IPL 2023 Final: फाइनल मैच में काम आया MS Dhoni का टोटका, ऐसे उछाला था सिक्का; अब वीडियो हो रहा वायरल
MS Dhoni Toss धोनी अब आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में सयुंक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बराबरी कर ली है।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल फाइनल (IPL 2023 Final) को जीतकर अपना 5वां खिताब अपने नाम किया। आईपीएल इतिहास में सबसे लंबे चले फाइनल मैच में एमएस धोनी (MS Dhoni) के धुरंधरों ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को 5 विकेट से हराया।
धोनी अब आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में सयुंक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बराबरी कर ली है।
हार्दिक पांड्या को दी थी टॉस की ट्रेनिंग
अहमदाबाद में होने वाला आईपीएल फाइनल रविवार, 28 मई को प्रस्तावित था, लेकिन बारिश के चलते रिजर्व डे पर खेला गया। सोमवार को जब धोनी और गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस के लिए मैदान पर आए तो उस दौरान एक मजेदार घटना घटी। दरअसल, टॉस से पहले धोनी ने हार्दिक को टॉस करने की ट्रेनिंग दी।
The craze for MS Dhoni.
The roar & emotion from the crowd.pic.twitter.com/GUMM9ok99E— Johns. (@CricCrazyJohns) May 29, 2023
बाएं हाथ से Dhoni ने किया टॉस
वहीं, जब टॉस करने की बारी आई तो धोनी ने बाएं हाथ से सिक्का उछाला था। ऐसा शायद पहली बार था जब धोनी ने बाएं हाथ से टॉस किया था। फाइनल मैच जीतने के बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। फैंस ने इसे धोनी का टोटका करार दिया है। फैंस का कहना है कि यह धोनी का आनोखा प्रयोग था। क्योंकि फाइनल मैच का टॉस जीतना बहुत जरूरी था।
Mahendra Singh Dhoni in the house! 🏟️
No shortage of energy here in Ahmedabad 🔥🔥
Inching closer to LIVE action 🙌#TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @msdhoni pic.twitter.com/HSCrTJJ14W— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
पांचवीं बार जीता आईपीएल खिताब
गौरतलब हो कि रोहित शर्मा ने आईपीएल पांच बार खिताब जीता है। अब इस लिस्ट में धोनी का भी नाम शामिल हो गया है। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल टॉफी जीती है। धोनी एक मात्र कप्तान हैं, जिन्होंने आईपीएल में 11 बार फाइनल मैच खेला है। 10 बार वह चेन्नई के लिए खेले हैं तो एक बार राइजिंग पूणे सुपरजायंट्स के लिए फाइनल मैच खेला है।