Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs NZ 1st ODI Highlights: केएल राहुल के शानदार छक्के से टीम इंडिया की जीत, भारत 1-0 से आगे

IND vs NZ 1st ODI : वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मेच में भारत ने जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। 

By Priyanka Joshi Sun, 11 Jan 2026 09:40 PM (IST)
IND vs NZ 1st ODI Live: वडोदरा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली भिड़ंत

IND vs NZ 1st ODI Live: वडोदरा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली भिड़ंत

स्पोर्ट्स डेस्क,  नई दिल्ली। India vs New Zealand 1st ODI Live Score Updates: भारत ने वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। भारत को जीत के लिए 301 रनों की जरूरत थी जो उसने 49वें ओवर में हासिल कर लिया। 

भारत के लिए विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 91 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का मारा। कप्तान शुभमम गिल ने 71 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौके और दो छक्के मारे। उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 रनों की पारी खेली। 

इससे पहले, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स और डेरिल मिचेल की अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के सामने 301 रन का लक्ष्य खड़ा किया है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। 

11 Jan 20269:35:48 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: राहुल के छक्के से जीता भारत


केएल राहुल ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मार भारत को जीत दिला दी। भारत ने ये मैच चार विकेट से जीता और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। 

11 Jan 20269:19:20 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत को लगा एक और झटका


भारत को एक और झटका लग चुका है। हर्षित राणा आउट हो गए हैं। 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्लार्क ने उन्हें आउट किया। इसी के साथ क्लार्क ने अपना पहला इंटरनेशनल विकेट लिया और भारत को छठा झटका दिया। 

11 Jan 20269:01:34 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत के 250 रन पूरे


भारत के 250 रन पूरे हो गए हैं। काइल जेमिसन ने अपने दो ओवरों में तीन विकेट लेकर भारत को परेशानी में डास दिया है। इस समय क्रीज पर केएल राहुल और हर्षित राणा हैं। इन दोनों पर टीम की जिम्मेदारी है। 

11 Jan 20268:50:03 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: श्रेयस अय्यर भी लौटे पवेलियन


श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं। उन्हें भी काइल जेमिसन ने आउट किया। 42वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अय्यर को 49 के निजी स्कोर पर आउट किया। भारत ने इसी के साथ अपना पांचवां विकेट खो दिया है। 

11 Jan 20268:44:07 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: रवींद्र जडेजा भी लौटे पवेलियन


काइल जेमिसन ने भारत को एक और झटका दे दिया है। 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने रवींद्र जडेजा को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। जडेजा चार रन ही बना सके। 

11 Jan 20268:41:36 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: विराट कोहली आउट


विराट कोहली सात रनों से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। माइकल ब्रेसवेल के शानदार कैच ने कोहली को शतक पूरा नहीं करने दिया। 40वें ओवर की पहली गेंद पर काइल जेमिसन ने उनका शिकार किया। 

विराट कोहली- 93 रन, 91 गेंद 8x4 1x6

11 Jan 20268:10:31 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का स्कोर 200 के पार


विराट कोहली ने 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया है। कोहली ने अपने पैर जमा लिए हैं और शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। 

11 Jan 20267:43:54 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: भारतीय कप्तान लौटे पवेलियन


टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल आउट हो गए हैं। 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर आदित्य अशोक ने उन्हें अपना शिकार बनाया। गिल ने कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन गेंद को सीधा वहां खड़े ग्लेन फिलिप्स के हाथों में खेल बैठे। 

शुभमन गिल- 56 रन, 71 गेंद 3x4 2x6 

11 Jan 20267:33:56 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: गिल ने पूरा किया अर्धशतक


शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर गिल ने अपने पचास रन पूरे किए। 

11 Jan 20267:24:51 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: विराट कोहली का अर्धशतक पूरा


22वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर विराट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये लगातार पांचवें मैच में कोहली ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। 

11 Jan 20266:59:11 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: कोहली-गिल की शतकीय साझेदारी


15 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। भारत ने एक विकेट खोकर 92 रन बनाए हैं। कोहली और गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

11 Jan 20266:41:23 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: 10 ओवरों का खेल खत्म


10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। भारत ने यहां तक आते-आते अपना एक विकेट खोया है और 48 रन बना लिए हैं। विकाट कोहली और कप्तान गिल इस समय क्रीज पर हैं। 

11 Jan 20266:35:05 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: रोहित शर्मा आउट


रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। नौवें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित पवेलियन लौटे। जेमिसन की गेंद पर ब्रेसवेल ने उनका कैच लपका। 

रोहित शर्मा- 26 रन, 29 गेंद 3x4 2x6

11 Jan 20266:21:18 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत की धीमी शुरुआत


भारत की शुरुआत धीमी रही है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने रन बनाने के अभी तक ज्यादा मौके नहीं दिए हैं। पांच ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है। 

11 Jan 20266:02:17 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: भारतीय पारी शुरू


भारतीय पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करेंगे। टीम इंडिया को जीत के लिए 301 रनों का टारगेट मिला है। 

11 Jan 20265:24:29 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत को जीत के लिए मिला 301 रन का टारगेट

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन डेरिल मिचेल (84) रन की पारी खेली। उनके अलावा डेवोन कॉनवे (56) और हेनरी निकोल्स (62) रन बनाए। इस तरह भारत को जीत के लिए 301 रन का टारगेट मिला।

11 Jan 20265:16:51 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: डेरिल मिचेल हुए आउट

पारी के 48वें ओवर की शुरुआती तीन गेंद पर डेरिल मिचेल ने चौका, छक्का, चौका लगाया और उनकी खूब पिटाई की, लेकिन चौथी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस तरह भारत को राहत की सांस मिली। प्रसिद्ध की गुड लेंथ से अंदर की तरफ आई गेंद पर डेरिल को अपने जाल में फंसाया। बड़ी अपील के बाद अंपायर ने उसे आउट करार दिया। रिप्ले में देखकर पता चला कि गेंद विकेट को हिट कर रही थी, जिसकी वजह से अंपायर के फैसले को मान्यता दी गई।

11 Jan 20265:10:31 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड 260 के पार

वडोदरा में खेले जा रहे पहले वनडे मैच के 46 ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 260/7 का स्कोर बना लिया है। भारतीय टीम यहां से कीवियों को कम से कम स्कोर पर रोकने की कोशिश में है, लेकिन डेरिल मिचेल भारत की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बने हुए हैं। डेरिल लगातार छक्के-चौके लगा रहे हैं। वह 80 रन बनाकर नाबाद हैं। कीवी टीम का स्कोर 48वें ओवर तक 275 रन के पार पहुंच गया है।

11 Jan 20264:55:05 PM

IND vs NZ Live Score: माइकल ब्रेसवेल आउट

पारी के 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर कीवी टीम को बड़ा झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल 16 रन बनाकर आउट हुए। यॉर्कर लाइन पर हर्षित ने गेंद डाली जिस पर बल्लेबाज ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला और पहला रन लेने के बाद दूसरे के लिए भागे। तभी फील्डर श्रेयस अय्यर ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया और बॉल स्टंप्स पर जा लगी। गेंदबाज ने रन आउट की अपील की और अंपायर ने थर्ड अंपायर का सहारा लिया। रिप्ले में देखने से पता चला कि गेंद स्टंप्स पर लगने समय बल्लेबाज का बल्ला क्रीज के काफी बाहर रह गया था। इस वजह से माइकल को रन आउट होना पड़ा।

इसके बाद अगले ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने जाकारी फॉल्क्स को बोल्ड किया। इस दौरान वह 1 रन बनाकर चलते बने। न्यूजीलैंड का स्कोर 44 ओवर के खेल तक 241/7 रहा।

11 Jan 20264:35:44 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: डेरिल मिचेल ने जड़ा अर्धशतक

पारी के 41वें ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन रहा। डेरिल मिचेल ने अपना अर्धशतक जड़ दिया है। उनका साथ माइकल ब्रेसवेल दे रहे हैं।

11 Jan 20264:21:05 PM

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

पारी के 38वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा मिचेल हे को क्लीन बोल्ड किया। इस दौरान वह 18 रन बनाकर आउट हुए। 198 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की टीम को पांचवां झटका लगा। फिलहाल क्रीज पर डेरैल मिचेल (34*) और माइकल ब्रेसवेल (0) पर मौजूद हैं।

11 Jan 20264:06:19 PM

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का गिरा चौथा विकेट

पारी के 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। लेग साइड पर कुछ एक्ट्रा फील्डर लगाए और उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को फंसाया। मिडिल स्टंप पर डाली गई फ्लाईटेड और गुगली गेंद पर फिलिप्स उसपर दूर से हवा में ड्राइव कर बैठे। ये कैच सीधा फील्डर श्रेयस अय्यर की तरफ आया, जिसे उन्होंने बड़े आराम से लपक लिया। 170 रन के स्कोर पर कीवी टीम को चौथा झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा। इस दौरान वह 12 रन बनाकर आउट हुए।

 

11 Jan 20263:55:11 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 160 रन के पार

पारी के 31 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन हैं। डैरिल मिचेल (20) और ग्लेन फिलिप्स (8) रन बनाकर नाबाद हैं।

11 Jan 20263:41:22 PM

IND vs NZ Live Score Update: सिराज ने विल यंग को किया आउट

पारी के 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराद ने विल यंग को अपना शिकार बनाया। 146 रन के स्कोर पर कीवी टीम को तीसरा झटका लगा। विल यंग 12 रन बनाकर आउट हुए। सिराज के हाथ पहली सफलता लगी। 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 146/3 रहा।

11 Jan 20263:38:44 PM

IND vs NZ 1st ODI Live Score: पारी संभाल रहे हैं डैरिल-विल यंग

दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड की पारी अब पटरी पर लौटती दिख रही है। विल यंग और डैरिल मिचेल ने क्रीज पर आते ही टीम की पारी को संभालने में जुटे हैं।

डैरिल मिचेल ने पारी की शुरुआत में ही एक शानदार 'रिवर्स स्वीप' खेलकर अपने आक्रामक इरादे जाहिर कर दिए। 25 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 133/2 रहा। विल यंग (10*) और डैरिल मिचेल (8*) रन पर खेल रहे हैं।

11 Jan 20263:24:21 PM

IND vs NZ 1st ODI Live Score: कॉनवे भी आउट

पारी के 24वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया। उनके हाथ दूसरी सफलता लगी। कॉनवे 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस तरह हर्षित राणा ने कीवी टीम के दोनों ही ओपनर्स को अपना शिकार बनाया। 24 ओवर खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 126/2 रहा।

11 Jan 20263:13:36 PM

IND vs NZ Live Score: हेनरी निकोल्स हुए आउट

पारी के 22वें ओवर की चौथी गेंद पर हर्षित राणा ने भारत को पहली सफलता दिलाई। 117 रन के स्कोर पर कीवी टीम को पहला झटका लगा। निकोल्स ने चौथी गेंद पर केएल राहुल को कैच थमाया। उन्होंने 69 गेंद में 8 चौकों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने कॉनवे (52) के साथ 117 रन की साझेदारी की।

11 Jan 20263:06:16 PM

IND vs NZ Live Score: दोनों कीवी ओपनर्स ने ठोकी फिफ्टी

ओपनर कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने फिफ्टी ठोक दी हैं। कॉनवे ने पारी के 20वें ओवर की आखिरी गेंद और उनसे एक गेंद पहले हेनरी ने अपना फिफ्टी पूरा किया। 20 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 104 रन रहा। भारतीय टीम के गेंदबाजों को विकेट की तलाश हैं।

11 Jan 20262:48:25 PM

IND vs NZ 1st ODI Live Score: हेनरी निकोल्स अर्धशतक के करीब

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर रखा है। हेनरी निकोल्स 40 रन बनाकर खेल रहे हैं और अपने अर्धशतक की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर, डेवोन कॉनवे भी 34 रनों पर नाबाद हैं और वह भी अपनी फिफ्टी के करीब पहुंच रहे हैं। 15 ओवर के बाद कीवी टीम का aस्कोर बिना किसी नुकसान के 76 रन रहा।

11 Jan 20262:35:22 PM

IND vs NZ 1st ODI Live Score: 60 रन के पार कीवी टीम का स्कोर

न्यूजीलैंड की पारी के पहले 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं और अब तक के खेल में मेहमान टीम पूरी तरह से हावी नजर आ रही है। भारतीय गेंदबाज अब तक एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे के बीच एक मजबूत और अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में कीवी टीम के दोनों ही बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों का फायदा उठाया और एक-एक शानदार चौका जड़ा। इस ओवर से कुल 9 रन आए, जिससे न्यूजीलैंड ने अपना मोमेंटम और मजबूत कर लिया है। 10 ओवर के बाद स्कोर कीवी टीम का स्कोर 44/0 रहा। वहीं, 13 ओवर के खेल तक न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 63 रन बना लिए हैं।

11 Jan 20262:05:38 PM

IND vs NZ Live Score: कुलदीप यादव से कैच ड्रॉप

पारी के छठे ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने कैच ड्रॉप किया। ऑफ स्टंप के बाहर हर्षित राणा द्वारा डाली गई छोटी गेंद को हेनरी निकोल्स ने थर्ड मैन की ओर हवा में शॉट खेला। तभी वहां मौजूदा कुलदीप यादव ने बाउंड्री लाइन से आगे की और भागकर दोनों हाथों से कैच पकड़ना चाहा, लेकिन गेंद उनके हाथों से लगकर निकल गई और जमीन पर जा गिरी। बैटर ने भागकर एक रन लिया। 6 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 रन रहा।

11 Jan 20262:01:52 PM

IND vs NZ 1st ODI Live Score: 4 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 13/0

चौथे ओवर में डेवोन कॉनवे ने अपनी क्लास दिखाते हुए ओवर की सबसे बेहतरीन गेंद पर बाउंड्री जड़ी। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल कोई जोखिम नहीं उठा रही है और धैर्य के साथ पारी को आगे बढ़ा रही है। 4 ओवर के बाद स्कोर टीम का स्कोर 13/0 रहा। डेवोन कॉनवे 9* और हेनरी निकोल्स 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

11 Jan 20261:43:05 PM

IND vs NZ 1st ODI Live Score: कोहली ने गांगुली को पछाड़ा

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 में जगह बना ली है।

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी-

सचिन तेंदुलकर: 463 मैच

एमएस धोनी: 347 मैच

राहुल द्रविड़: 340 मैच

मोहम्मद अजहरुद्दीन: 334 मैच

विराट कोहली: 309 मैच *

सौरव गांगुली: 308 मैच

11 Jan 20261:40:35 PM

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: कीवी टीम की बैटिंग शुरू

भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहला ओवर डालने आए। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी, डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने बेहद सावधानी से खेला और इस ओवर से केवल एक रन ही निकल सका। 

पहले ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 1/0 रहा।

11 Jan 20261:30:54 PM

IND vs NZ 1st ODI Live Score: ODI में आखिरकार पलटी भारत की किस्मत

वनडे क्रिकेट में टॉस के मामले में टीम इंडिया का लंबे समय से चल रहा खराब दौर आखिरकार खत्म हो गया है। लगातार दूसरा वनडे टॉस जीतकर भारत ने उस निराशाजनक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसमें टीम ने लगातार 20 टॉस गंवाए थे। बता दें कि ये टॉस हारने का यह सिलसिला 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल से शुरू हुआ था।

11 Jan 20261:18:14 PM

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम इंडिया (Playing 11): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड (Playing 11): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

11 Jan 20261:13:48 PM

IND vs NZ 1st ODI Live Score: कीवी टीम के कप्तान ने क्या कहा?

कीवी टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने में भी हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम यहाँ के मौसम में ढल चुके हैं और हमारे प्रैक्टिस सेशन भी काफी अच्छे रहे हैं। हमारे लिए यह एक बड़ी सीरीज है और न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा गर्व की बात होती है। भारत में वर्ल्ड कप (अगले साल) होना है, इसलिए यहां खेलना हमारे लिए बड़े फायदे की बात है। टीम में कुछ नए चेहरे जरूर हैं, लेकिन उनके पास अनुभव भी है। मैं आज बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा नीचे खेल सकता हूं। क्रिस्टियन क्लार्क आज अपना डेब्यू कर रहे हैं और आदित्य अशोक हमारे मुख्य स्पिनर होंगे।

11 Jan 20261:28:18 PM

IND vs NZ 1st ODI Live : भारत की Playing 11

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग-11 का एलान करते हुए बताया कि हम बाद में गेंदबाजी करते हुए ड्यू का सामना नहीं करना चाहते थे, इसलिए हम चेज करने को देख रहे हैं। कुछ विजय हजारे ट्रॉफी के मैच खेलने के बाद हर कोई शानदार फॉर्म में हैं। टीम का माहौल अच्छा है। हम आज 6 गेंदबाज- सुंदर, जडेजा और कुलदीप बतौर स्पिनर और सिराज, प्रसिद्ध और हर्षित को बतौर पेसर प्लेइंग-11 में मौका दिया है।

भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

11 Jan 20261:04:07 PM

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है।

11 Jan 202612:54:44 PM

India vs New Zealand 1st ODI Live: वडोदरा स्टेडियम के लिए ऐतिहासिक लम्हा

यह पहला मौका होगा जब कोटंबी के नए बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) स्टेडियम किसी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले, इस मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला वनडे सीरीज का सफल आयोजन हो चुका है, लेकिन यहां मेंस का पहला मैच खेला जाएगा।

11 Jan 202612:47:27 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: थोड़ी देर में उछलेगा टॉस का सिक्का

वडोदरा में भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच का टॉस अब से कुछ ही मिनटों में होने वाला है। टॉस दोपहर 1 बजे होगा, जबकि 1:30 बजे से मैच शुरू होगा।

11 Jan 202612:35:22 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: पहले वनडे के लिए गिल की सेना तैयार

🗣️ 𝗜𝘁'𝘀 𝗮𝗹𝗹 𝗮𝗯𝗼𝘂𝘁 𝗯𝗲𝗶𝗻𝗴 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗽𝗿𝗲𝘀𝗲𝗻𝘁.

🎥 Captain Shubman Gill and #TeamIndia are geared 🆙 and ready for the 1st ODI 💪#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/xK5j4W8AJU

— BCCI (@BCCI) January 11, 2026
11 Jan 202612:33:32 PM

India vs New Zealand Live Score: कोहली की नजरें इन रिकॉर्ड्स पर भी

  • न्यूजीलैंड के खिलाफ 'हाईएस्ट रन-स्कोरर': कीवियों के खिलाफ भारत की जीत वाले मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला भारतीय बनने के लिए कोहली को सिर्फ 10 रन चाहिए।

  • सबसे तेज 28,000 रन : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28,000 रन पूरे करने वाला खिलाड़ी बनने के लिए उन्हें अगली 20 पारियों में महज 25 रन की जरूरत है।

  • दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए उन्हें 42 रन चाहिए।

  • कीवियों के खिलाफ 3000 रन: न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (सभी फॉर्मेट) में 3,000 रन पूरे करने वाला दूसरा एशियाई बल्लेबाज बनने के लिए 73 रन की दरकार है।

  • ODI में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सफल बैटर: वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे सफल बल्लेबाज (हाईएस्ट रन-स्कोरर) बनने के लिए कोहली को 94 रन चाहिए।

11 Jan 202612:27:57 PM

IND vs NZ 1st ODI LIVE: कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने की दहलीज पर हैं। कोहली को अपने 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए केवल 25 रनों की जरूरत है। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में वह 25 रन बना लेते हैं, तो वह 28 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज क्रिकेटर बन जाएंगे।

कोहली ने फिलहाल 623 पारियों में 27,975 रन बनाए हैं। सचिन ने 644 पारियों में 28 हजार इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया था। ऐसे में कोहली के पास मौका है कि वह उनसे आगे निकले। वे सचिन और कुमार संगकारा के बाद 28,000 रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज भी बन सकते हैं।

11 Jan 202612:24:28 PM

India vs New Zealand 1st ODI Live: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में अब तक 120 वनडे खेले गए, जिसमें से 62 में भारत और 50 मे न्यूजीलैंड को जीत मिली। 7 मैच बेनतीजा रहे। वहीं 2014 में एक मैच टाई भी रहा। भारत में दोनों टीमों ने 40 वनडे खेले, 31 में टीम इंडिया और महज 8 में कीवी टीम ने बाजी मारी। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा।

 

11 Jan 202612:21:01 PM

IND vs NZ 1st ODI Live Score: न्यूजीलैंड की टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, माइकल रे।

11 Jan 202612:17:58 PM

IND vs NZ Live Score: टीम इंडिया का अपडेटेड वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी।

11 Jan 202612:10:33 PM

India vs New Zealand Live Score: पंत बाहर, ध्रुव जुरेल की एंट्री

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने पहले वनडे की शुरुआत से 3 घंटे पहले इसकी पुष्टि की।

बीसीसीआई के मुताबिक, शनिवार दोपहर वडोदरा के BCA स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान यह वह इंजर्ड हुए। पंत जब नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें अपने पेट के दाहिने हिस्से में काफी बेचैनी और दर्द महसूस हुआ।

पंत की चोट की जांच की गई, जिसमें 'साइड स्ट्रेन' की पुष्टि हुई है। इसी वजह से मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है और वे इस पूरी वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है।

11 Jan 202612:07:48 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: कप्तान शुभमन गिल की अग्निपरीक्षा

सबकी नजरें कप्तान शुभमन गिल पर भी होंगी। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 टीम से बाहर होने के बाद उनकी वापसी पर काफी चर्चा हो रही है। चोट के कारण वे पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ज्यादा नहीं खेल पाए थे। ऐसे में इस सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी अहम होगा। गिल की वापसी की वजह से यशस्वी जायसवाल को टॉप ऑर्डर से बाहर होना पड़ सकता है, जबकि उन्होंने पिछली सीरीज में ही अपना पहला वनडे शतक जड़ा था।

11 Jan 202612:05:46 PM

IND vs NZ 1st ODI Live: विराट और रोहित पर सबकी नजरें

न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की जीत की उम्मीदें एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा की जबरदस्त फॉर्म पर टिकी हैं। भले ही एक महीने से भी कम समय में टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है, लेकिन अगले सात दिनों तक चलने वाली इस वनडे सीरीज में सारी सुर्खियां रोहित और विराट ही बटोरेंगे। मेजबान भारत को उम्मीद है कि ये दोनों दिग्गज अपनी लय बरकरार रखते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाएंगे।

11 Jan 202611:59:17 AM

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। यह मैच वडोदरा के कोटंबी स्थित BCA स्टेडियम में आज दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछलेगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us