यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'4 आदमी लगाओ, उसे रोज 10 किलोमीटर दौड़ाओ', भारतीय वनडे कप्तान को मिली नसीहत, पूर्व क्रिकेटर ने दिया बोल्ड बयान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और क्रिकेटर योगराज सिंह ने रोहित शर्मा के भविष्य के बारे में बात ...और पढ़ें

HighLights
- योगराज सिंह ने रोहित शर्मा को दी नसीहत
- कहा- हर सुबह 10 किलोमीटर दौड़ाओ
- योगराज सिंह ने संन्यास की अटकलों के बीच दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह हमेशा अपनी राय खुलकर रखने वाले खिलाड़ी रहे हैं। यह बात तब भी नहीं बदली जब उन्होंने रोहित शर्मा का पुरजोर समर्थन किया। वनडे कप्तान की क्लास और लंबे समय तक खेलने की क्षमता की तारीफ की। साथ ही उनके आलोचकों पर निशाना साधा।
टी20 और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके रोहित का आगे का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम ही होगा। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में वनडे का चलन कम होता जा रहा है। हालांकि, योगराज का मानना है कि इस स्टार ओपनर में अभी भी बहुत कुछ है। बशर्ते वह अपनी फिटनेस को पूरी तरह से निखारे।
चैंपियंस ट्रॉफी में किया दमदार प्रदर्शन
रोहित का सबसे हालिया अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन मार्च में हुआ था। जब उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 83 गेंद पर 76 रन बनाकर भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था।
'मेरे लिए मायने रखेंगे'
योगराज सिंह ने न्यूज18 क्रिकेटनेक्स्ट से कहा, जिस इंसान के बारे में बहुत से लोग बकवास करते हैं, वह है रोहित शर्मा, मैंने उस दिन कहा था कि रोहित मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखेंगे।
'हर सुबह 10 किलोमीटर दौड़ाओ'
उन्होंने आगे कहा, एक तरफ उनकी पारी और दूसरी तरफ बाकी दुनिया। यही उनकी क्लास है। आप कह सकते हैं, 'रोहित, आपकी हमें 5 साल और जरूरत है यार', तो अपनी फिटनेस और हर चीज पर काम करो। उस पर चार आदमी लगाओ, उसे हर सुबह 10 किलोमीटर दौड़ाओ। अगर वह चाहे तो 45 साल की उम्र तक खेलने का क्लास रखता है।
रोहित का भविष्य तय नहीं
हालांकि, रोहित के वनडे भविष्य पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसी खबरें हैं कि रोहित और विराट कोहली दोनों आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद वनडे से दूर रहने पर विचार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि दोनों दिग्गज खिलाड़ी वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं।
