विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैम करन और हरप्रीत के आगे गेंदबाजी करना भूले Arjun Tendulkar, सचिन के बेटे ने फेंका IPL 2023 का सबसे महंगा ओवर

By Jagran NewsEdited By: Shubham Mishra
Published: Sat, 22 Apr 2023 09:26 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2023 09:59 PM (IST)

Arjun Tendulkar Most Expensive Over IPL 2023 अर्जुन तेंदुलकर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल 2023 का संयुक्त ...और पढ़ें

Arjun Tendulkar Most Expensive Over IPL 2023
Arjun Tendulkar Most Expensive Over IPL 2023

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर की जमकर धुनाई हुई है। पंजाब के बल्लेबाज सैम करन और हरप्रीत भाटिया ने अर्जुन के ओवर में 31 रन कूट डाले हैं। अर्जुन ने आईपीएल 2023 का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर फेंका है।

अर्जुन ने फेंका सबसे महंगा ओवर

अर्जुन पंजाब की पारी का 16वां ओवर फेंकने आए और स्ट्राइक पर थे सैम करन। अर्जुन के ओवर की पहली ही गेंद पर करन ने जोरदार सिक्स जड़ा, तो दूसरी बॉल अर्जुन ने वाइड फेंकी। दूसरी गेंद पर करन ने एक और चौका जमाया, जबकि तीसरी बॉल पर सिर्फ एक रन बना। इसके बाद स्ट्राइक पर आए हरप्रीत भाटिया ने अर्जुन के खिलाफ हाथ खोले।

भाटिया ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका, तो पांचवीं पर गगनचुंबी छक्का जमा दिया। लगातार पड़ रही मार के चलते अर्जुन अपनी लाइन से भटक गए और उन्होंने ओवर की आखिरी बॉल नो बॉल फेंकी, जिसको भाटिया ने बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया। ओवर की लास्ट बॉल अर्जुन ने फिर से डाली और पंजाब के बल्लेबाज ने एक और चौका जमाते हुए सचिन के बेटे के ओवर से कुल 31 रन बटोर डाले।

जमकर हुई अर्जुन की धुनाई

अर्जुन तेंदुलकर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में 3 ओवर का स्पैल डाला, जिसमें उन्होंने महज एक विकेट चटकाते हुए 48 रन लुटाए। अर्जुन का यह आईपीएल में महज तीसरा ही मुकाबला है। इससे पहले अर्जुन हैदराबाद के खिलाफ स्टार बनकर चमके थे और उन्होंने मैच का आखिरी ओवर डाला था।

यश दयाल ने भी लुटाए थे 31 रन

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए एक ओवर में 31 रन लुटाए थे। यश दयाल की रिंकू सिंह ने जमकर पिटाई की थी और उनको लगातार पांच छक्के जमाए थे। रिंकू के छक्कों के दम पर केकेआर की टीम आखिरी ओवर में 29 रन बनाने में सफल रही थी।