मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस छोटी पारी में युवराज ने दिखाया अपना दम
आइपीएल 9 में क्रिकेट फैंस युवराज सिंह की उस बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिसके लिए वो जाने जाते हैं। मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में युवी ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपनी छोटी लेकिन अाकर्षक पारी के जरिए उन्होंने फैंस का जमकर मनोरंजन
नई दिल्ली, संजय सावर्ण। आइपीएल 9 में क्रिकेट फैंस युवराज सिंह की उस बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिसके लिए वो जाने जाते हैं। मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में युवी ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपनी छोटी लेकिन अाकर्षक पारी के जरिए उन्होंने फैंस का जमकर मनोरंजन किया।
युवी ने खेली आकर्षक पारी
आइपीएल के इस सीजन में चोट की वजह से 7 मैचों से दूर रहने वाले युवी ने अपना पहला मैच गुजरात लायंस के खिलाफ खेला मगर इस मैच में वो महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। मगर अपने अगले मैच यानी मुंबई के खिलाफ जब युवी मैदान पर उतरे तो वो अगल अंदाज में ही नजर आ रहे थे। मैदान पर आते ही वो ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने लगे और 23 गेंदों पर 39 रन ठोंक डाले। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 169.56 का रहा। बेशक उनकी ये पारी ज्यादा लंबी नहीं थी मगर उन्होंने अपनी इस छोटी पारी से फैंस का खूब मनोरंजन किया। हालांकि वो हिट विकेट आउट हुए।