विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अगरकर की नौकरी बचाई और उसे ही...', सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ ड्रॉप किए जाने के बाद फूटा फैंस का गुस्सा

Published: Mon, 06 Jul 2026 09:22 PM (IST)

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूटा है।

संजू सैमसन

संजू सैमसन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का एलान किया। सबसे हैरान करने वाला फैसला ये था कि संजू सैमसन को दौरे के लिए टीम में नहीं शामिल किया गया है। संजू को बाहर करने का फैसला इसलिए भी हैरान करता है क्योंकि उन्होंने इसी साल टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनाया था।

सैमसन को बाहर किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस बीसीसीआई को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। सैमसन को बाहर करने की बीसीसीआई की राजनीति बता रहे हैं। बता दें कि टी20 विश्व कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाकर सैमसन ने टीम इंडिया को तीसरी बार चैंपियन बनाया था। इसके बाद वे तीन मैचों में प्लॉप हुए और फिर उन्हें टीम से ही ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि सैमसन को आराम दिया गया है।

संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ किया गया था बाहर

संजू आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में फ्लॉप हुए और इसके बाद ही उन्हें दूसरे टी20 मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उन्होंने अपने पिछले तीन मैचों में 5, 0 और 1 का स्कोर बनाया था। अगर इससे पहले उनकी टी20 में पिछली तीन पारियों पर नजर डालें, तो उनके तीन अर्धशतक हैं। ये सभी फिफ्टी टी20 विश्व कप में आई थी, जहां भारत के लिए करो या मरो जैसी स्थिति थी।

सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा

सैमसन को ड्रॉप किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, "उन्होंने संजू को बाहर कर दिया। ये बहुत ही खराब फैसला है। यही वजह है कि उन्हें वे प्लेइंग-11 में नहीं देखना चाहते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी मजबूरी में उन्हें लाया गया था।" एक अन्य यूजर ने लिखा, संजू सैमसन को टी20 टीम से फिर बाहर कर दिया गया। उन्होंने अजीत अगरकर की नौकरी बचाई थी। यही उनके साथ वनडे में भी किया गया।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने अचानक बदल दी टीम, 'खूंखार' ऑलराउंडर को किया शामिल

यह भी पढ़ें- ENG vs IND: इंग्‍लैंड ने तीसरे T20I के लिए किया अपनी प्‍लेइंग 11 का एलान, भारत को गहरा जख्‍म देना चाहेंगे अंग्रेज