विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KKR vs RR: Avesh Khan ने एक हाथ से लपका Phil Salt का अविश्वसनीय कैच, फिर कप्तान संजू की तरफ इशारा कर मनाया स्पेशल जश्न - VIDEO

Published: Tue, 16 Apr 2024 09:14 PM (IST)

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने केकेआर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए फिल सॉल्ट को अपनी ही ...और पढ़ें

Avesh Khan ने अपनी ही गेंद पर लपका फिल सॉल्ट का शानदार कैच
Avesh Khan ने अपनी ही गेंद पर लपका फिल सॉल्ट का शानदार कैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रही है। इस मैच में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में केकेआर की शुरुआत सही नहीं रही और 21 रन पर टीम का पहला विकेट गिरा।

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने अपनी ही गेंद फिल सॉल्ट को अपना शिकार बनाया। आवेश ने एक हाथ से कैच को फुर्ती से लपक लिया। उनके कैच का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इस सीजन का सबसे बेस्ट कैच बता रहे हैं।

Avesh Khan ने अपनी ही गेंद पर लपका फिल सॉल्ट का शानदार कैच

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पारी का चौथा ओवर करने आए आवेश खान (Avesh Khan) ने तीसरी गेंद पर फिल सॉल्ट को अपना शिकार बनाया। आवेश ने तीसरी गेंद ऑफ स्‍टंप के करीब गुड लेंथ डाली और इस पर सॉल्ट ने हिट करने का प्रयास किया और गेंद सीधे आवेश की तरफ चले गई और आवेश ने बाएं तरफ र डाइव लगाकर एक हाथ से ही अपनी गेंद पर फिल का गजब का कैच लपक लिया। इससे पहले रियान पराग से फिल का कैच छूट गया था, लेकिन आवेश खान ने उनकी गलती को सही किया। सॉल्ट ने 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाए।

आवेश खान ने फिल सॉल्ट का कैच लेने के बाद एक खास अंदाज में जश्न मनाया। संजू सैमसन के गल्वस को लेकर जश्न मनाया। उनका ये अंदाज देख संजू सैमसन समेत साथी खिलाड़ी हंसने लगे। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।