Move to Jagran APP

CSK vs GT IPL 2023 Final: Shubman Gill को स्टम्प कर MS Dhoni ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, टी20 में किए 300 शिकार

IPL Final 2023 CSK vs GT MS Dhoni T20 Records धोनी ने फाइनल मैच में ऑरेंज कैप विनर प्लेयर को दूसरी बार स्टम्प आउट किया। जडेजा के ओवर में धोनी ने शुभमन गिल को स्टम्प आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले केन विलियमसन को आउट किया था।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarPublished: Mon, 29 May 2023 10:19 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2023 10:38 PM (IST)
CSK vs GT IPL 2023 Final: Shubman Gill को स्टम्प कर MS Dhoni ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, टी20 में किए 300 शिकार
धोनी ने आईपीएल में बनाए कई सारे रिकॉर्ड्स। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल में खेला जा रहा है। मैच 28 मई को प्रस्तावित था, लेकिन बारिश होने के चलते मैच रिजर्व डे में खेला जा रहा है। इस मैच में धोनी ने शुभमन गिल (Shubman Gill) को स्टम्प आउट किया। एक कैच पकड़ कर एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टी20 क्रिकेट में 300 शिकार करनी की उपलब्धि हासिल की।

loksabha election banner

गौरतलब हो कि धोनी ने आईपीएल फाइनल (IPL 2023 Final) मैच में ऑरेंज कैप विनर प्लेयर को दूसरी बार स्टम्प आउट किया। जडेजा के ओवर में धोनी ने शुभमन गिल को स्टम्प आउट किया। इससे पहले 2018 में धोनी ने फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को स्टम्प आउट किया था। उस वक्त विलियमसन के सिर पर ऑरेंज कैप थी। वहीं, धोनी ऐसे इकलौते भारतीय विकेटकीपर हैं जिन्होंने आईपीएल के फाइनल मैच में 8 शिकार कर चुके हैं। इसके बाद जितने भी भारतीय विकेटकीपर हैं, उन सब ने मिलकर 6 शिकार किए हैं।

धोनी नाम दर्ज हुए रिकॉर्ड

  • पहले भारतीय विकेटकीपर जिन्होंने 300 विकेट लिए।
  • आईपीएल फाइनल में दो बार ऑरेंज कैप खिलाड़ी को किया स्टम्प।
  • धोनी पहले भारतीय विकेटकीपर बने, जिन्होंने आईपीएल फाइनल में 8 शिकार किए।
  • आईपीएल फाइनल में दो स्टम्पिंग करने वाले दूसरे विकेटकीपर बने। पहले स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट हैं।

पहले भारतीय जिन्होंने किए 300 शिकार

इसके अलावा धोनी पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर बने जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 300 से ज्यादा विकेट लिए हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में किरोन पोलार्ड ने 345 शिकार किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक 300 विकेट लिए हैं। दिनेश कार्तिक ने टी20 क्रिकेट में 296 विकेट लिए हैं। इसके बाद डेविड मिलर और कामरान अकमल हैं। दोनों ने 274 शिकार किए हैं। क्विटन डिकॉक ने 272 शिकार अपने नाम दर्ज किए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.