PBKS Vs SRH: Abhishek Sharma ने शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक को दहलाया, एक झटके में टूटे IPL के ये 7 कीर्तिमान
सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पंजाब के खिलाफ मैच में 55 गेंदों पर 141 रन की पारी खेलकर टीम को 8 विकेट से शानदार जीत दिलाई। पंजाब की टीम ने हैदराबाद को जीत के लिए 246 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने अभिषेक और ट्रेविस की पारियों की मदद से 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Abhishek Sharma IPL Records: अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की तरफ से खेलते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ बल्ले से धमाका किया। उन्होंने 55 गेंद का सामना करते हुए 141 रन की आतिशी पारी खेली। उनकी पारी के दम से पंजाब के खिलाफ हैदराबाद ने 246 रन का लक्ष्य किया।
अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 10 छक्के लगाए। उनकी इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल इतिहास के कई बड़े और पुराने रिकॉर्ड्स को धवस्त किया। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में।
Abhishek Sharma ने एक दो नहीं IPL के पूरे 7 रिकॉर्ड तोड़े
1. IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने अभिषेक
अभिषेक शर्मा ने पंजाब के खिलाफ 141 रन की पारी खेली, जो कि आईपीएल इतिहास में बतौर भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ी रही। उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड धराशायी किया जो उन्होंने 2020 में पंजाब की तरफ से खेलते हुए बनाया था। राहुल ने आरसीबी के खिलाफ उस दौरान नाबाद 132 रन की नाबाद पारी थेली थी।
2. रन चेज करते हुए IPL इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने
अभिषेक शर्मा के 141 रन की पारी ने मार्कस स्टोइनिस के 124 रन के रिकॉर्ड को तोड़ डाला। रन चेज करते हुए आईपीएल इतिहास में मार्कस स्टोइनिस के नाम सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था, जिसे अब अभिषेक ने अपने नाम कर लिया। स्टोइनिस ने पिछले साल लखनऊ के लिए सीएसके के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाए थे।
3. IPL में तीसरा हाईएस्ट स्कोर बतौर प्लेयर
अभिषेक के नाम अब आईपीएल में तीसरा सबसे हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हैं। उनसे पहले क्रिस गेल ने 2013 में 175 रन की तूफानी पारी खेली थी और बैंडन मैकुल्लम ने 2008 में 158 रन की पारी खेलकर रिकॉर्ड बनाया था।
4. एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे भारतीय बने
पंजाब के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अपनी 141 रन की पारी के दौरान 10 सिक्स लगाए। इसके साथ वह आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी में दूसरे स्थान पर है। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड (मुरली विजय-11 सिक्स) के नाम हैं, जिन्होंने 2010 में राजस्थान के खिलाफ 11 सिक्स लगाकर ये कारनामा किया था।
यह भी पढ़ें: ‘यही हमारी ताकत है…’, PBKS को रौंदने के बाद Pat Cummins के हौसले बुलंद, बताया किस खिलाड़ी के हैं सबसे बड़े फैन
5. IPL का पांचवां सबसे तेज शतक अभिषेक ने लगाया
आईपीएल में सबसे तेज शतक के मामले में अभिषेक शर्मा पांचवें पायदान पर पहुंच गए। अभिषेक ने 40 गेंद में अपना आईपीएल में पहला शतक जड़ा। उनसे पहले क्रिस गेल ने 30 गेंद में, यूसुफ पठान ने 37 गेंद में, डेविड मिलर ने 38 गेंद में, ट्रेविस हेड और प्रियांश आर्य ने 39 गेंद में जड़ा।
6. हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी पारी
अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस दौरान डेविड वॉर्नर को पछाड़ा, जिन्होंने 2017 में 126 रन की पारी केकेआर के खिलाफ खेली थी।
7. हैदराबाद के लिए IPL में दूसरा सबसे तेज शतक
अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ट्रेविस हेड ने ये कारनामा किया था। हेड ने 39 गेंद में आरसीबी के खिलाफ शतक जड़ा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।