विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishabh Pant का रिप्‍लेसमेंट Delhi Capitals ने खोजा, IPL 2023 में अपनी विकेटकीपिंग से धमाल मचाएगा युवा खिलाड़ी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Wed, 29 Mar 2023 01:49 PM (IST)

Rishabh Pant replacement announced दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने ऋषभ पंत के विकल्‍प की घोषणा कर दी है। ऋषभ पंत का दिसंबर ...और पढ़ें

Abhishek Porel to replace Rishabh Pant: ऋषभ पंत
Abhishek Porel to replace Rishabh Pant: ऋषभ पंत

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। बंगाल के विकेटकीपर बल्‍लेबाज अभिषेक पोरेल दिल्‍ली कैपिटल्‍स में ऋषभ पंत की जगह लेंगे। पीटीआई ने इसकी जानकारी दी है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के नियमित कप्‍तान ऋषभ पंत इस समय चोटों से उबरने में जुटे हुए हैं क्‍योंकि दिसंबर में वो गंभीर कार एक्‍सीडेंट में बुरी तरह जख्‍मी हो गए थे।

डेविड वॉर्नर आईपीएल 2023 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की कमान संभालेंगे जबकि अक्षर पटेल को उप-कप्‍तान बनाया गया है। अभिषेक पोरेल के अलावा दिल्‍ली कैपिटल्‍स के पास तीन अन्‍य विकेटकीपर्स- लवनिथ सिसौदिया, शेल्‍डन जैक्‍सन और विवकेट सिंह हैं। दिल्‍ली फ्रेंचाइजी ने 20 साल के युवा विकेटकीपर बल्‍लेबाज पोरेल पर भरोसा जताया है।

रिकी पोंटिंग ने क्‍या कहा था

इससे पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि ऋषभ पंत का विकल्‍प खोजना आसान नहीं होगा। ऐसी भी खबरें थी कि मनीष पांडे और सरफराज खान विकेटकीपिंग की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

पोंटिंग ने कहा था, 'तो जब हम मिडिल ऑर्डर में कुछ शक्ति गंवाने के बारे में बात करते हैं तो पाया गया कि अमान खान, रोवमैन पॉवेल और अक्षर पटेल की बल्‍लेबाजी में पिछले 12 महीनों में काफी सुधार आया है। हम ऋषभ पंत के विकल्‍प को खोजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके जैसी क्‍वालीटी वाला खिलाड़ी मिलना मुश्किल है।'

कौन है अभिषेक पोरेल?

अभिषेक पोरेल पिछले साल भारतीय अंडर-19 विश्‍व कप विजेता टीम के सदस्‍य हैं। उन्‍होंने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्‍यू भी किया। 17 अक्‍टूबर 2002 को जन्‍में अभिषेक पोरेल ने अब तक 16 फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेले, जिसमें 6 अर्धशतक सहित 695 रन बनाए। इसके अलावा उन्‍होंने 3 लिस्‍ट ए मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 54 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 3 टी20 मैचों में 22 रन बनाए हैं।

अभिषेक पोरेल के पास चमकने का यह शानदार मौका है। रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में वो अपने खेल में काफी सुधार कर सकते हैं। आईपीएल में चमकने से पोरेल के पास राष्‍ट्रीय टीम तक पहुंचने का मौका रहेगा।