विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023 Final: ''यह एक कहानी का अंत''...जीत के बाद Ambati Rayudu के नहीं रुके आंसू, MS Dhoni ने दिया दिलासा

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Tue, 30 May 2023 04:28 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2023 02:50 PM (IST)

IPL 2023 CSK vs GT Final Match MS Dhoni Ambati Rayudu आखिरी आईपीएल खेल रहे अंबाती रायडू ने फाइनल मैच ...और पढ़ें

धोनी के साथ रायडू। मैच जीतने के बाद इमोशनल दिखे अंबाती।
धोनी के साथ रायडू। मैच जीतने के बाद इमोशनल दिखे अंबाती।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल खेला गया। चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार खिताब जीता। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। चेन्नई को जिताने में कई सारे खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया। इन्हीं में से एक अंबाती रायडू भी रहे।

अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल रहे अंबाती रायडू ने फाइनल मैच में 8 गेंद पर 19 ताबड़तोड़ रन बनाए। अपनी इस कैमियों पारी के दौरान 2 सिक्स और एक चौका लगाया। मोहित शर्मा ने उनका विकेट लिया। हालांकि, चेन्नई ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। इस जीत के बाद रायडू इमोशनल हो गए और बीच मैदान पर रोते हुए दिखाई दिए।

'एक कहानी का अंत'

मैदान पर रायडू काफी देर तक रोते रहे। जब धोनी के पास पहुंचे तो माही ने उन्हें दिलासा दिया। फिर रायडू टीम के साथ दर्शकों का अभिवादन करते हुए मैदान के चक्कर लगाते हुए दिखे। हर्षा भोगले से बात करते हुए रायडू ने कहा, "यह एक कहानी का अंत है। मैं और अधिक नहीं खेल सकता था। मैं भाग्यशाली हूं कि वास्तव में महान टीम की ओर से खेला हूं। मैं जीवन भर मुस्कुरा सकता हूं।"

जडेजा के साथ रायडू ने थामी ट्रॉफी

रायडू ने आगे कहा, "पिछले 30 सालों में मैंने जितनी भी मेहनत की है, मुझे खुशी है कि मैं इसका इस तरह से अंत कर पाया हूं। मैं वास्तव में अपने परिवार, मेरे पिता को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके बिना यह संभव नहीं होता।" बता दें कि धोनी जब आईपीएल ट्रॉफी लेने गए तो उस वक्त जडेजा और रायडू भी मौजूद रहे। रायडू और जडेजा के हाथों में ट्रॉफी सौंपी गई।