

3 Apr 20238:17:03 PM
CSK vs LSG Live Score: रुतुराज ने जड़ा अर्धशतक

 रुतुराज गायकवाड़ ने 25 गेंदों में अपना इस सीजन का दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। सीएसके के सलामी बल्लेबाज के आगे लखनऊ के गेंदबाज पूरी तरह से बेअसर नजर आ रहे हैं। कमाल की पारी रुतुराज के बल्ले से।

3 Apr 20238:14:40 PM
CSk vs LSG Live Score: 7 ओवर बाद चेन्नई 86/0

 7 ओवर का खेल हो चुका है और सीएसके ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 86 रन लगा दिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 49 पर पहुंच गए और कॉन्वे उनका साथ 26 रन बनाकर निभा रहे हैं।

3 Apr 20238:08:39 PM
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई के नाम रहा पावरप्ले

 छह ओवर का पावरप्ले पूरी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा है। रुतुराज और कॉन्वे की सलामी जोड़ी को रोकने में लखनऊ का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से नाकाम हो रहा है।

3 Apr 20238:03:03 PM
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ के गेंदबाजों की हो रही जमकर धुनाई

 लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज रुतुराज गायकवाड़ और कॉन्वे पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम हो रहे हैं। कॉन्वे ने मार्क वुड के पहले ओवर में तीन चौके जमा दिए हैं। मार्क वुड के पहले ओवर से आए हैं कुल 15 रन। छह ओवर के पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 79 रन लगा दिए हैं। रुतुराज 20 गेंदों में 46 के स्कोर पर पहुंच चुके हैं, जबकि कॉन्वे उनका साथ 23 रन बनाकर निभा रहे हैं।

3 Apr 20237:56:55 PM
CSK vs LSG Live Score: रुतुराज मचा रहे बल्ले से तबाही

 कृष्णप्पा गौतम की गेंद को रुतुराज गायकवाड़ ने सामने की ओर हवाई यात्रा पर भेज दिया है। छह रन और जुड़ गए हैं सलामी बल्लेबाज और सीएसके के खाते में। लीजिए एक और सिक्स निकला है रुतुराज के बल्ले से और 88 मीटर लंबा सिक्स। आखिरी गेंद पर भी रुतुराज ने जाते-जाते सिक्स जमा डाला है। गौतम के पहले और पारी के पांचवें ओवर से आए हैं कुल 20 रन। 

3 Apr 20237:55:21 PM
CSK vs LSG Live Score: चौथे ओवर से आए 7 रन

 क्रुणाल पांड्या ने कुछ हद तक अपने पहले ओवर में रनगति पर लगाम लगाई है। चौथे ओवर से सीएसके के लिए आए हैं कुल 7 रन। रुतुराज और कॉन्वे ने स्कोर बोर्ड पर 40 रन लगा दिए हैं। दोनों क्रीज पर अब सेट नजर आ रहे हैं।

3 Apr 20237:53:27 PM
CSK vs LSG LIVE: क्रुणाल के हाथों में सौंपी कप्तान राहुल ने गेंद

 रनों पर लगाम लगाने के लिए कप्तान केएल राहुल ने गेंद क्रुणाल पांड्या के हाथों में थमा दी है। 

3 Apr 20237:50:47 PM
CSK vs LSG LIVE Score: कॉन्वे-रुतुराज ने पकड़ी रफ्तार

 रनों की रफ्तार कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी ने तेज कर दी है। काइल मेयर्स के तीसरे ओवर में कुल 10 रन बने हैं। 3 ओवर के बाद सीएसके के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 33 रन लग चुके हैं। कॉन्वे 13 और रुतुराज 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Apr 20237:46:31 PM
CSK vs LSG LIVE: आवेश की हुई जमकर धुनाई

 आवेश खान के पहले ओवर में डेवोन कॉन्वे और रुतुराज की सलामी जोड़ी ने 18 रन कूट डाले हैं। कॉन्वे ने आवेश को लगातार दो चौके जमाए, जबकि वाइड समेत पांच आवेश ने गिफ्ट के तौर पर चेन्नई को दे दिए। 2 ओवर के बाद सीएसके के स्कोर बोर्ड पर 23 रन लग चुके हैं।

3 Apr 20237:44:34 PM
CSK vs LSG LIVE: लखनऊ ने गंवाया रिव्यू

मैच के दूसरे ओवर में वाइड के चक्कर में कप्तान केएल राहुल ने रिव्यू गंवा दिया है। राहुल और विकेटकीपर निकोलस पूरन के अनुसार गेंद और बल्ले का संपर्क हुआ था, लेकिन रिप्ले में ऐसा कुछ नहीं देखा गया। मैच के दूसरे ही ओवर में लखनऊ ने रिव्यू गंवा दिया है।

3 Apr 20237:39:54 PM
CSK vs LSG LIVE: पहले ओवर के बाद सीएसके 6/0

 पहले ओवर का खेल हो गया है और रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने इस ओवर में कोई बड़ा शॉट लगाने का कोई प्रयास नहीं किया है। सीएसके के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 6 रन लग चुके हैं। रुतुराज 3 और कॉन्वे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Apr 20237:38:29 PM
CSK vs LSG LIVE: 2019 से चेपॉक में पहले बैटिंग करने वाली टीम की मौज

 2019 से चेपॉक के मैदान पर कुल 18 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 10 मैचों में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिली है। यह आंकड़ा यकीनन सीएसके के फैन्स को बड़ा रास आएगा।

3 Apr 20237:30:27 PM
CSK vs LSG LIVE: सीएसके की पारी शुरू

 चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का आगाज करने के लिए रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। लखनऊ की ओर से पहला ओवर काइल मेयर्स फेंक रहे हैं।

3 Apr 20237:13:16 PM
CSK vs LSG LIVE: चेपॉक में पहले बैटिंग करने वाली टीम का बोलबाला

चेपॉक के मैदान पर अबतक कुल 67 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 41 मैचों में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दर्ज की है। वहीं, 26 मैचों में चेज करने वाली टीम ने मैदान मारा है।

3 Apr 20237:08:20 PM
CSK vs LSG LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11: डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), शिवम दुबे, मिचेल सैंटनर ,दीपक चाहर, आर राजवर्धन हंगरेकर।


लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग 11: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, आवेश खान।

3 Apr 20237:01:48 PM
CSK vs LSG LIVE: लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

 लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी धोनी की टीम चेपॉक के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।

3 Apr 20236:55:04 PM
CSK vs LSG LIVE: पिच से मिलेगी स्पिनर्स को मदद

पिच में दरारें नजर आ रही हैं यानी स्पिनर्स के लिए आज की रात काफी मदद होने वाली है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है, क्योंकि ओस भी काफी महत्वपूर्ण रोल निभा सकती है।

3 Apr 20236:52:54 PM
CSK vs LSG LIVE: चंद मिनटों में उछलेगा टॉस का सिक्का

 चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जोरदार मुकाबला का टॉस अब बस चंद मिनटों में उछलने वाला है। सीटों से चिपक कर बैठ जाइए, क्योंकि माही अपने होम ग्राउंड में आज की रात कुछ खास भी कर सकते हैं।

3 Apr 20236:44:04 PM
CSK vs LSG LIVE: रुतुराज ने मचाया था पिछले मैच में बल्ले से हल्ला

 रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले मैच में बल्ले से जमकर तबाही मचाई थी और 50 गेंदों पर 92 रनों की आतिशी पारी खेली थी। सीएसके ने अपने सलामी बल्लेबाज आज रात भी वैसी ही पारी की उम्मीद करेगी।

3 Apr 20236:33:18 PM
CSK vs LSG LIVE: कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की आज प्लेइंग इलेवन

 चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पहले मैच में हार मिली थी, ऐसे में प्लेइंग इलेवन में किन बदलावों के साथ उतर सकती है आज धोनी की सेना। जानिए चेन्नई और लखनऊ की प्लेइंग इलेवन। 

CSK vs LSG Playing 11 IPL 2023: चेपॉक में Dhoni की येलो आर्मी लेगी LSG की परीक्षा, जानें संभावित प्लेइंग-11

3 Apr 20236:28:42 PM
CSK vs LSG LIVE: कप्तान राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद करेगी लखनऊ की टीम

 लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का बल्ला पिछले मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहा था और वह महज 8 रन बनाकर चलते बने थे। ऐसे में चेपॉक के मैदान पर टीम अपने कप्तान से एक बड़ी पारी की उम्मीद करेगी।

3 Apr 20236:25:01 PM
CSK vs LSG LIVE: स्पिनर्स का रहता है चिदंबरम में बोलबाला

 एम चिदंबरम के मैदान पर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। क्या कहते हैं आंकड़े वो आप हमारे इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं। 

CSK vs LSG Pitch Report IPL 2023: Chidambaram मैदान में स्पिनर्स की बोलती है तूती, रनों को तरसते हैं बल्लेबाज

3 Apr 20236:21:22 PM
CSK vs LSG LIVE: पिछली भिड़ंत में बरसे थे जमकर रन

 लखनऊ और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत जब पिछले साल हुई थी, तो जमकर रनों की बरसात हुई थी। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जिसको लखनऊ ने चेज कर डाला है।

3 Apr 20236:14:58 PM
CSK vs LSG LIVE: आईपीएल के इतिहास में एक बार हुई है चेन्नई और लखनऊ की भिड़ंत

 आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत महज एक बार हुई है, जिसमें केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने माही की सेना को हार का स्वाद चखाया था। ऐसे में येलो आर्मी अपने घर में आज उस हार का हिसाब भी चुकता करना चाहेगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us